Skip to main content

ताजा खबर

आगामी दौरे के लिए बिल्कुल भी टेंशन में नहीं है मोहम्मद रिजवान, ऑस्ट्रेलिया टीम को दी खुली चुनौती

Mohmammad Rizwan (Pic Source-Twitter)

पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने हाल ही में शानदार विकेटकीपर-बल्लेबाज मोहम्मद रिजवान को अपने लिमिटेड ओवर क्रिकेट टीम का कप्तान नियुक्त किया है। बता दें कि, पाकिस्तान को अब ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ व्हाइट बॉल सीरीज खेलनी है और उनके आगामी दौरे से पहले मोहम्मद रिजवान को महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है।

बाबर आजम की कप्तानी में पाकिस्तान टीम का प्रदर्शन पिछले कुछ समय से काफी खराब रहा था और यही वजह है कि अनुभवी बल्लेबाज ने इस महत्वपूर्ण पद से इस्तीफा दे दिया। मोहम्मद रिजवान की बात की जाए तो उन्होंने पाकिस्तान सुपर लीग में मुल्तान सुल्तान टीम की कप्तानी शानदार तरीके से की थी जिसके बाद उन्हें पाकिस्तान टीम का भी कप्तान नियुक्त कर दिया गया है।

आगामी ऑस्ट्रेलिया दौरे से पहले मोहम्मद रिजवान ने अपनी टीम की योजना को लेकर बड़ा खुलासा किया है। रिजवान का मानना है कि भले ही खिलाड़ियों ने पिछले कुछ समय से निराशाजनक प्रदर्शन किया हो लेकिन आगामी दौरे में उन्हें जबरदस्त प्रदर्शन करते हुए देखा जा सकता है।

पीसीबी ने एक वीडियो रिलीज की है जिसमें मोहम्मद रिजवान ने कहा कि, ‘इसमें कोई शक नहीं है कि ऑस्ट्रेलिया में हमें पहले काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा है। रिजल्ट भी हमारे पक्ष में नहीं गए हैं लेकिन मुझे पूरा भरोसा है कि जो हमारे देश के लोगों को हमसे उम्मीदें हैं हम आगामी दौरे में उस पर खड़े उतरेंगे। ऑस्ट्रेलिया में हमने जो पिछली सीरीज खेली थी उसके हर मैच में लगभग हम लोग जीत गए थे। सभी में हम लोग काफी करीब आकर मैच हारे। हम लोगों ने कुछ चीजों को ध्यान से देखा है और उससे हमें काफी सकारात्मक पॉइंट सीखने को मिले हैं। इंशाअल्लाह ऑस्ट्रेलिया को ऑस्ट्रेलिया में हराएंगे।’

आगामी चुनौतियों के लिए हम सब तैयार हैं: मोहम्मद रिजवान

अनुभवी खिलाड़ी ने आगे कहा कि, ‘अगले साल चैंपियंस ट्रॉफी भी है और आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 पर भी हमारी निगाहें हैं। इसके अलावा हम लोग ओलंपिक 2028 को भी ध्यान से देख रहे हैं। आने वाली चुनौतियों के लिए हमारी टीम पूरी तरह से तैयार है।’

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ व्हाइट बॉल सीरीज की शुरुआत 4 नवंबर से हो रही है। इन दोनों टीमों के बीच पहले तीन मैच की वनडे सीरीज खेली जाएगी और फिर तीन मैच की टी20 सीरीज। तीन वनडे मैच मेलबर्न, एडिलेड और पर्थ में होंगे जबकि टी20 सीरीज के मुकाबले ब्रिस्बेन, सिडनी और होबार्ट में खेले जाएंगे।

আরো ताजा खबर

“भारत के बेहतरीन गेंदबाजों में से एक”: मोहम्मद शमी के टेस्ट संन्यास पर बोले पूर्व क्रिकेटर मदन लाल

Mohammed Shami (Image credit Twitter – X) भारतीय तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी ने टेस्ट क्रिकेट से दूरी बनाने का फैसला किया है। लंबे समय से भारतीय टेस्ट टीम में मौका...

ऑस्ट्रेलिया सीरीज से पहले इंग्लैंड को लगा तगड़ा झटका, चोट की वजह से ODI सीरीज से बाहर हुए जॉश टंग

Josh Tongue (Image credit Twitter – X) इंग्लैंड क्रिकेट टीम को ऑस्ट्रेलिया दौरे पर वनडे सीरीज शुरू होने से पहले बड़ा झटका लगा है। तेज गेंदबाज जोश टंग चोट के...

BAN vs WI: सिलहट में आया तौहीद हृदोय का तूफान! 220 रनों की नाबाद पारी से तोड़े कई ऐतिहासिक रिकॉर्ड

Towhid Hridoy Shatters National Record With Unbeaten double century Against West Indies (image via getty) शनिवार, 7 नवंबर को सिलहट इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में वेस्टइंडीज के खिलाफ दूसरे टेस्ट मैच...

चोट के चलते SMAT से बाहर हुए हार्दिक पांड्या, भाई क्रुणाल के हाथों में बड़ौदा की कमान

Hardik Pandya Ruled Out of SMAT 2026 Due to Fitness Concerns (Image credit Twitter – X) भारतीय ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या को सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी 2026 के लिए बड़ौदा की...