Skip to main content

ताजा खबर

‘आप खुद कप्तानी छोड़ेंगे या बोर्ड हटाएगा’ पाकिस्तान के T20 वर्ल्ड कप से बाहर होते ही सलमान अली आगा पर उठे सवाल

‘आप खुद कप्तानी छोड़ेंगे या बोर्ड हटाएगा’ पाकिस्तान के T20 वर्ल्ड कप से बाहर होते ही सलमान अली आगा पर उठे सवाल

Salman Ali Agha (Image credit Twitter – X)

टी20 वर्ल्ड कप 2026 में पाकिस्तान का सफर निराशाजनक तरीके से खत्म हो गया। टीम ने सुपर-8 के अपने आखिरी मुकाबले में श्रीलंका को हराया, लेकिन खराब नेट रन रेट के कारण सेमीफाइनल में जगह नहीं बना सकी।

पाकिस्तान को न्यूजीलैंड से आगे निकलने के लिए श्रीलंका को 147 रन से कम पर रोकना था, लेकिन ऐसा नहीं हो पाया। इस नतीजे के बाद टीम के कप्तान सलमान अली आगा पर सवाल उठने लगे हैं।

पाकिस्तान लगातार चौथे आईसीसी टूर्नामेंट में सेमीफाइनल तक नहीं पहुंच सका। इससे पहले टीम 2023 वनडे वर्ल्ड कप, 2024 टी20 वर्ल्ड कप और 2025 चैंपियंस ट्रॉफी में भी उम्मीदों पर खरी नहीं उतरी थी।

कई पूर्व पाकिस्तानी क्रिकेटरों जैसे मोहम्मद हफीज, बासित अली, अहमद शहजाद, मोहम्मद आमिर और शोएब अख्तर ने टूर्नामेंट के दौरान उनकी रणनीति और फैसलों पर सवाल उठाए। इससे कप्तान पर दबाव और बढ़ गया।

सलमान अली आगा पर कप्तानी संकट, PCB के फैसले का इंतजार

श्रीलंका के खिलाफ सुपर 8 मैच के बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस में एक पत्रकार ने सीधा सवाल किया कि क्या वह खुद कप्तानी छोड़ेंगे या फिर पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड उन्हें हटाएगा। इस पर आगा ने शांत अंदाज में जवाब दिया। पत्रकार के इस सवाल की वीडियो काफी तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है, जिसपर फैंस तेजी से रिएक्शन देते हुए नजर आ रहे हैं।

उन्होंने कहा कि टीम ने वर्ल्ड कप में वैसा प्रदर्शन नहीं किया जैसा करना चाहिए था। फिलहाल कोई भी फैसला भावनाओं में नहीं लिया जाएगा। टीम वापस जाकर स्थिति की समीक्षा करेगी और फिर जरूरी निर्णय लेगी।

एक अन्य पत्रकार ने उनसे यह भी पूछा कि क्या मुख्य कोच माइक हेसन के रहते वह सिर्फ नाम के कप्तान हैं। इस सवाल पर आगा थोड़े नाराज दिखे, लेकिन उन्होंने संयम बनाए रखा।

उन्होंने कहा कि क्रिकेट एक टीम गेम है और फैसले किसी एक व्यक्ति के नहीं होते, बल्कि सभी की सहमति से लिए जाते हैं। उन्होंने यह भी बताया कि बाबर आजम की भी इस वर्ल्ड कप में अलग भूमिका थी। अब सबकी नजर इस बात पर है कि पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड आगे क्या कदम उठाता है?

देखें यह वीडियो

আরো ताजा खबर

शादी के बंधन में बंधे वर्ल्ड कप विनर कुलदीप यादव, बचपन की दोस्त वंशिका से की शादी, देखें वायरल वीडियो!

Kuldeep Yadav marriage (image via X) भारत की टी20 विश्व कप विजेता टीम के स्पिनर कुलदीप यादव ने अपनी बचपन की दोस्त वंशिका चड्ढा के साथ एक भव्य समारोह में...

15 मार्च, Morning News Headlines: आज सुबह तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

morning news headlines (image via getty) 1. ‘मुझे उम्मीद है कि यह बस शुरुआत है’: भारत की हालिया वैश्विक जीतों पर रोहित भारत कई वैश्विक आईसीसी प्रतियोगिताओं – महिला विश्व...

IPL 2026: अभिषेक-ट्रैविस की जोड़ी को कोई भी गेंदबाजी करना नहीं चाहेगा, ये कोहली-गेल से भी खतरनाक हैं: चेतेश्वर पुजारा

Abhishek sharma and Travis Head (Image Credit- Twitter X) आईपीएल 2026 के शुरू होने से पहले अनुभवी बल्लेबाज चेतेश्वर पुजारा सनराइजर्स हैदराबाद की ओपनिंग जोड़ी अभिषेक शर्मा और ट्रैविस हेड...

IPL 2026: सीजन शुरू होने से पहले बढ़ी दिल्ली कैपिटल्स की मुश्किलें, इस दिग्गज ने छोड़ा टीम का साथ 

Kevin Pietersen (Image Credit- Twitter X) इंडियन प्रीमियर लीग के 19वें सीजन का क्रिकेट फैंस बड़ी ही बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। लेकिन आगामी सीजन के शुरू होने से...