Skip to main content

ताजा खबर

“आराम से रह, बिंदास पहली गेंद मारनी है, मार लेकिन”- रोहित के साथ अपनी पहली बातचीत को लेकर बोले जुरेल

Dhurv Jurel and Rohit Sharma. (Photo Source: X(twitter)

टीम इंडिया के विकेटकीपर बल्लेबाज ध्रुव जुरेल ने इस साल की शुरुआत में इंग्लैंड के खिलाफ अपनी पहली टेस्ट सीरीज से पहले एक ट्रेनिंग सत्र के दौरान रोहित शर्मा के साथ अपनी पहली बातचीत को यादें साझा की है। 

विकेटकीपर-बल्लेबाज को इंग्लैंड के खिलाफ भारत की घरेलू टेस्ट सीरीज के लिए पहली बार टीम इंडिया में शामिल किया गया। इस सीरीज के दौरान उन्हें ड्रेसिंग रूम शेयर करने और भारतीय कप्तान के साथ बातचीत करने का मौका मिला। हालांकि, जुरेल ने खुलासा किया कि वह रोहित से बात करने की हिम्मत नहीं जुटा सके और यह रोहित शर्मा ही थे जो पहले जुरेल से बात करने के लिए आगे आए थे।

रोहित शर्मा के साथ हुई बातचीत को लेकर बोले ध्रुव जुरेल

यूट्यूब पर जतिन सप्रू के साथ एक इंटरव्यू में ध्रुव जुरेल ने कहा कि, “रोहित भैया से मेरी कई बार नजरें मिलीं, लेकिन मैं उनसे बात करने की हिम्मत नहीं जुटा सका। फिर उसने यूं ही मुझे आवाज़ दी, ‘इधर आ!’। फिर उन्होंने कहा, ‘क्या हो गया? सब बढ़िया? तेरे में दम है इसलिए तू आया है, तेरे में पोटेंशियल है। आराम से रह, बिंदास। पहली गेंद मारनी है, मार. बस 100 प्रतिशत निश्चित होके मारियो’ वह बातचीत थी और वह तब हुआ था जब मैंने अपना डेब्यू भी नहीं किया था।”

घरेलू क्रिकेट में उत्तर प्रदेश के लिए खेलने वाले जुरेल ने कहा कि उनके राज्य की टीम की तुलना में भारतीय ड्रेसिंग रूम का मूड काफी हल्का है। उन्होंने उस घटना को भी याद किया जब नेट्स में भारत के थ्रोडाउन विशेषज्ञ रघु की वजह से उनके कंधे पर चोट लग गया था और बताया कि उसके बाद अक्षर पटेल और श्रेयस अय्यर ने उन्हें क्या बताया था।

जुरेल ने कहा कि, “भारत की ड्रेसिंग रूम में गाने बजते रहते हैं। यह मेरे लिए बिल्कुल नया था, क्योंकि राज्य के ड्रेसिंग रूम में वैसा माहौल नहीं है।’ वहां काफी सख्ती है। मैं नेट्स में रघु भाई का सामना कर रहा था और मैंने उन्हें बहुत अच्छी ड्राइव मारी। अगली ही गेंद पर उन्होंने मेरे कंधे पर जोरदार बाउंसर दे मारी। तभी अक्षर और अय्यर मुझसे हाथ मिलाने आये। मुझे आश्चर्य हुआ कि वे मुझसे हाथ क्यों मिला रहे हैं। उन्होंने बस इतना कहा, भारतीय क्रिकेट में आपका स्वागत है!”

 

Beta

Beta feature

আরো ताजा खबर

IPL 2026: चेन्नई सुपर किंग्स की प्लेइंग इलेवन में ये 4 विदेशी खिलाड़ी साबित हो सकते हैं बड़े गेम चेंजर

आईपीएल के 19वें सीजन का क्रिकेट फैंस बड़ी ही बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। गौरतलब है कि इस बार आईपीएल की शुरुआत 28 मार्च से हो रही है। पहला...

IPL 2026: आरसीबी की प्लेइंग इलेवन में ये 4 विदेशी खिलाड़ी साबित हो सकते हैं गेम चेंजर

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने पिछले सीजन शानदार प्रदर्शन करते हुए पहली बार आईपीएल का खिताब जीता था। अहमदाबाद में खेले गए फाइनल में टीम ने पंजाब किंग्स को हराकर इतिहास रचा।...

The Hundred 2026: सनराइजर्स लीड्स में अबरार अहमद की भागीदारी पर संशय, इंटरनेशनल शेड्यूल है बड़ी वजह

Abrar Ahmed (Image credit Twitter – X) पाकिस्तान के युवा स्पिनर अबरार अहमद की द हंड्रेड 2026 में भागीदारी को लेकर अनिश्चितता बनी हुई है। वह इस टूर्नामेंट में सनराइजर्स लीड्स के...

रिपोर्ट: IPL 2026 में अजिंक्य रहाणे कर सकते हैं कोलकाता नाइट राइडर्स की कप्तानी

Ajinkya Rahane set to lead KKR in IPL 2026 (image via getty) अजिंक्य रहाणे आगामी आईपीएल 2026 सीजन के लिए कोलकाता नाइट राइडर्स के कप्तान के तौर पर बने रहने...