Skip to main content

ताजा खबर

‘आपसे ऐसा करने की अपेक्षा की जाती है’ टी20 वर्ल्ड कप जीत के बाद अपने जोशीले जश्न पर राहुल द्रविड़ 

आपसे ऐसा करने की अपेक्षा की जाती है टी20 वर्ल्ड कप जीत के बाद अपने जोशीले जश्न पर राहुल द्रविड़

Rahul Dravid (Source X)

भारतीय क्रिकेट टीम ने आईसीसी मैन्स टी20 वर्ल्ड कप 2024 को अपने नाम किया था। इस दौरान भारतीय क्रिकेट टीम की कप्तानी रोहित शर्मा तो कोचिंग पूर्व भारतीय दिग्गज क्रिकेटर राहुल द्रविड़ (Rahul Dravid) संभाल रहे थे।

2007 में हुए टी20 वर्ल्ड कप के डेब्यू सीजन को अपने नाम करने के बाद, भारतीय क्रिकेट टीम ने करीब 17 साल बाद ट्राॅफी को अपने नाम किया था। इसके साथ ही 13 साल से आईसीसी ट्राॅफी ना जीत पाने का सूखा भी आखिरकार समाप्त हुआ।

तो वहीं यह जीत द्रविड़ की कोचिंग की टीम इंडिया के साथ सबसे बड़े पलों में से एक थी, क्योंकि जिस तरह से टीम इंडिया टी20 वर्ल्ड कप 2022 और वर्ल्ड कप 2023 के अहम मैचों को हारने के बाद बाहर हुई थी, उससे द्रविड़ पर काफी दबाव था।

लेकिन जब द्रविड़ की कोचिंग में भारतीय क्रिकेट टीम ने टी20 वर्ल्ड कप के फाइनल में साउथ अफ्रीका को 7 रनों से हराकर, ट्राॅफी अपने नाम की थी, तो द्रविड़ का भी सपना पूरा हुआ। बता दें कि महान खिलाड़ी होने के बावजूद द्रविड़ भारतीय टीम के लिए इससे पहले बतौर खिलाड़ी और कोच वर्ल्ड कप नहीं जीत पाए थे।

लेकिन जब उनका यह सपना सच हुआ तो द्रविड़ की खुशी का कोई ठिकाना नहीं रहा। टी20 वर्ल्ड कप ट्राॅफी को अपने हाथों में उठाने के बाद, अपने नम्र स्वभाव के लिए जाने वाले द्रविड़ बड़े ही जोशीले अंदाज में नजर आए। टी20 वर्ल्ड कप ट्राॅफी जीतने के बाद द्रविड़ यह सेलेब्रेशन भी काफी वायरल हुआ था। तो वहीं अब अपने इस सेलेब्रेशन पर द्रविड़ ने बड़ी प्रतिक्रिया दी है।

राहुल द्रविड़ ने टी20 वर्ल्ड कप सेलेब्रेशन पर दिया रिएक्शन

बता दें कि हाल में ही आईसीसी के हवाले से राहुल द्रविड़ ने कहा- ज्यादातर बार, मैं एक कोच के रूप में अपनी भावनाओं पर नियंत्रण रखने की कोशिश करता हूं। आपसे ऐसा करने की अपेक्षा की जाती है, जब मैंने यह किया तो उसमें बहुत सारी खुशी और राहत सामने आ रही थी।

यह भी चेक करे:- घरेलू क्रिकेट खेलेंगे Rohit Sharma और Virat Kohli, बांग्लादेश सीरीज की तैयारी के लिए BCCI ने बनाया है खास प्लान

আরো ताजा खबर

बांग्लादेशी क्रिकेटर नईम हसन के साथ उत्पीड़न के आरोप में 3 पुलिस अफसर सस्पेंड!

Nayeem Hasan (image via getty) नईम हसन के कथित उत्पीड़न की जांच के लिए तीन सदस्यीय जांच समिति बनाई गई है, जबकि घटना की व्यापक आलोचना के बाद तीन पुलिस...

SM Trends: 14 जून के शानदार Tweet और Video के बारे में यहां जाने, जो काफी तेजी से हो रहे हैं वायरल

SM Trends (Image Credit- Twitter X) मुंबई टी20 लीग 2026 में एक मैच के दौरान खिलाड़ियों की तीखी झड़प हो गई है। इसको लेकर एक वीडियो तेजी से इंटरनेट पर...

महिला टी20 वर्ल्ड कप 2026 में चमक सकते हैं ये 5 युवा सितारे, भारत से भी एक खिलाड़ी शामिल

5 young stars Women’s T20 World Cup 2026(Image credit Twitter – X) आईसीसी महिला टी20 विश्व कप 2026 का आगाज इंग्लैंड और वेल्स में हो चुका है। हर विश्व कप की...

‘हार्दिक सिर्फ व्हाइट-बॉल क्रिकेट खेलते हैं’ – आकाश चोपड़ा ने अफगानिस्तान के खिलाफ पहले ODI में नीतीश रेड्डी के स्पेल को सराहा

Aakash Chopra praises Nitish Kumar Reddy’s spell in 1st ODI vs Afghanistan (image via getty) आकाश चोपड़ा ने 13 जून को अफगानिस्तान के खिलाफ भारत के पहले वनडे मैच में...