Skip to main content

ताजा खबर

आयरलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए तैयार है टीम इंडिया, यहां देखें पूरा स्क्वॉड

आयरलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए तैयार है टीम इंडिया, यहां देखें पूरा स्क्वॉड

Smriti Mandhana (Pic Source-X)

महिला चयन समिति ने आयरलैंड के खिलाफ आगामी तीन मैच की वनडे सीरीज के लिए टीम इंडिया की घोषणा कर दी है। यह तीन मैच की वनडे सीरीज 10 जनवरी 2025 से शुरू हो रही है। सभी मुकाबले राजकोट के निरंजन शाह स्टेडियम में खेले जाएंगे।

फुल टाइम कप्तान हरमनप्रीत कौर को आगामी वनडे सीरीज के लिए आराम दिया गया है। हरमनप्रीत कौर के अलावा अनुभवी तेज गेंदबाज रेणुका सिंह को भी आगामी वनडे सीरीज की टीम इंडिया से बाहर रखा गया है। इन दोनों ही खिलाड़ियों के ऊपर से वर्कलोड को कम कर दिया गया है। हरमनप्रीत कौर की अनुपलब्धता में टीम इंडिया की कप्तानी आगामी वनडे सीरीज में स्मृति मंधाना को करते हुए देखा जाएगा।

स्मृति मंधाना की बात की जाए तो उन्हें दुनिया के सर्वश्रेष्ठ महिला खिलाड़ियों में गिना जाता है और उनका प्रदर्शन हमेशा ही जबरदस्त रहा है। आयरलैंड के खिलाफ आगामी सीरीज में भी स्मृति मंधाना अपनी छाप जरूर छोड़ना चाहेगी। स्मृति मंधाना के अलावा अनुभवी ऑलराउंडर दीप्ति शर्मा को उपकप्तान नियुक्त किया गया है। वेस्टइंडीज के खिलाफ धमाकेदार प्रदर्शन करने वाली प्रतीका रावल को भी टीम में शामिल किया गया है।

विकेटकीपर बल्लेबाज के रूप में टीम में रिचा घोष और उमा छेत्री को शामिल किया गया है। दीप्ति शर्मा के अलावा टीम में ऑलराउंडर के रूप में राघवी बिष्ट और सयाली सतघरे को भी आयरलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज में धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए देखा जा सकता है। स्पिन गेंदबाजों की लिस्ट में तनुजा कंवर, प्रिया मिश्रा और मिन्नू मणि को रखा गया है। हरलीन देओल और जेमिमा रोड्रिग्स को भी बल्लेबाजी डिपार्टमेंट में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हुए देखा जाएगा।

यह रही भारतीय महिला टीम आयरलैंड के खिलाफ तीन मैच की वनडे सीरीज के लिए:

स्मृति मंधाना (कप्तान), प्रतिमा रावल, हरलीन देओल, जेमिमा रोड्रिग्स, दीप्ति शर्मा (उपकप्तान), ऋचा घोष (विकेटकीपर), उमा छेत्री (विकेटकीपर), तेजल हसबनीस, राघवी बिष्ट, सयाली सतघरे, तनुजा कंवर, प्रिया मिश्रा, मिन्नू मणि, साइमा ठाकोर, तितास साधू।

আরো ताजा खबर

भारत के अगले बुमराह बन सकते हैं प्रसिद्ध कृष्णा, ग्लेन मैग्राथ का बड़ा दावा

Glenn McGrath Prasidh Krishna(Image credit Twitter – X) ऑस्ट्रेलिया के दिग्गज तेज गेंदबाज ग्लेन मैक्ग्रा का मानना है कि भारतीय तेज गेंदबाज प्रसिद्ध कृष्णा आने वाले समय में जसप्रीत बुमराह...

भारतीय क्रिकेट टीम के सहायक कोच रयान टेन डोशेट ने दिया इस्तीफा, KKR में लौटने के लिए तैयार

Ryan ten Doeschate (Image credit Twitter – X) भारतीय टीम के पूर्व सहायक कोच रयान टेन डोशेट एक बार फिर इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) की फ्रेंचाइजी कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR)...

पिता ने छिपाया कैंसर, ताकि बेटा खेल सके क्रिकेट: जानिए भारतीय टीम में चुने गए सारांश जैन के संघर्ष की भावुक कहानी

Saransh Jain(Image credit Twitter – X) मध्य प्रदेश के ऑलराउंडर सारांश जैन का भारतीय टेस्ट टीम में चयन उनके लंबे संघर्ष, मेहनत और परिवार के अटूट समर्थन का परिणाम है।...

28 जुलाई, Evening News Headlines: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

evening cricket news headlines (image via X) 1. ईटीपीएल का उद्घाटन संस्करण 26 अगस्त से शुरू होगा यूरोपियन टी20 प्रीमियर लीग (ईटीपीएल) का पहला सीजन 26 अगस्त को शुरू होने...