

ऑस्ट्रेलिया के स्टार तेज गेंदबाज मिचेल स्टार्क ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में एक और बड़ी उपलब्धि हासिल कर ली है। बांग्लादेश के खिलाफ मैके में खेले गए दूसरे टेस्ट में शानदार गेंदबाजी करते हुए स्टार्क ने दोनों पारियों में कुल 10 विकेट झटके। इसके साथ ही उनके अंतरराष्ट्रीय विकेटों की संख्या 771 हो गई है।
स्टार्क ने इस दौरान भारत के दिग्गज स्पिनर रविचंद्रन अश्विन के 765 विकेट और श्रीलंका के पूर्व तेज गेंदबाज चामिंडा वास के 761 विकेट के आंकड़े को पीछे छोड़ दिया। अब स्टार्क अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाजों की सूची में 11वें स्थान पर पहुंच गए हैं।
स्टार्क ने बांग्लादेश की पहली पारी में कहर बरपाते हुए सिर्फ 12 रन देकर छह विकेट हासिल किए। उन्होंने शुरुआती सात ओवरों में ही पांच बल्लेबाजों को पवेलियन भेज दिया। बांग्लादेश की टीम 12 रन पर पांच विकेट गंवा चुकी थी और आखिरकार सिर्फ 64 रन पर ऑलआउट हो गई।
ऑस्ट्रेलिया की ओर से पैट कमिंस ने भी तीन विकेट लिए। जवाब में ऑस्ट्रेलिया ने पहली पारी में 210 रन बनाए। इसके बाद स्टार्क ने दूसरी पारी में चार विकेट और हासिल किए। कमिंस और नाथन लियोन ने भी तीन-तीन विकेट लिए, जिससे बांग्लादेश दूसरी पारी में 95 रन पर सिमट गया।
10 विकेट लेने के कारण स्टार्क को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया। दो टेस्ट की सीरीज में उन्होंने 12 विकेट हासिल किए और उन्हें प्लेयर ऑफ द सीरीज का पुरस्कार भी मिला। इस जीत के साथ ऑस्ट्रेलिया ने सीरीज 1-1 से बराबर कर ली। पहले टेस्ट में बांग्लादेश ने ऑस्ट्रेलिया को नौ विकेट से हराया था।
टॉप-10 से सिर्फ छह विकेट दूर
स्टार्क के नाम अब 302 अंतरराष्ट्रीय मैचों में 771 विकेट हैं। वह न्यूजीलैंड के टिम साउदी से सिर्फ छह विकेट पीछे हैं। साउदी के नाम 776 विकेट हैं। अगर स्टार्क उन्हें पीछे छोड़ते हैं तो वह अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले टॉप-10 गेंदबाजों में शामिल हो जाएंगे। इस सूची में सबसे ऊपर श्रीलंका के मुथैया मुरलीधरन हैं, जिन्होंने 495 मैचों में 1,347 विकेट लिए हैं।
ये भी पढ़ें – SL vs IND: आउट होने के बाद आपस में भिड़े यशस्वी जायसवाल और असिथा फर्नांडो, मैदान पर गरमाया माहौल; देखें वीडियो
SL vs IND 2nd Test, Day 1: देवदत्त पडिक्कल ने जड़ा सीरीज का दूसरा शतक, स्टंप्स तक भारत 300/5
4 बार के IPL चैंपियन Karn Sharma ने किया क्रिकेट के सभी प्रारूपों से संन्यास का ऐलान
23 अगस्त, Evening News Headlines: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से
SL vs IND: आउट होने के बाद आपस में भिड़े यशस्वी जायसवाल और असिथा फर्नांडो, मैदान पर गरमाया माहौल; देखें वीडियो

