
Sunil Gavaskar and Virat Kohli. (Image Source: ICC/Twitter)
भारतीय टीम के बेहतरीन बल्लेबाज विराट कोहली का प्रदर्शन पिछले कुछ समय से काफी खराब रहा है। अनुभवी बल्लेबाज हाल ही में खत्म हुई न्यूजीलैंड के खिलाफ तीन मैच की टेस्ट सीरीज में धमाकेदार बल्लेबाजी करने में नाकाम रहे थे। यही वजह है कि न्यूजीलैंड ने टीम इंडिया के खिलाफ खेली गई तीन मैच की टेस्ट सीरीज को 3-0 से अपने नाम किया था।
हालांकि अब टीम इंडिया को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पांच मैच की टेस्ट सीरीज खेलनी है जिसकी शुरुआत 22 नवंबर से पर्थ में हो रही है। हालांकि इस टेस्ट सीरीज के शुरू होने से पहले भारत के पूर्व खिलाड़ी सुनील गावस्कर ने विराट कोहली को लेकर अपना पक्ष रखा है। सुनील गावस्कर के मुताबिक विराट कोहली को कोई भी परेशानी नहीं है और इस समय किस्मत उनका साथ नहीं दे रही है।
स्पोर्ट्स तक के मुताबिक सुनील गावस्कर ने कहा कि, ‘विराट कोहली को कोई भी परेशानी नहीं है। बस इस समय किस्मत उनके साथ नहीं दे रही है। बेंगलुरु में हमने देखा था कि उन्होंने कैसी बल्लेबाजी की थी। उनकी तकनीक और कला सही है बस इस समय उन्हें किस्मत की जरूरत है।’
22 नवंबर से शुरू हो रही है भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच पांच मैच की टेस्ट सीरीज
टीम इंडिया को अगर वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में अपनी जगह पक्की करनी है तो उन्हें ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ होने वाली पांच मैच की टेस्ट सीरीज को लंबे अंतर से जीतना बेहद जरूरी है। न्यूजीलैंड के खिलाफ खेली गई टेस्ट सीरीज में विराट कोहली अपनी छाप छोड़ने में नाकाम रहे थे। उन्हें स्पिनर्स के खिलाफ काफी परेशान होते हुए देखा गया था।
हालांकि ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ अनुभवी बल्लेबाज जबरदस्त प्रदर्शन करना चाहेंगे और भारतीय टीम की जीत में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हुए नजर आ सकते हैं। फिलहाल टीम इंडिया आगामी टेस्ट सीरीज के लिए जमकर अभ्यास कर रही है। अगर भारतीय टीम ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पांच मैच की टेस्ट सीरीज हार जाती है तो वो वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में अपनी जगह बनाना उनके लिए बहुत ही मुश्किल हो जाएगा ।
“भारत के बेहतरीन गेंदबाजों में से एक”: मोहम्मद शमी के टेस्ट संन्यास पर बोले पूर्व क्रिकेटर मदन लाल
ऑस्ट्रेलिया सीरीज से पहले इंग्लैंड को लगा तगड़ा झटका, चोट की वजह से ODI सीरीज से बाहर हुए जॉश टंग
BAN vs WI: सिलहट में आया तौहीद हृदोय का तूफान! 220 रनों की नाबाद पारी से तोड़े कई ऐतिहासिक रिकॉर्ड
चोट के चलते SMAT से बाहर हुए हार्दिक पांड्या, भाई क्रुणाल के हाथों में बड़ौदा की कमान

