Skip to main content

ताजा खबर

आखिर राज से उठ ही गया पर्दा! धोनी ने बताया क्या है ‘थाला फाॅर ए रीजन’, देखें वीडियो

MS Dhoni (Pic Source-X)

भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान व दिग्गज क्रिकेटर एमएस धोनी (MS Dhoni) की एक वीडियो काफी तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। इस वीडियो में धोनी ‘थाला फाॅर ए रीजन’ फेमस मीम को लेकर प्रतिक्रिया देते हुए नजर आ रहे हैं।

गौरतलब है कि क्रिकेट में जब कोई भी चीज अच्छी होती है, तो धोनी के फैंस उस बात को इस मीम ‘थाला फाॅर ए रीजन’ से जोड़कर देखते हैं। खैर, धोनी ने इसको लेकर अब बड़ी प्रतिक्रिया दी है।

एमएस धोनी ने दिया बड़ा बयान

बता दें कि इंटरनेट पर वायरल वीडियो में एमएस धोनी ने कहा- मुझे इसके बारे में पता है, लेकिन मैं नहीं जानता है कि इसके पीछे क्या कारण है। मुझे नहीं पता कि यह मजाकिया है या यह मेरी टांग खींचने वाला है। यह एक नाम है, चाहे जो भी हो। लेकिन मुझे लगता है कि मेरे प्रशंसकों ने इसे ऐसी चीज में बदल दिया है, जो मेरे पक्ष में है। मैं ऐसा ही महसूस करता हूं और मुझे शानदार प्रशंसक मिले हैं।

धोनी ने आगे कहा- मैं तो यही कहूंगा, मुझे अपना मुंह खोलने या कुछ भी कहने की जरूरत नहीं है। दूसरे शब्दों में कहूं, अगर उन्हें लगता है कि कोई मुझसे पूछ रहा है, तो वे इसका ख्याल रखते हैं, इसलिए मैं चुप रहता हूं। मैं अपने जीवन का आनंद लेता हूं। मुझे अच्छा क्रिकेट खेलना है और यही मेरे लिए है। सिर्फ ऐसा ही है।

देखें धोनी की ये वायरल वीडियो

MS Dhoni talking about ‘Thala for a reason’. 😄👌pic.twitter.com/DOw42mMfFL

— Mufaddal Vohra (@mufaddal_vohra) October 25, 2024

दूसरी ओर, आपको धोनी के बारे में जानकारी दें तो साल 2020 में इंटरनेशनल क्रिकेट से रिटायर होने के बाद, धोनी अब सिर्फ आईपीएल में ही खेलते हुए नजर आते हैं। धोनी ने चेन्नई सुपर किंग्स को अपनी कप्तानी में पांच बार चैंपियन बनाया है। हालांकि, वह आईपीएल 2025 में खेलते हुए नजर आएंगे या नहीं, इसको लेकर अभी तक जानकारी सामने नहीं आई है।

আরো ताजा खबर

संन्यास के बाद फिर मैदान पर लौटेंगे बेन स्टोक्स, इंटरनेशनल क्रिकेट छोड़ अब घरेलू क्रिकेट पर फोकस

Ben Stokes (Image credit Twitter – X) इंग्लैंड के पूर्व कप्तान और स्टार ऑलराउंडर बेन स्टोक्स ने हाल ही में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास लेकर सभी को चौंका दिया था।...

15 जुलाई, Evening News Headlines: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

evening cricket news headlines (image via getty) 1. ICC ने 2027 ODI वर्ल्ड कप में ‘सुपर सीरीज’ और ‘सुपर सेवन’ का नया फॉर्मेट जोड़ा है इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल ने 2027...

SM Trends: 15 जुलाई के शानदार Tweet और Video के बारे में यहां जाने, जो काफी तेजी से हो रहे हैं वायरल

social media trends (image via X) आईसीसी ने अगले साल होने वाले पुरुषों के वनडे वर्ल्ड कप के फॉर्मेट में बड़े बदलावों का ऐलान किया है। यह 14 टीमों का...

ENG vs IND: कार्डिफ में कैसा है टीम इंडिया का वनडे रिकॉर्ड? यहां देखें सभी आंकड़े

Cardiff in ODIs (Image credit Twitter – X) भारत और इंग्लैंड के बीच वनडे सीरीज का दूसरा मुकाबला 16 जुलाई को वेल्स की राजधानी कार्डिफ के प्रसिद्ध सोफिया गार्डन्स मैदान...