Skip to main content

ताजा खबर

“आप अपने शरीर से लड़ नहीं सकते…”, इंजरी को लेकर जसप्रीत बुमराह ने दिया बड़ा अपडेट

Jasprit Bumrah (Photo Source: Getty Images)

वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप 2025 के फाइनल में पहुंचने का भारत का सपना टूट गया है। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी के आखिरी टेस्ट में टीम को 6 विकेट से शर्मनाक हार का सामना करना पड़ा। ऑस्ट्रेलिया ने जीत दर्ज 3-1 से सीरीज पर कब्जा किया।

सिडनी टेस्ट के दूसरे दिन जसप्रीत बुमराह गेंदबाजी करते हुए चोटिल हो गए और मैदान से बाहर चले गए थे। रिपोर्ट्स के मुताबिक उनकी पीठ में ऐंठन है, जिसके चलते वह तीसरे दिन दूसरी पारी में भी गेंदबाजी करते हुए नजर नहीं आए। मैच खत्म होने के बाद बुमराह ने अपनी इंजरी को लेकर बड़ा अपडेट दिया है।

इंजरी को लेकर जसप्रीत बुमराह ने दिया यह बयान

सिडनी टेस्ट के बाद जसप्रीत बुमराह ने अपनी इंजरी को लेकर बात करते हुए बताया,

“थोड़ा निराशाजनक, कभी-कभी आपको अपने शरीर का सम्मान करना पड़ता है, आप अपने शरीर से नहीं लड़ सकते। आप जानते हैं, शायद सीरीज में सबसे मसालेदार विकेट से चूक गए, लेकिन हां, ऐसा ही होता है। कभी-कभी आपको यह स्वीकार करना पड़ता है कि यह क्या है और, आप जानते हैं, आगे बढ़ना है। थोड़ा डिस्कम्फर्ट था इसलिए मैं अपने दूसरे स्पैल (दूसरे दिन) के पहले ओवर के बाद इसकी जांच करना चाहता था।”

जसप्रीत बुमराह की गैरमौजूदगी में ऑस्ट्रेलिया ने 27 ओवरों के अंदर 6 विकेट हाथ में रहते हुए आसानी से 162 रनों के लक्ष्य का पीछा कर लिया। बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी 2024-25 में शानदार प्रदर्शन कर बुमराह ने प्लेयर ऑफ द सीरीज का अवॉर्ड अपने नाम किया। उन्होंने 13.02 के औसत से 32 विकेट लिए हैं, जिसमें तीन पांच-विकेट हॉल शामिल हैं।

यह एक अच्छी तरह से लड़ी गई सीरीज थी- बुमराह

टीम के प्रदर्शन को लेकर बात करते हुए स्टैंड-इन कप्तान जसप्रीत बुमराह ने कहा कि, इस सीरीज से टीम ने काफी कुछ सीखा है, जो भविष्य में मदद करेगी।

“हमने पहली पारी में भी विकेट लिए, साथ ही एक गेंदबाज कम था। बातचीत यह थी कि हमें विश्वास करना होगा कि हम काफी अच्छे हैं और अगर हम दबाव बनाते हैं, तो हम सफलता हासिल कर पाएंगे। बहुत सारे अगर-मगर। हम आज भी खेल में थे। यह पूरी तरह से एकतरफा नहीं था…मुझे लगता है कि हां यह एक अच्छी तरह से लड़ी गई सीरीज थी। हमारे लिए बहुत सी अच्छी सीख और अनुभव है जो हमारे खिलाड़ियों ने हासिल किया है, जो पहली बार यहां आए हैं…इसलिए मुझे लगता है कि ये सीख हमें भविष्य में मदद करेगी।”

আরো ताजा खबर

दिनेश कार्तिक ने बताए बेहतरीन विकेटकीपिंग के राज, इंग्लैंड-न्यूजीलैंड टेस्ट के बीच दिया खास ज्ञान

Dinesh Karthik (Image credit Twitter – X) भारत के पूर्व विकेटकीपर-बल्लेबाज दिनेश कार्तिक भले ही क्रिकेट से संन्यास ले चुके हों, लेकिन खेल के प्रति उनका जुनून आज भी बरकरार...

ऋषभ पंत के लिए कुलदीप यादव को छोड़ना बड़ी भूल होगी: मोहम्मद कैफ

Kuldeep Yadav (Image credit Twitter – X) आईपीएल 2027 से पहले ऋषभ पंत और कुलदीप यादव के संभावित ट्रेड को लेकर चर्चाएं तेज हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, लखनऊ सुपर जायंट्स...

IND vs AFG: प्रसिद्ध कृष्णा और रोहित शर्मा ने रचा इतिहास, 13 साल बाद ऐसा करने वाली पहली जोड़ी बनी

Rohit Sharma (Image credit Twitter – X) पूर्व भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने अफगानिस्तान के खिलाफ खेले गए वनडे मुकाबले में एक ऐसा कारनामा कर दिखाया, जिसने उन्हें भारतीय क्रिकेट...

20 जून, Evening News Headlines: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

Evening News Headlines (Image Credit- Twitter X) 1. Tri-Nation A Series: क्या फाइनल में वैभव सूर्यवंशी को टारगेट करेगी श्रीलंका, फाइनल से पहले लंकाई कप्तान का बड़ा बयान भारत ए...