
in 1999, Indian legend anilkumble wrote himself into the record books by taking 10 wickets against Pakistan in the 2nd Test (Photo Source: Twitter)
भारतीय टीम के दिग्गज स्पिनर अनिल कुंबले ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में अपनी फिरकी पर अच्छे-अच्छे बल्लेबाजों को नचाया है। उन्होंने टेस्ट क्रिकेट में ऐसे कई स्पैल फेंकें, जिसकी आज तक कोई बराबरी नहीं कर पाया है। इन्हीं में से एक स्पेल अनिल कुंबले ने 1999 में कोटला में पाकिस्तान के खिलाफ फेंका था।
आज ही के दिन यानी 7 फरवरी को 1999 में अनिल कुंबले टेस्ट क्रिकेट के इतिहास में सिर्फ दूसरे गेंदबाज बने थे, जिन्होंने एक पारी में 10 विकेट झटके थे। इस सीरीज में पाकिस्तान ने पहले टेस्ट को 12 रन से जीता था। वहीं दूसरे टेस्ट की पहली पारी में टीम इंडिया सिर्फ 252 रन पर ढेर हो गई थी। हालांकि, उन्होंने जबरदस्त वापसी की और पाकिस्तान को उनकी पहली पारी में 172 रन पर ऑलआउट किया।
भारत ने 212 रनों से मैच किया अपने नाम
इस पारी में अनिल कुंबले ने चार विकेट झटके। भारत ने अपनी दूसरी पारी में 339 रन बनाए और पाकिस्तान को 420 रन का लक्ष्य दिया। टीम इंडिया की ओर से सौरव गांगुली ने 62* रन बनाए थे, जबकि एस. रमेश ने 96 रन का योगदान दिया था। जवाब में पाकिस्तान के सलामी बल्लेबाज शाहिद अफरीदी और सईद अनवर ने काफी अच्छी शुरुआत की। लेकिन अनिल कुंबले ने घातक गेंदबाजी करते हुए अपनी टीम की जीत में अहम भूमिका निभाई।
अनिल कुंबले ने दूसरी पारी में 26.3 ओवर में 74 रन देकर 10 विकेट झटके, जिसकी वजह से टीम इंडिया ने इस मैच को 212 रनों से अपने नाम किया। उन्होंने इस मैच में कुल 149 रन देकर 14 विकेट हासिल किए।
अनिल कुंबले ने रच दिया था इतिहास
अनिल कुंबले यह उपलब्धि हासिल करने वाले पहले भारतीय और कुल दूसरे अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटर बने थे। इससे पहले इंग्लैंड के दिग्गज स्पिनर जिम लेकर ने एक टेस्ट पारी में 10 विकेट अपने नाम किए थे।
PSL 2026: बाबर आजम ने ठोका टूर्नामेंट का दूसरा शतक, पेशावर जल्मी को 2021 के बाद पहली बार फाइनल में पहुंचाया
IPL 2026, Match 42: गुजरात टाइटन्स बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु मैच प्रीव्यू, हेड टू हेड, पिच रिपोर्ट और वो सब जो आपको पता होना चाहिए
Women’s T20 WC 2026: न्यूजीलैंड ने की 15 सदस्यीय टीम की घोषणा; ये 3 दिग्गज खेलेंगे अपना आखिरी टी20 विश्व कप
29 अप्रैल, Morning News Headlines: आज सुबह तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

