Skip to main content

ताजा खबर

‘आपको अच्छी बाॅलिंग नहीं करनी है’ भारत-पाकिस्तान मुकाबले से पहले फैंस ने शाहीन अफरीदी से की मजेदार गुजारिश, देखें वीडियो

India vs Pakistan (Image Credit- Twitter X)

वेस्टइंडीज और यूएसए की मेजबानी में खेले जा रहे टी20 वर्ल्ड कप 2024 में आज 9 जून को एक हाईवोल्टेज मुकाबला भारत और पाकिस्तान के बीच खेला जाएगा। गौरतलब है कि दोनों टीमों के बीच यह मैच न्यूयाॅर्क के नसऊ काउंटी इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में होने वाला है।

हालांकि, इस मैच के शुरू होने से पहले इंटरनेट पर एक वीडियो काफी तेजी से वायरल हो रही है, जिसमें भारतीय क्रिकेट फैंस पाकिस्तान क्रिकेट टीम के तेज गेंदबाज शाहीन अफरीदी से मजेदार गुजारिश करते हुए नजर आ रहे हैं। इस वीडियो में फैंस शाहीन से कहते हैं कि आपको अच्छी बाॅलिंग नहीं करनी है।

फैंस ने शाहीन अफरीदी से की मजेदार गुजारिश

बता दें कि इंटरनेट पर वायरल वीडियो में पाकिस्तानी तेज गेंदबाज शाहीन अफरीदी के साथ न्यूयाॅर्क की सड़कों पर कुछ भारतीय फैंस फोटो खिंचाते हुए नजर आ रहे हैं। इस दौरान एक फैन शाहीन से कहता है- बड़ी दूर से हम मैच देखने आए हैं और हमें क्या सरप्राइज मिला है। आपको अच्छी बाॅलिंग नहीं करनी है। रोहित और विराट को अपने अच्छे दोस्त समझो।

देखें शाहीन अफरीदी की सोशल मीडिया पर वायरल ये वीडियो

pic.twitter.com/BiTLwc23In

— Out Of Context Cricket (@GemsOfCricket) June 8, 2024

गौरतलब कि साल 2021 में यूएई में हुए टी20 वर्ल्ड कप में शाहीन अफरीदी ने भारत के टाॅप ऑर्डर को अकेले ही समेट दिया था। इस मैच में शाहीन ने रोहित शर्मा (0), केएल राहुल (3) और विराट कोहली (57) जैसे खिलाड़ियों के बड़े विकेट हासिल किए थे। साथ ही इस मैच में भारतीय टीम को पाकिस्तान ने 10 विकेट से हराया था। यह पाकिस्तान की किसी भी टी20 वर्ल्ड कप में भारत के खिलाफ पहली जीत भी थी।

दूसरी ओर, पाकिस्तान के लिए भारतीय टीम के खिलाफ यह मैच करो या मरो वाली स्थिति का है। सुपर 8 में बने रहने के लिए उसे इस मैच में हार हाल में जीत हासिल करनी होगी। अगर बाबर एंड कंपनी भारत के खिलाफ मैच हारती है, तो उसकी सुपर 8 में पहुंचने की संभावना काफी कम हो जाएगी। गौरतलब है कि पाकिस्तान को टी20 वर्ल्ड कप में अपने पहले मैच में यूएसए के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा था।

আরো ताजा खबर

NZ vs IND: वेलिंगटन में कैसा है विराट कोहली का ODI रिकॉर्ड? 12 साल बाद मैदान पर हो रही है वापसी; देखें आंकड़े

NZ vs IND: Virat Kohli record in ODIs in Wellington (Image credit Twitter – X) 7 नवंबर को विराट कोहली वेलिंगटन रीजनल स्टेडियम लौट रहे हैं। भारत और न्यूजीलैंड के...

क्रिकेट नेपाल के कंधो पर बड़ी जिम्मेदारी! 4 दिसंबर से काठमांडू में सजेगा ICC वर्ल्ड कप क्वालीफायर प्लेऑफ का मंच

Nepal confirmed as host for 8-team ICC ODI World Cup Qualifier Playoff in December (Image credit Twitter – X) अगले साल होने वाले 2027 वनडे वर्ल्ड कप की तैयारियां तेज...

BAN vs WI: हसन महमूद ने सिलहट में 6 विकेट चटकाकर रचा इतिहास! नेथन लायन के इस एलीट क्लब में हुए शामिल

BAN vs WI: Hasan Mahmud Matches Nathan Lyon Rare Test Feat With Sylhet Six-For (Image credit Twitter – X) बांग्लादेश के तेज गेंदबाज हसन महमूद ने टेस्ट क्रिकेट में शानदार...

SMAT 2026: 15 वर्षीय वैभव सूर्यवंशी बने बिहार के कप्तान! शुरुआती दो मैचों में संभालेंगे कमान

Vaibhav Sooryavanshi named captain of Bihar in SMAT 2026 (Image credit Twitter – X) भारतीय क्रिकेट के युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी को एक और बड़ी जिम्मेदारी मिली है। बिहार क्रिकेट...