Skip to main content

ताजा खबर

आखिरकार आंध्र क्रिकेट एसोसिएशन ने हनुमा विहारी को दे ही दिया NOC

आखिरकार आंध्र क्रिकेट एसोसिएशन ने हनुमा विहारी को दे ही दिया NOC

Hanuma Vihari (Photo Source: Twitter)

आंध्र क्रिकेट एसोसिएशन ने आज यानी 4 जून को दिग्गज खिलाड़ी हनुमा विहारी को अनापत्ति प्रमाण पत्र (NOC) दे दिया है। इस बात की जानकारी खुद हनुमा विहारी ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया अकाउंट पर दी। बता दें, हनुमा विहारी ने रणजी ट्रॉफी के पिछले सीजन में आंध्र की एक मैच में कप्तानी की थी।

हनुमा विहारी ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया अकाउंट पर लिखा कि, ‘मैं पिछले दो महीनों से अपने अनापत्ति प्रमाण पत्र के बारे में पूछ रहा हूं। मैंने बोर्ड को चार बार मेल भी किया लेकिन मुझे उन्होंने मेरा NOC नहीं दिया। लेकिन अब चीज़ें बदल चुकी हैं। उन्होंने मेरा अनापत्ति प्रमाण पत्र तुरंत ही जारी कर दिया। LOL।’

यह रहा हनुमा विहारी का ट्वीट:

हनुमा विहारी भारत की ओर से 16 टेस्ट मैच में भाग ले चुके हैं और उनका प्रदर्शन अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में भी हमेशा ही काफी अच्छा रहा है। बता दें, रणजी ट्रॉफी के पिछले सीजन में हनुमा विहारी को सिर्फ एक मैच में आंध्र की कप्तानी करने के बाद उन्हें इस पद से हटा दिया गया था। राजनीति बवाल के बीच में बोर्ड ने यह फैसला लिया था जिसके बाद विहारी ने भी अपनी कप्तानी पद से इस्तीफा दे दिया था।

इस पूरे मामले को लेकर सोशल मीडिया पर भी तमाम लोगों ने अपनी-अपनी प्रतिक्रिया दी थी। ऐसी रिपोर्ट भी सामने आ रही है कि भारत के पूर्व खिलाड़ी मध्य प्रदेश टीम की ओर से खेलना चाहते हैं। वो रणजी ट्रॉफी के आगामी सीजन में मध्य प्रदेश की ओर से खेलते हुए नजर आ सकते हैं। हालांकि अनुभवी बल्लेबाज ने अभी इस चीज को लेकर कोई भी बयान नहीं दिया है।

हनुमा विहारी के अंतरराष्ट्रीय रिकॉर्ड की बात की जाए तो उन्होंने 16 टेस्ट मुकाबलों में 33.56 के औसत और 42.2 के स्ट्राइक रेट से 839 रन बनाए है। उनके नाम पांच अर्धशतक और एक शतक भी शामिल है। हनुमा विहारी 24 इंडियन प्रीमियर लीग के मुकाबलों में भी भाग ले चुके हैं जिसमें बेहतरीन बल्लेबाज ने 88.47 के स्ट्राइक रेट से 284 रन बनाए हैं।

আরো ताजा खबर

SM Trends: 26 अक्टूबर के शानदार Tweet और Video के बारे में यहां जानें, जो काफी तेजी से हो रहे हैं वायरल

social media trends cricket (image via X) लिंकन में न्यूजीलैंड ए के खिलाफ इंडिया ए के लिए खेलते हुए, देवदत्त पडिक्कल ने 248 गेंदों पर शानदार 199 रन बनाए। उन्होंने...

26 अक्टूबर, Evening News Headlines: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

Evening News Headlines (Image Credit- Twitter X) 1. Ranji Trophy 2026-27: बिहार की टीम ताश के पत्तों की तरह 99 रन पर ढेर, सारांश जैन ने कहर बरपाते हुए झटके...

‘किसी की भी जान जा सकती थी’: वांडरर्स की जानलेवा पिच पर विराट कोहली के फरमान को लेकर फाफ डु प्लेसिस का बड़ा खुलासा

Faf du Plessis Recalls Virat Kohli Fierce Orders on Treacherous Wanderers Pitch (image via X) दक्षिण अफ्रीका के पूर्व कप्तान फाफ डु प्लेसिस ने वांडरर्स में रोमांचक टेस्ट मैच के...

NZ vs IND 2026: ऐसे फ्री में देखें न्यूजीलैंड बनाम भारत तीसरा टी20 मैच लाइव

Naman Dhir (Image credit Twitter – X) भारतीय क्रिकेट टीम इस समय ऑल फाॅर्मेट सीरीज के लिए न्यूजीलैंड दौरे पर है। इस समय न्यूजीलैंड और भारत के बीच पांच मैचों...