Skip to main content

ताजा खबर

आयरलैंड के खिलाफ स्मृति मंधाना ने रचा इतिहास, रिकॉर्ड बुक में दर्ज कराया अपना नाम

आयरलैंड के खिलाफ स्मृति मंधाना ने रचा इतिहास रिकॉर्ड बुक में दर्ज कराया अपना नाम

Smriti Mandhana (Photo Source: Getty Images)

भारतीय महिला टीम की स्टार क्रिकेटर स्मृति मंधाना ने आयरलैंड के खिलाफ खेले गए पहले वनडे मैच के दौरान एक बड़ी उपलब्धि अपने नाम की। वह वनडे क्रिकेट में सबसे तेज 4000 रन बनाने वाली बल्लेबाज बन गई हैं। मंधाना ने राजकोट में खेले गए सीरीज के पहले वनडे में 29 गेंदों में 41 रनों की पारी खेली। इस दौरान उन्होंने 6 चौके और एक छक्का भी लगाया।

गौरतलब है कि स्मृति मंधाना ने यह उपलब्धि 95 पारियों में हासिल की और इस उपलब्धि तक पहुंचने के लिए उन्होंने भारत की पूर्व कप्तान मिताली राज को पीछे छोड़ दिया है। वह 100 से कम पारियों में इस मुकाम को हासिल करने वाली पहली भारतीय महिला भी बन गई हैं।

आंकड़ों के अनुसार, मंधाना बेलिंडा क्लार्क और मेग लैनिंग के बाद 4000 वनडे रन तक पहुंचने वाली तीसरी सबसे तेज महिला क्रिकेटर हैं। बेलिंडा क्लार्क ने 86 पारियों में यह उपलब्धि हासिल की, जबकि मेग लैनिंग ने अपने करियर में 4000 वनडे रन तक पहुंचने के लिए 89 पारियां लीं।

भारत ने ली 1-0 की बढ़त

मुकाबले की बात करें तो पहले बल्लेबाजी करते हुए आयरलैंड की टीम ने निर्धारित 50 ओवर में 7 विकेट के नुकसार पर 238 रनों का सम्मानजनक स्कोर बनाया। टीम की ओर से कप्तान गैबी लुईस ने 15 चौकों की मदद से 92* रनों की पारी खेली। वहीं लेह पॉल ने 7 चौकों की मदद से 59 रन बनाए। आर्लेने कैली ने 28 रन, जबकि कोल्टर रिली ने 15 रनों का योगदान दिया। भारत के लिए प्रिया मिश्रा सबसे सफल गेंदबाज रहीं और 56 रन देकर सबसे दो विकेट अपने नाम किए। तितास साधु, सयाली सतघऱे और दीप्ति शर्मा को 1-1 विकेट मिला।

लक्ष्य का पीछा करने उतरी भारतीय टीम की शुरुआत अच्छी रही। कप्तान स्मृति मंधाना ने आक्रामक बल्लेबाजी करते हुए 41 रन बनाए। वहीं उनके अलावा ओपनर प्रतिका रावल ने 89 रनों की विस्फोटक पारी खेली, जिसमें 10 चौके और 1 छक्का शामिल रहा। रावल के अलावा तेजल हसबनीस ने 53* रनों की अर्धशतकीय पारी खेली। हरलीन देओल ने 20 रन बनाए। आयरलैंड के लिए Aimee Maguire ने सबसे अधिक 3 विकेट चटकाए। इस जीत के साथ भारत ने तीन मैचों की वनडे सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली है।

আরো ताजा खबर

Women’s Asia Cup 2026: दूसरे सेमीफाइनल में पाकिस्तान को 4 विकेट से हराकर श्रीलंका ने फाइनल में बनाई जगह 

Sri Lanka Women vs Pakistan Women (Image Credit- Twitter X) यूएई में जारी महिला एशिया कप 2026 का दूसरा सेमीफाइनल मैच 11 सितंबर, शुक्रवार को श्रीलंका और पाकिस्तान की महिला...

MS Dhoni के पास CSK के 1 लाख से ज्यादा शेयर, ऑफ-मार्केट डील से खरीदे

MS Dhoni (Image credit Twitter – X) पूर्व भारतीय कप्तान व दिग्गज क्रिकेटर महेंद्र सिंह धोनी और चेन्नई सुपर किंग्स को लेकर एक बड़ी खबर सामने आई है। रिपोर्ट्स के...

अफगानिस्तान टी20 और एशियन गेम्स के लिए Yash Thakur की हुई टीम इंडिया में एंट्री, इस खिलाड़ी को करेंगे रिप्लेस 

Yash Thakur (Image Credit- Twitter X) अफगानिस्तान के खिलाफ तीन मैचों की टी20 इंटरनेशनल और आगामी एशियन गेम्स 2026 से पहले भारतीय क्रिकेट टीम से जुड़ी एक बड़ी खबर सामने...

पूर्व भारतीय कप्तान ने मैनेजमेंट से संजू सैमसन का सपोर्ट करने को कहा, बोले ‘सूर्यवंशी को मौके मिलेंगे’ 

Sanju Samson Vaibhav Sooryavanshi (Image credit Twitter – X) भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान अजिंक्य रहाणे (Ajinkya Rahane) ने संजू सैमसन को लेकर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने टीम...