Skip to main content

ताजा खबर

आखिरकार आ ही गया RCB की आईपीएल जीत पर माही का रिएक्शन, देखें वायरल वीडियो 

MS Dhoni and Virat Kohli (Image Credit- Twitter X)
MS Dhoni and Virat Kohli (Image Credit- Twitter X)

भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान व दिग्गज फिनिशर एमएस धोनी ने, पिछले साल आईपीएल 2025 जीतने वाली टीम राॅयल चैलेंजर्स बेंगलुरू (RCB) द्वारा लंबे समय बाद खिताब अपने नाम करने पर बड़ी प्रतिक्रिया दी है।

बता दें कि क्रिकेट फैंस आरसीबी की खिताबी जीत पर धोनी के रिएक्शन का काफी लंबे समय से इंतजार कर रहे थे। हालांकि, उन्होंने आरसीबी को बधाई देते हुए कहा कि जब वह एक प्रतिस्पर्धा में खेलते हैं, तो वे नहीं चाहते कि कोई दूसरी टीम आईपीएल जीते।

हाल में ही इंडिगो की फैन चर्चा की एक वीडियो काफी तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। इस वीडियो में धोनी ने 18 साल बाद आईपीएल खिताब जीतने वाली आरसीबी को लेकर कहा- अगर मैं सीएसके का हिस्सा होता, तो मैं किसी और टीम को आईपीएल जीतते हुए सोच भी नहीं सकता था। लेकिन यह जीत लंबे समय से प्रतीक्षित थी और उन्होंने बहुत अच्छा खेला। उन्हें (आरसीबी) बहुत-बहुत बधाई और मैंने तब भी यही कहा था।

धोनी ने आसीबी फैंस को लेकर कहा जो अक्सर काफी भावुक नजर आते हैं, “आपको बहुत-बहुत बधाई। आरसीबी के प्रशंसक शानदार रहे हैं। हर मैच में वे अपनी टीम को सपोर्ट करने आते हैं, चाहे हालात कितने भी खराब क्यों न हों।”

देखें एमएस धोनी की यह वायरल वीडियो

पंजाब किंग्स को हराकर आरसीबी ने खत्म किया था 18 साल का सूखा

गौरतलब है कि आईपीएल 2025 का फाइनल मैच 3 जून को पंजाब किंग्स और राॅयल चैलेंजर्स बेंगलुरू के बीच नरेंद्र मोदी स्टेडियम, अहमदाबाद में खेला गया था। आरसीबी ने रजत पाटीदार की कप्तानी में 18 साल के लंबे इंतजार के बाद श्रेयस अय्यर की अगुवाई वाली पंजाब किंग्स को 6 रन से हराकर आईपीएलखिताब जीता था।

तो वहीं, यह खिताबी जीत आरसीबी के लिए काफी खास थी। आरसीबी ने पहली बार चेन्नई सुपर किंग्स को चेपाॅक में हराया था। इसके अलावा मुंबई इंडियंस के खिलाफ साल 2015 के बाद वानखेड़े स्टेडियम में जीत दर्ज की। और तीन बार फाइनल में पहुंचने के बाद, पहली बार खिताब को अपने नाम किया।

আরো ताजा खबर

‘उन्होंने पैसों को प्राथमिकता दी, लेकिन खुशी नहीं मिली’ – IPL 2027 के लिए पंत-कुलदीप ट्रेड पर सदागोपन रमेश का बड़ा बयान

Sadagoppan Ramesh’s intriguing take on Pant-Kuldeep trade for IPL 2027 (image via X) 2027 आईपीएल सीजन से पहले ऋषभ पंत और कुलदीप यादव से जुड़ी हालिया जबरदस्त ट्रेड ने क्रिकेट...

IPL 2027: हार्दिक पांड्या के बदले KKR दे रिंकू सिंह! ट्रेड की खबरों पर आकाश चोपड़ा का दिलचस्प दावा

Aakash Chopra Hardik Pandya (Image credit Twitter – X) आईपीएल 2027 से पहले हार्दिक पांड्या के कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) में शामिल होने की चर्चाएं तेज हो गई हैं। सोशल...

रोहित-विराट के 2027 वर्ल्ड कप खेलने पर अश्विन का गंभीर को कड़ा संदेश, कही ये बड़ी बात

Gautam Gambhir Virat kohli Rohit sharma (Image credit Twitter – X) पूर्व भारतीय स्पिनर रविचंद्रन अश्विन ने भारतीय क्रिकेट टीम प्रबंधन और चयन समिति से रोहित शर्मा और विराट कोहली के...

“हम पहले भी ऐसी स्थिति में रहे हैं” – बांग्लादेश के खिलाफ मैच से पहले शफाली वर्मा को टीम इंडिया की वापसी का भरोसा

Shafali Verma (Image credit Twitter – X) भारतीय महिला टीम की सलामी बल्लेबाज शेफाली वर्मा ने बांग्लादेश के खिलाफ अहम मुकाबले से पहले टीम का आत्मविश्वास बढ़ाया है। दक्षिण अफ्रीका...