Skip to main content

ताजा खबर

‘आपकी विरासत सभी को प्रेरित करेगी’ रविचंद्रन अश्विन के रिटायरमेंट पर रिएक्शन देते हुए महान सचिन तेंदुलकर

आपकी विरासत सभी को प्रेरित करेगी रविचंद्रन अश्विन के रिटायरमेंट पर रिएक्शन देते हुए महान सचिन तेंदुलकर

Sachin Tendulkar and Ravichandran Ashwin (Image Credit- Twitter X)

भारतीय क्रिकेट टीम के अनुभवी स्पिनर रविचंद्रन अश्विन (Ravichandran Ashwin) ने जारी बाॅर्डर-गावस्कर ट्राॅफी टेस्ट सीरीज के तीसरे टेस्ट मैच के बाद, क्रिकेट को अलविदा कहने का फैसला किया है। करीब 14 साल बाद अश्विन ने अपने इंटरनेशनल क्रिकेट को विराम दे दिया।

दूसरी ओर, अश्विन के रिटायरमेंट को लेकर साथी क्रिकेटर्स और पूर्व खिलाड़ी जमकर प्रतिक्रिया और बधाई देते हुए नजर आ रहे हैं। तो वहीं अब इस क्रम में नया नाम पूर्व भारतीय क्रिकेटर और खेल के भगवान कहे जाने वाले सचिन तेंदुलकर (Sachin Tendulkar) का जुड़ गया है। सचिन का कहना है कि अश्विन की विरासत लोगों को प्रेरित करने वाली है।

Sachin Tendulkar ने अश्विन के रिटायरमेंट पर दी प्रतिक्रिया

बता दें कि आर अश्विन के रिटायरमेंट के बाद सचिन तेंदुलकर ने अपने आधिकारिक एक्स (पूर्व में ट्विटर) अकाउंट पर एक पोस्ट शेयर की है। इस पोस्ट में सचिन ने लिखा- अश्विन, मैंने हमेशा इस बात की प्रशंसा की है कि आपने अपने दिल और दिमाग के साथ सही तालमेल बिठाकर कैसे खेल खेला। कैरम बॉल में महारत हासिल करने से लेकर महत्वपूर्ण रनों में योगदान देने तक, आपने हमेशा जीतने का रास्ता ढूंढ लिया।

आपको एक होनहार प्रतिभा से भारत के बेहतरीन मैच विनर में से एक बनते देखना अद्भुत रहा है। आपकी यात्रा दर्शाती है कि सच्ची महानता प्रयोग करने और विकास करने से कभी न डरने में निहित है। आपकी विरासत सभी को प्रेरित करेगी। आपको दूसरी पारी के लिए शुभकामनाएं।

देखें सचिन तेंदुलकर की यह पोस्ट

Ravichandran Ashwin के क्रिकेट करियर पर एक नजर

जून 2010 में श्रीलंका के खिलाफ डेब्यू करने वाले अश्विन ने भारतीय क्रिकेट टीम के लिए 106 टेस्ट, 116 वनडे और 65 टी20 मैच खेले हैं। इस दौरान अनुभवी ऑफ स्पिनर ने टेस्ट में 537, वनडे में 156 और टी20 में 72 विकेट अपने नाम किए हैं। खैर, रिटायरमेंट के बाद अश्विन आईपीएल और घरेलू क्रिकेट खेलना जारी रखेंगे।

আরো ताजा खबर

‘मुझे ज्यादा आजादी नहीं मिली’ सचिन तेंदुलकर ने अपनी कप्तानी के दिनों में BCCI के दखल पर दिया बड़ा बयान 

Sachin Tendulkar (Image Credit- Twitter X) पूर्व भारतीय क्रिकेटर व क्रिकेट के भगवान कहे जाने वाले सचिन तेंदुलकर (Sachin Tendulkar) ने हाल में ही अपनी कप्तानी के दिनों को याद...

‘यह मेरी गर्लफ्रेंड के लिए था’: अर्शदीप सिंह ने ऑकलैंड वनडे में अपने अनोखे सेलिब्रेशन की वजह बताई

Arshdeep Singh dedicates animated wicket celebration to girlfriend during Auckland ODI (image via X) बुधवार, 4 नवंबर को भारतीय बाएं हाथ के तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह ने ऑकलैंड के ईडन...

NZ vs IND 2026: स्लिप में विराट कोहली ने एक हाथ से लपका करिश्माई कैच, देखें वायरल वीडियो

NZ vs IND: Virat Kohli pulls off breathtaking one-handed slip catch to send Nathan Smith packing (image via SonyLiv) न्यूजीलैंड और भारत के बीच पांच मैचों की सीरीज का पहला...

NZ vs IND 2026, 1st ODI: मात्र 185 रनों पर सिमटी कीवी टीम, अर्शदीप-गुरनूर ने गेंद से बरपाया कहर

NZ vs IND 2026, 1st ODI: Arshdeep Singh (image via getty) बुधवार, 4 नवंबर को 5 मैचों की वनडे सीरीज के पहले वनडे में, भारतीय कप्तान के टॉस जीतकर न्यूजीलैंड...