Skip to main content

ताजा खबर

‘आपने वॉशिंगटन सुंदर को क्यों खिलाया’ BGT के लिए भारतीय टीम में खिलाड़ी के सेलेक्शन पर पूर्व क्रिकेटर ने उठाए सवाल 

‘आपने वॉशिंगटन सुंदर को क्यों खिलाया’ BGT के लिए भारतीय टीम में खिलाड़ी के सेलेक्शन पर पूर्व क्रिकेटर ने उठाए सवाल 

Australia vs India (Image Credit- Twitter X)

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ बाॅर्डर-गावस्कर सीरीज के लिए चुने गए भारतीय खिलाड़ियों के सेलेक्शन पर पूर्व भारतीय क्रिकेटर और जाने-माने क्रिकेट कमेंटेटर आकाश चोपड़ा ने बड़ी प्रतिक्रिया दी है। आकाश ने भारतीय टीम में इस सीरीज के लिए शामिल वाॅशिंगटन सुंदर के सेलेक्शन को लेकर मैनेजमेंट से सवाल किया कि आपने आखिर उन्हें क्यूं खिलाया?

गौरतलब है कि आज 5 जनवरी को सिडनी टेस्ट मैच को 6 विकेट से अपने नाम कर, ऑस्ट्रेलिया ने करीब 10 साल बाद बीजीटी सीरीज को 3-1 से अपने नाम कर लिया है। तो वहीं सिडनी टेस्ट मैच में सुंदर को पहली पारी में गेंदबाजी करने का मौका नहीं मिला, तो दूसरी पारी में वह ऑस्ट्रेलिया की दूसरी पारी का आखिरी ओवर करने आए, जिसमें उन्होंने कुल 11 रन खर्चे।

यह भी पढ़े:- BGT 2024-25 में भारतीय गेंदबाजों के प्रदर्शन से निराश हैं आकाश चोपड़ा

आकाश चोपड़ा ने दिया बड़ा बयान

बता दें कि बीजीटी सीरीज में टीम इंडिया की हार के बाद, अपने यूट्यूब चैनल पर अपलोड एक वीडियो के माध्यम से आकाश ने कहा- टीम इंडिया के सेलेक्शन पर सवाल उठाया जाना चाहिए। कुछ को सिर्फ प्रेरणा के आधार पर चुना गया, जैसे नीतीश कुमार रेड्डी।

टीम में बैलेंस की समस्या थी, पता नहीं हम ऑलराउंडर खिलाड़ियों के प्रति इतने दिवाने क्यों हैं कि हमें टीम में हरफनमौला खिलाड़ी चाहिए। हम गेंदबाजों का चयन इस आधार पर करते हैं कि वे कैसी बल्लेबाजी करेंगे?

आकाश ने आगे कहा- हमारे पास नंबर 8 पर भी बल्लेबाज है। हालांकि, पर्थ को छोड़कर हमने कब 400 रन बनाए। वॉशिंगटन सुंदर टीम में खेल रहे थे, लेकिन आपने उनसे बिल्कुल भी गेंदबाजी नहीं करवाई। उन्होंने पूरे मैच में अंत में सिर्फ एक ओवर फेंका। फिर आपने उसे खिलाया ही क्यों? आप उसे सिर्फ बल्लेबाजी के लिए नहीं खिला रहे।

खैर, जारी सीरीज में सुंदर के प्रदर्शन के बारे में आपको जानकारी दें, तो उन्होंने 6 पारियों में बल्ले से 22.80 की औसत से कुल 114 रन बनाए। तो वहीं गेंदबाजी में पांच पारियों में 3.13 की इकाॅनमी और 38.66 की औसत से कुल 3 विकेट हासिल किए।

আরো ताजा खबर

क्या मोहम्मद शमी का इंटरनेशनल करियर खत्म हो गया है? इस रिपोर्ट में सेलेक्टर्स के बड़े प्लान का हुआ खुलासा

Mohammed Shami (Image Credit- Twitter X) चैंपियंस ट्राॅफी 2025 के फाइनल में न्यूजीलैंड के खिलाफ मैच खेलने के बाद, अभी तक अनुभवी भारतीय तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी एक भी इंटरनेशनल...

“वह अलग किस्म के ऑफ-स्पिनर हैं” – श्रीलंका दौरे से पहले 33 वर्षीय सारांश जैन की तारीफ में बोले आर. अश्विन

R Ashwin Praises Saransh Jain After Maiden Test Call-Up for Sri Lanka Tour (image via X) श्रीलंका में होने वाली दो मैचों की सीरीज के लिए भारतीय टेस्ट टीम में...

₹2,00,000 करोड़ के पास पहुंची IPL की बिजनेस वैल्यू, RCB ने किया ₹300 मिलियन का आंकड़ा पार

IPL Enterprise Value Nears ₹2 Lakh Crore; RCB Retains Top Spot as Most Valued Brand (image via X) ग्लोबल इन्वेस्टमेंट बैंक ‘हूलिहान लोकी’ की 2026 आईपीएल ब्रांड वैल्यूएशन स्टडी के...

150 साल के इतिहास में ऐसा हुआ पहली बार! एसेक्स काउंटी क्रिकेट क्लब ने नियुक्त की पहली महिला चेयर

Essex create history by appointing first female Chair in 150-year history (image via X) अपनी 150वीं सालगिरह के मौके पर एक अहम कदम उठाते हुए, एसेक्स काउंटी क्रिकेट क्लब ने...