Skip to main content

ताजा खबर

आज ही के दिन 2014 में विराट कोहली ने पहली बार की थी भारतीय टेस्ट टीम की कप्तानी

आज ही के दिन 2014 में विराट कोहली ने पहली बार की थी भारतीय टेस्ट टीम की कप्तानी

Virat Kohli. (Photo by Michael Dodge/Getty Images)

भारतीय टीम के अनुभवी बल्लेबाज विराट कोहली को दुनिया के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ियों में गिना जाता है। विराट कोहली का प्रदर्शन अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में जबरदस्त रहा है और उनकी फैन फॉलोइंग पूरी दुनिया में है। बता दें कि, आज ही के दिन 10 साल पहले यानी 9 दिसंबर 2014 को विराट कोहली को भारतीय टेस्ट टीम का कप्तान नियुक्त किया गया था।

महेंद्र सिंह धोनी ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेले गए मैच में चोटिल थे और उनकी जगह विराट कोहली को भारतीय टीम का कप्तान बनाया गया था। कोहली ने भी बखूबी जिम्मेदारी संभाली। इसके बाद तो सब इतिहास में दर्ज हो गया और कोहली ने अपना नाम भारत के सबसे सफल कप्तानों में दर्ज करा लिया।

टीम इंडिया ने यह मैच एडिलेड में खेला था, जिसमें ऑस्ट्रेलियाई टीम के कप्तान माइकल क्लार्क ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया। और ऑस्ट्रेलिया ने अपनी पहली पारी को सात विकेट पर 517 रन पर घोषित कर दिया। मेजबान की ओर से कप्तान माइकल क्लार्क ने शतक बनाया था, जबकि स्टीव स्मिथ और डेविड वार्नर ने भी आक्रामक बल्लेबाजी करते हुए अपनी टीम के लिए शतक जड़ा था।

जवाब में टीम इंडिया का पहला विकेट जल्द गिर गया, जिसके बाद विराट कोहली ने बेहतरीन बल्लेबाजी करते हुए 115 रन बनाए थे। विराट कोहली के अलावा चेतेश्वर पुजारा, मुरली विजय और अजिंक्य रहाणे ने भी अपनी टीम की ओर से बहुमूल्य रन बनाए थे। टीम इंडिया ने अपनी पहली पारी में 444 रन बनाए थे।

ऑस्ट्रेलिया ने भारत के खिलाफ 48 रनों से जीत दर्ज की

मुकाबले में मेजबान ने अपनी दूसरी पारी में भी काफी अच्छी बल्लेबाजी की थी। डेविड वार्नर ने ऑस्ट्रेलिया की ओर से फिर से शतक जड़ा, जबकि स्टीव स्मिथ ने नाबाद अर्धशतकीय पारी खेली थी। इस तरह ऑस्ट्रेलिया ने अपनी दूसरी पारी 5 विकेट पर 290 रन बनाकर घोषित कर दी और भारत को 364 रनों का लक्ष्य मिला।

जवाब में मुरली विजय अपने शतक से सिर्फ एक रन से चूक गए। हालांकि, विराट कोहली ने जबरदस्त बल्लेबाजी करते हुए 141 रन बनाए। विराट शतक बनाने के बावजूद अपनी टीम को जीत दिलाने में नाकाम रहे और टीम इंडिया इस मैच को 48 रन से हार गई।

भले ही अपनी कप्तानी में विराट कोहली पहला टेस्ट मैच हार गए हो, लेकिन उन्होंने टीम इंडिया की ओर से 68 टेस्ट मैचों में कप्तानी की, जिसमें 40 में टीम ने जीत दर्ज की, जबकि 17 में उसे हार का सामना करना पड़ा। विराट कोहली का कप्तान के रूप में टेस्ट क्रिकेट में जीत प्रतिशत 58.82% है।

আরো ताजा खबर

Women’s Asia Cup 2026: भारत ने बांग्लादेश को 40 रनों से रौंदा, 10वीं बार फाइनल में बनाई जगह

Women’s Asia Cup 2026: India Cruise Past Bangladesh by 40 Runs to Secure Final Berth (image via X) 10 सितंबर, गुरुवार को दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेले गए पहले...

11 सितंबर, Morning News Headlines: आज सुबह तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

morning cricket news headlines (image via getty) 1. Women’s Asia Cup 2026: भारत ने बांग्लादेश को 40 रनों से हराया और फाइनल में जगह बनाई गुरुवार, 10 सितंबर को पहले...

13 सितंबर को ही होगा भारत बनाम अफगानिस्तान पहला टी20 मैच, कंफर्म हुई डेट

India vs Afghanistan 1st T20I (Image credit Twitter – X) भारत और अफगानिस्तान के बीच 13 सितंबर को दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में होने वाला पहला टी20 मुकाबला तय...

Women’s Asia Cup 2026: पहले सेमीफाइनल में बांग्लादेश ने भारत के खिलाफ टाॅस जीतकर गेंदबाजी का फैसला किया, देखें प्लेइंग 11

India Women vs Bangladesh Women (Image Credit- Twitter X) भारत और बांग्लादेश की महिला क्रिकेट टीमों के बीच जारी महिला एशिया कप 2026 का पहला सेमीफाइनल आज 10 सितंबर को...