Skip to main content

ताजा खबर

‘आप एक बुली के अलावा कुछ नहीं हो विराट’ मेलबर्न एयरपोर्ट पर कोहली के बर्ताव पर ऑस्ट्रेलियाई रिपोर्टर

‘आप एक बुली के अलावा कुछ नहीं हो विराट’ मेलबर्न एयरपोर्ट पर कोहली के बर्ताव पर ऑस्ट्रेलियाई रिपोर्टर

Virat Kohli (Image Credit- Twitter X)

ऑस्ट्रेलिया और भारत (AUS vs IND) के बीच इस समय बाॅर्डर-गावस्कर सीरीज खेली जा रही है। सीरीज के तीन मैच अभी तक खेले जा चुके हैं। तो वहीं अब 26 दिसंबर से चौथा बाॅक्सिंग डे टेस्ट मैच मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड, मेलबर्न में खेला जाएगा।

दूसरी ओर, इस मैच के शुरू होने से पहले जब विराट कोहली (Virat Kohli) अपने परिवार संग मेलबर्न एयरपोर्ट पहुंचे, तो उनका एयरपोर्ट पर चैनल 7 के एक रिपोर्टर के साथ विवाद हो गया था। कोहली की इस दौरान वीडियो भी वायरल हुई थी, जिसमें वह एक कहते हुए नजर आ रहे हैं कि आप मेरी मर्जी के बिना मेरे बच्चों के साथ फिल्म नहीं कर सकते। मुझे परिवार के साथ प्राइवेसी चाहिए।

तो वहीं अब विराट कोहली की इस प्रतिक्रिया पर चैनल 7 के रिपोर्टर टोनी जोन्स (Tony Jones) की बड़ी प्रतिक्रिया सामने आई है। जोन्स ने सार्वजनिक रूप से इस घटना पर भारतीय दिग्गज की निंदा करते हुए उन्हें बुली कहा है।

टोनी जोन्स ने विराट कोहली को कहा बुली

बता दें कि इस घटना के बाद टोनी जोन्स ने हिंदुस्तान टाइम्स के हवाले से कहा- Nat Yoannidis वहां एक कैमरामैन के साथ थी, चैनल 7 का एक रिपोर्टर अपने कैमरामैन के साथ वहां था और वे वही कर रहे थे जो हम अनिवार्य रूप से दैनिक आधार पर करते हैं। वह (कोहली) वास्तव में पहचान प्राप्त करने के लिए हवाई अड्डे पर था, चाहे फिर आप राजनेता हों या खेल पर्सनालिटी।

टोनी ने आगे कहा- जब मैंने फुटेज देखा तो मुझे वास्तव में आश्चर्य हुआ कि वह तीन लोगों, दो कैमरामैन और चैनल 7 के रिपोर्टर की ओर मुड़ा और कहा कि आप लोग ठीक हैं। यह वही है। वास्तव में? बड़ा सख्त आदमी, विराट और फिर वह इस लड़की Nat Yoannidis को वहां पर डांटा, जो सिर्फ 5 फीट 2 इंच की है। तुम एक बुली के अलावा कुछ नहीं हो विराट।

আরো ताजा खबर

13 सितंबर को ही होगा भारत बनाम अफगानिस्तान पहला टी20 मैच, कंफर्म हुई डेट

India vs Afghanistan 1st T20I (Image credit Twitter – X) भारत और अफगानिस्तान के बीच 13 सितंबर को दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में होने वाला पहला टी20 मुकाबला तय...

Women’s Asia Cup 2026: पहले सेमीफाइनल में बांग्लादेश ने भारत के खिलाफ टाॅस जीतकर गेंदबाजी का फैसला किया, देखें प्लेइंग 11

India Women vs Bangladesh Women (Image Credit- Twitter X) भारत और बांग्लादेश की महिला क्रिकेट टीमों के बीच जारी महिला एशिया कप 2026 का पहला सेमीफाइनल आज 10 सितंबर को...

बड़ी खबर! आखिरकार मोहम्मद शमी ने टीम इंडिया से बाहर होने पर तोड़ ही दी चुप्पी

Mohammed Shami (Image credit Twitter – X) भारतीय तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी (Mohammed Shami) लंबे समय से टीम इंडिया से बाहर हैं, लेकिन उनका हौसला अभी भी कम नहीं हुआ...

Sri Lanka tour Pakistan 2026: श्रीलंका का पाकिस्तान दौरा तय, जानें फुल शेड्यूल और वो सब जो आपको पता होना चाहिए

Sri Lanka (Image credit Twitter – X) श्रीलंका की पुरुष क्रिकेट टीम अक्टूबर और नवंबर 2026 में पाकिस्तान का दौरा करेगी। इस दौरान दोनों टीमों के बीच तीन टी20 इंटरनेशनल...