
(Photo Source: Instagram)
टीम इंडिया के कप्तान Rohit Sharma इन दिनों काफी ज्यादा खबरों में बने हुए हैं, जिसका कारण है टेस्ट क्रिकेट में जारी उनका फ्लॉप प्रदर्शन। ऐसे में उनकी जमकर आलोचना हो रही है, दूसरी ओर आज का दिन हिटमैन के लिए काफी खास है और रोहित की वाइफ ने इंस्टाग्राम पर काफी प्यारा पोस्ट भी शेयर किया है।
कुछ समय पहले ही फिर से पिता बने हैं कप्तान Rohit Sharma
जी हां, कप्तान Rohit Sharma कुछ दिनों पहले ही फिर से पिता बने थे, जहां उनकी वाइफ Ritika ने एक बेटे को जन्म दिया था। ऐसे में रोहित अपने परिवार के साथ मौजूद थे और उन्होंने पहला टेस्ट मैच नहीं खेला था ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ। वहीं इस कपल ने अपने बेटे के नाम का खुलासा कर दिया है और इस बेबी बॉय का नाम Ahaan रखा है।
Ritika भाभी ने शेयर की Rohit Sharma के लिए अपने दिल की बात
*आज कप्तान Rohit Sharma और Ritika मना रहे हैं अपनी मैरिज एनिवर्सरी।
*इस कपल की शादी को हुए 9 साल पूरे, साल 2015 में हुई थी दोनों की शादी।
*Ritika ने इस मौके पर खास कैप्शन लिखकर रोहित के साथ वाली तस्वीरें शेयर की।
*कैप्शन लिख-Happy 9 baby, Best dad, best husband, best friend।
कप्तान Rohit Sharma की वाइफ का इंस्टा पोस्ट
A post shared by Ritika Sajdeh (@ritssajdeh)
रोहित ने बेटे से जुड़ा ये पोस्ट किया था शेयर
A post shared by Rohit Sharma (@rohitsharma45)
एक बार फिर से सभी की नजर होगी रोहित पर
अब टीम इंडिया और ऑस्ट्रेलिया के बीच तीसरा टेस्ट मैच खेला जाना है, जो 14 तारीख से गाबा के मैदान में शुरू होगा। ऐसे में एक बार फिर से सभी की नजर टीम इंडिया के कप्तान रोहित के प्रदर्शन पर होगी, जो लंबे समय से टेस्ट क्रिकेट में फेल होते आ रहे हैं और अब उनपर अच्छा प्रदर्शन करने का दवाब बढ़ता जा रहा है। वैसे दोनों टीमों के बीच कुल 5 टेस्ट मैचों की सीरीज है, जो अभी 1-1 की बराबरी पर है, ऐसे में देखना होगा इस बार BGT का खिताब कौनसी टीम अपने नाम करती है।
SM Trends: 14 मई के शानदार Tweet और Video के बारे में यहां जाने, जो काफी तेजी से हो रहे हैं वायरल
पाकिस्तान के दिग्गजों की फेहरिस्त में शामिल हुए शाहिद अफरीदी! मिला पाकिस्तान का दूसरा सर्वोच्च नागरिक सम्मान, देखें वीडियो
IPL 2026, Match 59: LSG बनाम CSK मैच प्रीव्यू, हेड टू हेड, पिच रिपोर्ट और वो सब जो आपको पता होना चाहिए
केकेआर के खिलाफ 105* रनों की पारी खेलते ही विराट कोहली ने रचा इतिहास, तोड़ दिया क्रिस गेल का ये वर्ल्ड रिकाॅर्ड

