Skip to main content

ताजा खबर

‘आपको हमेशा अपने खेल के टाॅप पर रहना होगा’ भारतीय परिस्थितियों में क्रिकेट खेलने पर Martin Guptill

Martin Guptill (Image Credit- Twitter X)

क्रिकेट का कोई भी फाॅर्मेट हो, भारत हमेशा से ही यहां पर दौरा करने वाली टीमों के लिए एक कठिन जगह रहा है। तो वहीं टेस्ट सीरीज में भारत के खिलाफ भारत में एक भी मैच जीतना, विपक्षी टीमों के लिए लोहे के चने चबाने जैसा होता है।

तो वहीं अब भारत में क्रिकेट खेलने को लेकर न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम के पूर्व सलामी बल्लेबाज मार्टिन गुप्टिल (Martin Guptill) ने बड़ा बयान दिया है। बता दें कि गुप्टिल इस समय जारी लीजेंड्स लीग क्रिकेट (LLC) के तीसरे सीजन में साउदर्न सुपर स्टार्स के लिए खेल रहे हैं। बीते समय में अपने खेल के दिनों में जब कीवी टीम भारत खेलने आती थी, तो वे लगभग हर दौरे पर भारत में क्रिकेट खेले हैं।

मार्टिन गुप्टिल (Martin Guptill) ने दिया बड़ा बयान

बता दें कि भारतीय परिस्थितियों में क्रिकेट खेलने को लेकर मार्टिन गुप्टिल ने हाल में ही न्यूज 18 के हवाले से कहा- यह (भारत) खेलने के लिए कठिन जगह है। गर्मी है, पसीना आ रहा है और आपको ऐसा लगता है कि सब कुछ आपके खिलाफ है।

लेकिन जैसा कि मैंने कहा, यदि आप कोशिश कर सकते हैं और उन पर हावी हो सकते हैं और आपको लगता है कि आप उन पर हावी हो रहे हैं, तो आपको कोशिश करनी होगी, और खेल में जितना संभव हो उतना गहराई तक जाना होगा।

गुप्टिल ने आगे कहा- कभी-कभी आपको ऐसा लगता है कि आप कभी स्कोर नहीं कर पाएंगे, भारत आने के बारे में यही सबसे कठिन बात है। गेंद का टर्निंग स्क्वायर, फिर उसी तरह की गेंद आती है और सीधे स्किड हो जाती है।

आप कभी नहीं जानते कि गेंद कौनसी दिशा मुड़ने वाली है और कौनसी सीधी जाने वाली है। इसलिए आपको हमेशा सोचते रहना होगा, आपको मानसिक रूप से हमेशा तैयार रहना होगा और अपने खेल के टाॅप पर रहना होगा। भारत में रहकर टाॅप पर रहने का प्रयास करना बेहद कठिन है।

আরো ताजा खबर

रिपोर्ट: IPL 2026 में अजिंक्य रहाणे कर सकते हैं कोलकाता नाइट राइडर्स की कप्तानी

Ajinkya Rahane set to lead KKR in IPL 2026 (image via getty) अजिंक्य रहाणे आगामी आईपीएल 2026 सीजन के लिए कोलकाता नाइट राइडर्स के कप्तान के तौर पर बने रहने...

SM Trends: 15 मार्च के शानदार Tweet और Video के बारे में यहां जाने, जो काफी तेजी से हो रहे हैं वायरल

SM Trends (Image Credit- Twitter X) मुंबई टी20 लीग के चौथे सीजन के लाॅन्च के समय एक प्रजेंटर पूर्व भारतीय कप्तान व अनुभवी बल्लेबाज रोहित शर्मा की नकल करते हुए...

‘सोशल मीडिया हटा, अभी के अभी’ – तीन बार शून्य पर आउट होने के बाद अभिषेक शर्मा ने बताया, सीनियर्स ने क्या सलाह दी

Abhishek Sharma (image via getty) अभिषेक शर्मा ने टी20 विश्व कप 2026 में अपने अभियान की शुरुआत लगातार तीन पारियों में तीन शून्य के साथ की थी। इन निराशाजनक प्रदर्शनों...

‘मुझे धीरे-धीरे एहसास हो रहा है’ T20 वर्ल्ड कप जीतने के बाद रोहित-धोनी की खास लिस्ट में शामिल होने पर सूर्यकुमार यादव

Suryakumar Yadav (Image credit Twitter – X) टी20 प्रारूप के कप्तान सूर्यकुमार यादव ने हाल ही में जीते गए टी20 वर्ल्ड कप के बाद अपनी भावनाएं साझा की हैं। उन्होंने...