Skip to main content

ताजा खबर

आखिर टीम इंडिया को किसकी लगी नजर, हार्दिक-चहल के बाद अब सहवाग का हो सकता है तलाक

Virender Sehwag & his wife Aarti. (Photo Source: Twitter)

भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व विस्फोटक ओपनर वीरेंद्र सहवाग से जुड़ी एक हैरान करने वाली खबर सामने आ रही है। मीडिया रिपोर्ट्स में ऐसा दावा किया जा रहा है कि वीरेंद्र सहवाग अपनी पत्नी आरती अहलावत से शादी के 20 साल के बाद अलग हो सकते हैं। 2004 में शादी के बंधन में बंधे सहवाग और आरती ने एकदूसरे को इंस्टाग्राम पर अनफॉलो कर दिया है। ऐसे में अब दोनों के अलग होने की खबरें सामने आ रही हैं।

हिन्दुस्तान टाइम्स के अनुसार, परिवार के करीबी सूत्रों का कहना है कि दोनों कई महीनों से अलग-अलग रह रहे हैं और तलाक की संभावना है। अपनी विस्फोटक बल्लेबाजी के लिए पहचाने जाने वाले वीरेंद्र सहवाग ने साल 2004 में शादी की थी। उनके दो बच्चे हैं। 2007 में आर्यवीर सहवाग और 2010 में वेदांत सहवाग का जन्म हुआ था।

आपको बता दें कि, पिछले साल दिवाली पर सहवाग ने अपने दोनों बच्चों और मां के साथ सोशल मीडिया पर तस्वीरें साझा की थी, लेकिन उस फोटो में आरती का कोई जिक्र उन्होंने नहीं किया था। सूत्रों के अनुसार, सहवाग और आरती अहलावत के रिश्ते कुछ समय से खराब चल रहे थे, जिसके कारण दोनों ने अलग होने का फैसला किया।

साल 2004 में Virender Sehwag ने की थी आरती से शादी

सहवाग ने अप्रैल 2004 में भारी सुरक्षा के बीच आरती अहलावत से शादी की थी और इस शादी समारोह का आयोजन पूर्व बीजेपी नेता दिवंगत अरुण जेटली ने अपने आवास पर किया था। सहवाग अपने दौर के सबसे बेहतरीन आक्रामक बल्लेबाजों में से एक माने जाते थे। सहवाग ने पहली बार साल 1999 में भारत के लिए पहला वनडे मैच खेला था और साल 2001 में वो भारतीय टेस्ट टीम में शामिल हुए थे।

बता दें कि वीरेंद्र सहवाग ने 2015 में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास ले लिया था। हालांकि, वह कई क्रिकेट लीग में खेलते हुए दिखे हैं। वह राष्ट्रीय डोपिंग रोधी एजेंसी के डोपिंग रोधी अपील पैनल के सदस्य के रूप में कार्य कर चुके हैं। उनका निजी जीवन, जो काफी हद तक निजी रहा है, अब इन घटनाक्रमों के बीच सार्वजनिक जांच के दायरे में है।

আরো ताजा खबर

IPL 2026, Match 51: DC बनाम KKR मैच प्रीव्यू, हेड टू हेड, पिच रिपोर्ट और वो सब जो आपको पता होना चाहिए

संघर्ष कर रही दिल्ली कैपिटल्स शुक्रवार, 8 मई को अरुण जेटली स्टेडियम में वापसी कर रही कोलकाता नाइट राइडर्स का सामना करने के लिए तैयार है। यह चल रहे इंडियन...

शिखर धवन ने गुरुग्राम में सोफी शाइन के साथ अपनी शादी रजिस्टर करवाई, पूरी जानकारी पढ़ें यहां

Shikhar Dhawan and Sophie Shine (image via X) भारतीय क्रिकेट के पूर्व स्टार शिखर धवन ने अपनी जिंदगी के नए पड़ाव में एक और अहम कदम उठाया है। इस चहेते...

7 मई, Morning News Headlines: आज सुबह तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

morning news headlines (image via X) 1. IPL 2026: कल (7 अप्रैल) के मैच में SRH ने PBKS को 33 रनों से हराया आईपीएल 2026 के 49वें मैच में सनराइजर्स...

6 मई, Evening News Headlines: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

Evening News Headlines (Image Credit- Twitter X) 1. IPL 2026: आईपीएल में आज हैदराबाद का सामना पंजाब से आईपीएल के जारी 19वें सीजन का 49वां मैच एक बार की चैंपियन...