
MS Dhoni (Image Credit- Twitter X)
भारतीय टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी को दुनिया के सर्वश्रेष्ठ कप्तानों में गिना जाता है। महेंद्र सिंह धोनी का प्रदर्शन अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में हमेशा ही बेहतरीन रहा है और कई लोग उन्हें अपना आदर्श मानते हैं। यही नहीं इस दिग्गज खिलाड़ी ने इंडियन प्रीमियर लीग में भी अपनी छाप छोड़ी है।
बता दें कि, महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी में चेन्नई सुपर किंग्स ने पांच बार आईपीएल की ट्रॉफी को अपने नाम किया है। महेंद्र सिंह धोनी ने लगभग आईपीएल के सभी सीजन में भाग लिया है और ऐसा कहा जा सकता है कि उन्होंने इस महत्वपूर्ण टूर्नामेंट में कई मैच खेले हैं।
आज ही के दिन यानी 19 अक्टूबर को 4 साल पहले महेंद्र सिंह धोनी ने अपना 200वां आईपीएल मैच खेला था। यही नहीं यह उपलब्धि हासिल करने वाले महेंद्र सिंह धोनी पहले खिलाड़ी बने थे। यह मैच उन्होंने अबू धाबी के शेख जायेद स्टेडियम में राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ चेन्नई सुपर किंग्स की कप्तानी करते हुए खेला था।
महेंद्र सिंह धोनी ने अपने 200वें आईपीएल मैच में बनाए थे 28 रन
महेंद्र सिंह धोनी ने अपने 200वें आईपीएल मैच में 28 रन बनाए थे। यही नहीं चेन्नई सुपर किंग्स की ओर से अनुभवी ऑलराउंडर रवींद्र जडेजा ने 35 रनों की नाबाद पारी खेली थी। हालांकि चेन्नई टीम इस मैच में बड़ा स्कोर बनाने में नाकाम रही और 125 रन ही बना पाई। यही नहीं चेन्नई सुपर किंग्स को इस मैच में हार का सामना करना पड़ा था।
राजस्थान रॉयल्स की ओर से शानदार सलामी बल्लेबाज जोस बटलर ने 48 गेंदों में 70 रनों की मैच विनिंग पारी खेली थी। यही नहीं स्टीव स्मिथ ने 26 रनों का योगदान दिया था। इन दोनों खिलाड़ियों ने 98* रनों की बहुमूल्य साझेदारी की जिसकी वजह से राजस्थान रॉयल्स ने 16 गेंदें रहते इस मैच को अपने नाम किया।
यही नहीं 2020 सीजन में चेन्नई सुपर किंग्स प्लेऑफ में क्वालीफाई नहीं हो पाई थी। हालांकि 2021 सीजन में चेन्नई सुपर किंग्स ने धमाकेदार वापसी की और इस महत्वपूर्ण टूर्नामेंट को अपने नाम किया। महेंद्र सिंह धोनी की बात की जाए तो उन्होंने अभी तक आईपीएल में 264 मुकाबले खेले हैं जिसमें उन्होंने 39.12 के औसत और 137.54 के स्ट्राइक रेट से 5243 रन बनाए हैं। यही नहीं विकेटकीपर के रूप में उन्होंने 42 स्टंपिंग और 152 कैच पकड़े हैं। आईपीएल 2025 में भी इस धुआंधार खिलाड़ी को जबरदस्त प्रदर्शन करते हुए देखा जा सकता है।
16 जुलाई, Evening News Headlines: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से
SM Trends: 16 जुलाई के शानदार Tweet और Video के बारे में यहां जाने, जो काफी तेजी से हो रहे हैं वायरल
ENG vs IND 2026: ‘इस फाॅर्मेट में प्रसिद्ध कृष्णा बहुत अहम रहे हैं’ इंग्लैंड के खिलाफ दूसरे वनडे से पहले अभिषेक नायर का बड़ा बयान
रोनाल्डो के देश से क्रिकेट क्रिकेट खेलने के लिए इस ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर ने लिया रिटायरमेंट 

