Skip to main content

ताजा खबर

आज है Yuzvendra Chahal के पक्के दोस्त का जन्मदिन, स्पिनर ने खास पोस्ट किया है शेयर

Yuzvendra Chahal And Kuldeep Yadav (Image Credit- Instagram)

क्रिकेट के मैदान पर Yuzvendra Chahal और कुलदीप यादव ने साथ में मिलकर बल्लेबाजों को दिन में तारे दिखाए हैं, वहीं इन खिलाड़ियों की मैदान के बाहर भी पक्की दोस्ती है। ऐसे में आज का दिन कुलदीप यादव के लिए खास है और इस मौके पर चहल ने अपने पक्के दोस्त के लिए कमाल का पोस्ट शेयर किया है।

दोनों को साथ में खेले डेढ़ साल हो गया है

Yuzvendra Chahal और कुलदीप यादव की जोड़ी को “कुलचा” नाम दिया गया है, लेकिन इन दोनों खिलाड़ियों को टीम इंडिया से साथ में खेले गए काफी समय हो गया है। जहां चहल और कुलदीप ने टीम इंडिया से अपना आखिरी मैच साथ में साल 2023 में खेला था, ये मैच वेस्टइंडीज के खिलाफ था और उसके बाद कुलदीप तो लगातार भारतीय टीम के लिए खेले लेकिन चहल को मौके नहीं मिले। साथ ही चहल टी20 वर्ल्ड कप 2024 के लिए टीम का हिस्सा थे, लेकिन उस टूर्नामेंट में भी उनको एक भी मैच खेलने को नहीं मिला था।

अपने खास के लिए Yuzvendra Chahal ने खास पोस्ट शेयर किया है

*आज है टीम इंडिया के स्पिन स्टार कुलदीप यादव का जन्मदिन।
*खास मौके पर उनके पक्के दोस्त Yuzvendra Chahal ने एक पोस्ट किया शेयर।
*जहां इस पोस्ट में शामिल है युजी चहल और कुलदीप यादव की काफी क्यूट तस्वीरें ।
*कैप्शन में लिखा-Happy Birthday my lil bro, god bless you always।

कुलदीप यादव के लिए Yuzvendra Chahal का पोस्ट

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Yuzvendra Chahal (@yuzi_chahal23)

क्रिकेट में वापसी की तैयारी कर रहे हैं कुलदीप यादव

कुछ समय पहले ही कुलदीप यादव ने अपनी  ग्रोइन इंजरी की सर्जरी करवाई है, जिसके चलते वो BGT का हिस्सा नहीं हैं। ऐसे में अब ये खिलाड़ी अपनी फिटनेस पर काफी काम कर रहा है, जहां इन दिनों कुलदीप NCA में मौजूद हैं और वहां खुद को फिट करने में लगे हैं। दूसरी ओर इस बार IPL मेगा ऑक्शन से पहले ही दिल्ली टीम ने कुलदीप को रिटेन कर लिया था और उस फैसले से टीम के फैन्स खुश नहीं थे।

हाल ही में NCA से ये पोस्ट शेयर किया था कुलदीप ने

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Kuldeep yadav 🇮🇳 (@kuldeep_18)

আরো ताजा खबर

केकेआर के खिलाफ 105* रनों की पारी खेलते ही विराट कोहली ने रचा इतिहास, तोड़ दिया क्रिस गेल का ये वर्ल्ड रिकाॅर्ड

Virat Kohli (Image Credit- Twitter X) मौजूदा चैंपियन राॅयल चैलेंजर्स बेंगलुरू और कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच जारी आईपीएल 2026 का 57वां मैच, रायपुर के शहीद वीर नारायण स्टेडियम में...

चेन्नई सुपर किंग्स पर फिर टूटा दुखों का पहाड़, इंजरी के कारण जारी IPL 2026 से बाहर हुए जेमी ओवरटन 

Jamie Overton (Image Credit- Twitter X) आईपीएल के जारी 19वें सीजन में पांच बार की चैंपियन टीम चेन्नई सुपर किंग्स की परेशानियां कम होने का नाम नहीं ले रही हैं।...

14 मई, Morning News Headlines: आज सुबह तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

Morning News Headlines (Image Credit- Twitter X) 1. IPL 2026: केकेआर को 6 विकेट से हराकर आरसीबी ने प्लेऑफ की ओर बढ़ाए मजबूत कदम जारी आईपीएल के मैच नंबर 57...

न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले टेस्ट के लिए इंग्लैंड ने की टीम की घोषणा, जैक क्राॅली को नहीं दी जगह

Zak Crawley (Image credit Twitter – X) इंग्लैंड क्रिकेट टीम ने न्यूजीलैंड के खिलाफ होने वाले पहले टेस्ट मैच के लिए अपनी 15 सदस्यीय टीम का ऐलान कर दिया है। 4...