Skip to main content

ताजा खबर

आपने Sarfaraz Khan का नया इंस्टा पोस्ट नहीं देखा क्या, बेहद खास बात लिखी है उन्होंने कैप्शन में

Sarfaraz Khan (Image Credit-Instagram)

युवा बल्लेबाज Sarfaraz Khan ने टीम इंडिया के लिए अपना डेब्यू शतक जड़ दिया है टेस्ट क्रिकेट में, जहां कीवी टीम के खिलाफ मुश्किल समय में सरफराज का ये शतक आया। जिसके बाद इस बल्लेबाज की खुशी देखने लायक थी, वहीं अपने शतक को लेकर सरफराज ने खास इंस्टा पोस्ट भी शेयर किया है।

बांग्लादेश के खिलाफ मौका ही नहीं मिला था

टीम इंडिया ने बांग्लादेश के खिलाफ टेस्ट सीरीज 2-0 से जीती थी, इस दौरान Sarfaraz Khan टीम का हिस्सा थे। लेकिन उनको एक भी मैच के लिए अंतिम 11 में नहीं चुना गया था, जिसके बाद इस खिलाड़ी को Irani Cup खेलने के लिए रिलीज कर दिया गया था। ऐसे में सरफराज ने Irani Cup में 222 रनों की धाकड़ पारी खेलकर बता दिया था कि, उनमें रन बनाने की कितनी भूख है।

Sarfaraz Khan ने शेयर की अपने दिल की बात

*Sarfaraz Khan ने अपने शतक को लेकर इंस्टा पर एक खास पोस्ट किया शेयर।
*इस पोस्ट में सरफराज ने डाली है अपने शतक के जश्न वाली काफी सारी तस्वीरें।
*कैप्शन लिखा- टीम के लिए योगदान देकर और पहला शतक लगाकर काफी खुश हूं।
*साथ ही इस पोस्ट पर सूर्यकुमार यादव के अलावा पंत और अर्शदीप सिंह  ने किया कमेंट।

इंस्टाग्राम पर ये खास पोस्ट शेयर किया था Sarfaraz Khan ने

 

View this post on Instagram

 

A post shared by SARFARAZ KHAN (@sarfarazkhan97)

पंत के फैन्स का दिल टूट गया था

सरफराज, रोहित और विराट के अलावा ऋषभ पंत ने भी कीवी टीम के खिलाफ शानदार बल्लेबाजी की थी, इस दौरान उन्होंने काफी लंबे-लंबे छक्के जड़कर गेंद को मैदान से बाहर पहुंंचा दिया था। लेकिन इस दौरान पंत अपना शतक पूरा नहीं कर पाए थे और वो 99 रनों के स्कोर पर बोल्ड हो गए थे। जिसके बाद टीम इंडिया के खिलाड़ियों के अलावा फैन्स काफी निराश हो गए थे, तो खुद पंत भी निशब्द थे। इससे पहले पंत ने बांग्लादेश के खिलाफ टेस्ट क्रिकेट में वापसी की थी, जहां उन्होंने अपनी वापसी वाले मैच में ही शतक जड़ दिया था और खुद को साबित कर दिखाया था।

ये छक्का देख कीवी टीम भी हैरान हो गई थी

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Team India (@indiancricketteam)

আরো ताजा खबर

IND vs WI: पहले टी20 में भारत ने 8 विकेट से जीत हासिल की, श्रेयस ने ठोका शतक

India vs West Indies, 1st T20I (Image Credit- Twitter X) भारत और वेस्टइंडीज के बीच 6 अक्टूबर, मंगलवार से पांच मैचों की टी20आई सीरीज का आगाज हो चुका है। पहला...

IND vs NZ: न्यूजीलैंड के खिलाफ टी20 सीरीज के लिए हुआ भारतीय टीम का ऐलान, 4 साल बाद हुई इस गेंदबाज की वापसी 

Indian cricket team (Image credit Twitter – X) भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने 6 अक्टूबर, मंगलवार शाम को न्यूजीलैंड दौरे पर होने वाली टी20 सीरीज के लिए भारतीय टीम...

IND vs WI 2026, 1st T20I: भारत ने टॉस जीतकर बॉलिंग चुनी, नमन धीर का हुआ टी20आई डेब्यू; देखें प्लेइंग XI

IND vs WI 2026, 1st T20I: India opted to bowl first (image via JioHotstar) लखनऊ के भारत रत्न श्री अटल बिहारी वाजपेयी एकाना क्रिकेट स्टेडियम में भारत और वेस्टइंडीज के...

पाकिस्तान क्रिकेट को बड़ा झटका, बोर्ड को आधी कीमत में बेचने पड़े प्रसारण अधिकार: रिपोर्ट

Mohsin Naqvi (Image credit Twitter – X) पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) को अपने घरेलू अंतरराष्ट्रीय मैचों के प्रसारण अधिकार बेचने में बड़ा नुकसान उठाना पड़ा है। ताजा रिपोर्ट के मुताबिक,...