Skip to main content

ताजा खबर

‘आपमें भारत के लिए मैच विनर बनने की क्षमता है’ रियान पराग के डेब्यू पर बड़ी बात बोल गए विराट कोहली

आपमें भारत के लिए मैच विनर बनने की क्षमता है रियान पराग के डेब्यू पर बड़ी बात बोल गए विराट कोहली

Team India (Image Credit- Twitter X)

भारत और श्रीलंका (IND vs SL) के बीच जारी तीन मैचों की वनडे सीरीज का तीसरा व आखिरी मैच 7 अगस्त, बुधवार को कोलंबो के आर प्रेमदासा स्टेडियम में खेला गया। बता दें कि इस मैच में टीम इंडिया की ओर से ऑलराउंडर रियान पराग (Riyan Parag) डेब्यू करने में सफल रहे थे।

हालांकि, मैच में उन्होंने गेंदबाजी में अच्छा प्रदर्शन करते हुए 9 ओवर में 54 रन देकर 3 विकेट निकाले, लेकिन बल्लेबाजी में निराश किया। पराग 15 रन बनाकर जल्दी आउट हो गए थे। दूसरी ओर, मुकाबला जब शुरू होने वाला था, तो असम के इस ऑलराउंडर को अपनी डेब्यू कैप विराट कोहली से मिली थी। तो वहीं पराग को यह कैप सौंपते हुए कोहली ने कहा कि आपमें भारत के लिए मैच विनर बनने की क्षमता है।

विराट कोहली ने रियान पराग को लेकर दिया बड़ा बयान

बता दें कि भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) द्वारा शेयर एक वीडियो के अनुसार विराट कोहली ने रियान पराग के डेब्यू पर कहा- रियान, सबसे पहले भारत के लिए अपना पहला मैच खेलने का मौका मिलने के लिए, आपको बधाई।

आज के क्रिकेट में, हम सभी जानते हैं कि प्रदर्शन के अलावा, जो लोग आप लोगों के चयन के लिए जिम्मेदार हैं, वे आपको देख रहे थे और उन्होंने आप में कुछ खास देखा है। जीजी (गौतम गंभीर) भाई, चयनकर्ताओं, रोहित और सभी से बात करने के बाद, उन्हें आपमें कुछ खास नजर आता है।

कोहली ने आगे कहा- आपमें भारत के लिए मैच विनर बनने की क्षमता है। मैं जानता हूं कि आपको यह विश्वास है, मैं आपको कुछ समय से जानता हूं और हम सभी को आप पर यह विश्वास है। आज 0-1 से पिछड़ने के बाद अपने अंतरराष्ट्रीय करियर की शुरुआत करने का इससे बेहतर समय नहीं हो सकता। मैदान पर गेंद, बल्ले और फील्डिंग में प्रभावशाली उपस्थिति के लिए मैं आपको शुभकामनाएं देता हूं। कैप 256, रियान पराग।

देखें यह वीडियो

আরো ताजा खबर

Women’s Asia Cup 2026: दूसरे सेमीफाइनल में पाकिस्तान को 4 विकेट से हराकर श्रीलंका ने फाइनल में बनाई जगह 

Sri Lanka Women vs Pakistan Women (Image Credit- Twitter X) यूएई में जारी महिला एशिया कप 2026 का दूसरा सेमीफाइनल मैच 11 सितंबर, शुक्रवार को श्रीलंका और पाकिस्तान की महिला...

MS Dhoni के पास CSK के 1 लाख से ज्यादा शेयर, ऑफ-मार्केट डील से खरीदे

MS Dhoni (Image credit Twitter – X) पूर्व भारतीय कप्तान व दिग्गज क्रिकेटर महेंद्र सिंह धोनी और चेन्नई सुपर किंग्स को लेकर एक बड़ी खबर सामने आई है। रिपोर्ट्स के...

अफगानिस्तान टी20 और एशियन गेम्स के लिए Yash Thakur की हुई टीम इंडिया में एंट्री, इस खिलाड़ी को करेंगे रिप्लेस 

Yash Thakur (Image Credit- Twitter X) अफगानिस्तान के खिलाफ तीन मैचों की टी20 इंटरनेशनल और आगामी एशियन गेम्स 2026 से पहले भारतीय क्रिकेट टीम से जुड़ी एक बड़ी खबर सामने...

पूर्व भारतीय कप्तान ने मैनेजमेंट से संजू सैमसन का सपोर्ट करने को कहा, बोले ‘सूर्यवंशी को मौके मिलेंगे’ 

Sanju Samson Vaibhav Sooryavanshi (Image credit Twitter – X) भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान अजिंक्य रहाणे (Ajinkya Rahane) ने संजू सैमसन को लेकर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने टीम...