Skip to main content

ताजा खबर

आज-कल काफी पंजाबी गाने सुन रहे हैं Sanju Samson, जिसका असर उनके पोस्ट के कैप्शन पर दिख रहा है

Sanju Samson (Image Credit- Instagram)

क्रिकेट के लिहाज से Sanju Samson के लिए ये साल शानदार रहा, जहां उन्होंने टी20 क्रिकेट में एक के बाद एक शतक ठोके। ऐसे में इस खिलाड़ी का आत्मविश्वास 7वें आसमान पर है, जिसका नजारा कई बार सोशल मीडिया पर देखने को मिल जाता है और एक बार फिर से कुछ ऐसा ही देखने को मिला है।

 इस साल Sanju Samson को नहीं मिला वनडे क्रिकेट में मौका

टीम इंडिया से खेलते हुए Sanju Samson ने इस साल टी20 क्रिकेट में शतक पर शतक ठोके हैं, लेकिन उनको 2024 में एक भी वनडे मैच खेलने का मौका नहीं मिला। संजू ने साल 2023 दिसंबर में अपना आखिरी वनडे मैच खेला था, ये मैच साउथ अफ्रीका के खिलाफ था और उस मैच में सूंज ने अपना डेब्यू वनडे शतक जड़ा था। साथ ही वो इस साल हुए टी20 वर्ल्ड कप के लिए टीम इंडिया का हिस्सा थे, लेकिन उनको एक भी मैच खेलने का मौका नहीं मिला था।

फिटनेस पर काफी काम कर रहे हैं Sanju Samson

*Sanju Samson ने सोशल मीडिया पर अपनी एक नई तस्वीर पोस्ट की है।
*तस्वीर में संजू को आ रहा है काफी पसीना, GYM में नजर आया ये खिलाड़ी।
*वहीं इस तस्वीर से ज्यादा संजू का कैप्शन हो रहा है काफी ज्यादा ही वायरल।
*कैप्शन लिखा-अपने ते रख विश्वास बन दे, अस्सी आम जेहे मूँड़े ही जो ख़ास बन दे।

Sanju Samson की ये तस्वीर आई फैन्स को काफी पसंद

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Sanju V Samson (@imsanjusamson)

विकेटकीपर का ये पोस्ट हुआ था काफी वायरल

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Sanju V Samson (@imsanjusamson)

अब बस टेस्ट क्रिकेट खेलना बाकी है

जी हां, संजू सैमसन टीम इंडिया की तरफ से वनडे और टी20 क्रिकेट का प्रमुख हिस्सा रहे हैं, लेकिन इस खिलाड़ी को आज तक भारतीय टीम से टेस्ट क्रिकेट खेलने का मौका नहीं मिला है। साथ ही संजू बोल चुके हैं कि वो टीम इंडिया से टेस्ट क्रिकेट खेलना चाहते हैं, दूसरी ओर रोहित और गंभीर ने संजू से टेस्ट क्रिकेट खेलने को लेकर बात भी की थी। अब देखना अहम होगा की संजू का टेस्ट क्रिकेट में डेब्यू होता है या नहीं।

আরো ताजा खबर

14 मई, Morning News Headlines: आज सुबह तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

Morning News Headlines (Image Credit- Twitter X) 1. IPL 2026: केकेआर को 6 विकेट से हराकर आरसीबी ने प्लेऑफ की ओर बढ़ाए मजबूत कदम जारी आईपीएल के मैच नंबर 57...

न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले टेस्ट के लिए इंग्लैंड ने की टीम की घोषणा, जैक क्राॅली को नहीं दी जगह

Zak Crawley (Image credit Twitter – X) इंग्लैंड क्रिकेट टीम ने न्यूजीलैंड के खिलाफ होने वाले पहले टेस्ट मैच के लिए अपनी 15 सदस्यीय टीम का ऐलान कर दिया है। 4...

IPL 2026: GT के खिलाफ हार के बाद भी SRH पर डेनियल विटोरी ने जताया भरोसा, बोले ‘हर टीम में खामियां’

IPL 2026 Daniel Vettori (Image credit Twitter – X) IPL 2026 में सनराइजर्स हैदराबाद को गुजरात टाइटंस के खिलाफ करारी हार का सामना करना पड़ा, लेकिन टीम के मुख्य कोच डैनियल...

13 मई, Evening News Headlines: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

Evening News Headlines (Image Credit- Twitter X) 1. IPL 2026: आईपीएल में आज आरसीबी का सामना केकेआर से आईपीएल के जारी सीजन का 57वां मैच आज 13 मई को राॅयल...