
Pakistan Team (Pic Source-Instagram)
आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2024 में पाकिस्तान टीम का प्रदर्शन अभी तक काफी साधारण रहा है। उन्होंने इस टूर्नामेंट में अभी तक सिर्फ एक मैच अपने नाम किया है जबकि भारत और अमेरिका के खिलाफ उन्हें हार झेलनी पड़ी है। बता दें, पाकिस्तान ने इस महत्वपूर्ण टूर्नामेंट में अपना एकमात्र मुकाबला कनाडा के खिलाफ जीता था।
अब अगर टीम को इस महत्वपूर्ण टूर्नामेंट के सुपर 8 में अपनी जगह बनानी है तो उन्हें आयरलैंड के खिलाफ आगामी मैच को अपने नाम करना होगा। यही नहीं उन्हें इससे पहले यह दुआ भी करनी होगी कि आयरलैंड टीम आज यानी 14 जून को खेले जाने वाले मुकाबले में USA को मात दे। आयरलैंड के खिलाफ पाकिस्तान को 16 जून को मैच खेलना है।
हालांकि इस मुकाबले से पहले आज यानी 14 जून को पाकिस्तान टीम को फ्लोरिडा में बच्चों के साथ बातचीत करते हुए देखा गया। पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया अकाउंट पर एक वीडियो साझा की है जिसमें देखा जा सकता है कि फ्लोरिडा में टीम के खिलाड़ी बच्चों के साथ जमकर मस्ती कर रहे हैं। यही नहीं पाकिस्तानी खिलाड़ियों ने उन्हें ऑटोग्राफ भी दिया और बच्चों के साथ क्रिकेट भी खेला।
यह रही वीडियो:
A post shared by Pakistan Cricket (@therealpcb)
सुपर 8 में अभी तक पांच टीमों ने अपनी जगह पक्की कर दी है। चारों ग्रुप से अभी तक भारत, ऑस्ट्रेलिया, वेस्टइंडीज, अफगानिस्तान और दक्षिण अफ्रीका ने सुपर 8 में क्वालीफाई कर लिया है। ग्रुप A से भारत में क्वालीफाई किया है और अगर पाकिस्तान को सुपर 8 में अपनी जगह बनानी है तो उन्हें आयरलैंड को लंबे अंतर से हराना होगा।
यही नहीं अगर अमेरिका ने आयरलैंड को फ्लोरिडा में मात दे दी तो पाकिस्तान का सुपर 8 में पहुंचने का सपना पूरी तरह से खत्म हो जाएगा। कनाडा के खिलाफ खेले गए मैच में पाकिस्तान की ओर से सभी खिलाड़ियों ने काफी अच्छा प्रदर्शन किया था और अपनी टीम की जीत में अहम भूमिका निभाई थी। भारत के खिलाफ खेले गए मैच में टीम के बल्लेबाजों ने काफी खराब प्रदर्शन किया था जबकि अमेरिका के खिलाफ टीम को सुपर ओवर में हार झेलनी पड़ी थी।
टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा ‘डबल सेंचुरी’ लगाने वाले टॉप-5 दिग्गज खिलाड़ी, देखें बल्लेबाजों की सूची
इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज से पहले पाकिस्तान को राहत, Shan Masood की फिटनेस में सुधार
Hardik Pandya कप्तानी की शर्त के साथ गुजरात टाइटन्स में लौटना चाहते थे, फ्रैंचाइजी ने ठुकराया: रिपोर्ट
SL vs IND 2026: 3 कारण जिनसे श्रीलंका टेस्ट सीरीज में भारत को हरा सकता है

