Skip to main content

ताजा खबर

आकाश चोपड़ा ने चुने 2024 के टॉप-5 T20I बल्लेबाज, रोहित को बताया नंबर 1, विराट को नहीं दी जगह

आकाश चोपड़ा ने चुने 2024 के टॉप-5 T20I बल्लेबाज रोहित को बताया नंबर 1 विराट को नहीं दी जगह
Rohit Sharma & Aakash Chopra (Photo Source: X/Getty Images)भारत के पूर्व क्रिकेटर आकाश चोपड़ा ने 2024 के अपने टॉप पांच T20I बल्लेबाजों के नाम बताए हैं, जिसमें भारत के टी20 वर्ल्ड कप विजेता कप्तान रोहित शर्मा सबसे आगे हैं। चोपड़ा, जिन्होंने अपने यूट्यूब चैनल पर लिस्ट शेयर की है, उन्होंने अपना चयन उन खिलाड़ियों पर आधारित किया जिन्होंने कम से कम 10 पारियां खेलीं और मजबूत विपक्ष के खिलाफ अच्छा प्रदर्शन किया हो।

Aakash Chopra के साल 2024 के टॉप पांच T20I बल्लेबाज

रोहित शर्मा: चोपड़ा ने शर्मा की तारीफ की, उन्होंने कहा कि रोहित ने इस साल वर्ल्ड कप में शानदार प्रदर्शन किया है। चोपड़ा ने कहा कि, “हम कर्मा में विश्वास करते हैं, हम शर्मा में विश्वास करते हैं, हां रोहित शर्मा में। उन्होंने 11 पारियां खेली हैं और 42 की औसत और 160 की स्ट्राइक रेट से 378 रन बनाए हैं। उन्होंने एक शतक और तीन अर्धशतक लगाए हैं। परिस्थितियां ऐसी थीं वर्ल्ड कप में मुश्किल था लेकिन उन्होंने हर बार अच्छी शुरुआत दी और आक्रामक तरीके से खेला, वह 2024 के लिए मेरा नंबर 1 T20Is बल्लेबाज है।”

फिल साल्ट: इंग्लैंड के विस्फोटक बल्लेबाज फिल साल्ट ने अपने आक्रामक रवैये और लगातार प्रदर्शन से प्रभावित करते हुए लिस्ट में दूसरा स्थान हासिल किया। चोपड़ा ने कहा, “नंबर 2 पर, मैंने फिल साल्ट को रखा है। उन्होंने बहुत अच्छी बल्लेबाजी की है। 17 मैचों में, उन्होंने लगभग 39 की औसत और 164 की स्ट्राइक रेट से 467 रन बनाए हैं, जिसमें एक शतक और दो अर्धशतक शामिल हैं। उन्होंने 25 छक्के और 44 चौके लगाए हैं।”

संजू सैमसन: सैमसन ने बांग्लादेश और दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ अपने शानदार शतक के साथ चोपड़ा की लिस्ट में तीसरा स्थान हासिल किया। पूर्व क्रिकेटर ने कहा कि, “नंबर 3 पर, संजू सैमसन। उन्होंने तीन शतक बनाए हैं और दो लगातार बनाए हैं। उन्होंने पहले हैदराबाद में बांग्लादेश को ध्वस्त किया और फिर दक्षिण अफ्रीका को हराया। उन्होंने केवल 13 मैच खेले हैं और 43 की औसत से 436 रन बनाए हैं, वो भी  180 की स्ट्राइक रेट से।

ट्रैविस हेड: अपने दमदार प्रदर्शन के लिए मशहूर ऑस्ट्रेलियाई स्टार ट्रैविस हेड लिस्ट में चौथे स्थान पर हैं। “नंबर 4 पर, हमारा दुश्मन और हेडमास्टर जो हमारे लिए सिरदर्द का कारण बनता है – ट्रैविस हेड। उसने 15 मैचों में 539 रन बनाए हैं, जिसमें 80 का हाईएस्ट स्कोर, 38 की औसत और 178 का स्ट्राइक रेट है। वह केवल हमें हिट नहीं करता है दूसरों को भी हिट करता है।

जोस बटलर: इंग्लैंड के बल्लेबाज जोस बटलर ने अपनी ट्रेडमार्क निरंतरता के साथ प्रदर्शन करते हुए लिस्ट में जगह बनाई। पूर्व ओपनर ने कहा कि, “नंबर 5 पर, मैंने जोस बटलर को रखा है। उन्होंने 15 मैचों में 13 पारियां खेलीं, दो बार नॉट आउट रहे और 84 के हाईएस्ट स्कोर के साथ 462 रन बनाए। उनका औसत 42 और स्ट्राइक रेट 164 है। इसलिए मैंने जोस बॉस का नाम इस सूची में डाल दिया है।”

আরো ताजा खबर

NZ vs IND: न्यूजीलैंड ने 7 विकेट से जीता पांचवा टी20आई, टिम साइफर्ट ने ठोके ताबड़तोड़ 93 रन; भारत ने 3-2 से जीती सीरीज

NZ vs IND 2026, 5th T20I: Tim Seifert (image via getty) 1 नवंबर, रविवार को हैमिल्टन के सेडन पार्क स्टेडियम में, 5 मैचों की टी20आई सीरीज के पांचवे मुकाबले में...

1 नवंबर, Evening News Headlines: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

Evening News Headlines (Image Credit- Twitter X) 1. NZ vs IND: न्यूजीलैंड ने 7 विकेट से जीता पांचवा टी20आई, टिम साइफर्ट ने ठोके ताबड़तोड़ 93 रन; भारत ने 3-2 से...

न्यूजीलैंड ‘ए’ के खिलाफ तीसरे अनऑफिशियल टेस्ट से बाहर रहेंगे ऋषभ पंत, पहले टेस्ट में खेलने पर भी संशय: रिपोर्ट्स

Reports: Rishabh Pant to miss India A’s third unofficial Test against New Zealand A (Image credit Twitter – X) भारत के स्टार विकेटकीपर-बल्लेबाज ऋषभ पंत लिंकन में इंडिया ए और...

ध्रुव जुरेल ने जड़ा शतक, आकाश दीप ने भी मचाया धमाल, न्यूजीलैंड ए के खिलाफ भारत ए ने बनाए 346 रन

Jurel ton (Image credit Twitter – X) क्राइस्टचर्च के हेगले ओवल में भारत ए और न्यूजीलैंड ए के बीच खेले जा रहे दूसरे अनौपचारिक टेस्ट के दूसरे दिन दोनों टीमों...