Skip to main content

ताजा खबर

आईसीसी ने मिडिल ईस्ट में तनाव के बीच दोहा में होने वाली बोर्ड बैठक टाली

आईसीसी ने मिडिल ईस्ट में तनाव के बीच दोहा में होने वाली बोर्ड बैठक टाली

ICC postpones Doha board (Image credit Twitter – X)

आईसीसी की मार्च के अंत में होने वाली महत्वपूर्ण बोर्ड बैठक को फिलहाल स्थगित कर दिया गया है। यह बैठक 25 से 27 मार्च के बीच दोहा में आयोजित की जानी थी। लेकिन मध्य पूर्व में जारी तनाव और संघर्ष की स्थिति को देखते हुए आईसीसी ने यह फैसला लिया कि अभी बैठक कराना उचित नहीं होगा। इसलिए इसे आगे के लिए टाल दिया गया है।

अब उम्मीद जताई जा रही है कि यह बैठक अप्रैल महीने में आयोजित की जा सकती है। हालांकि, आईसीसी की ओर से अभी तक नई तारीख की आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है। बताया जा रहा है कि जैसे ही स्थिति सामान्य होगी, संगठन जल्द ही बैठक की नई तारीख और स्थान के बारे में जानकारी देगा।

रिपोर्ट्स के अनुसार, क्षेत्र में बढ़ते तनाव के कारण कई देशों के प्रतिनिधियों की यात्रा और सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ गई थी। इसी वजह से बैठक को टालना जरूरी माना गया। आईसीसी ने इस फैसले की जानकारी अपने सभी सदस्य देशों को दे दी है। बताया गया है कि शनिवार को, अहमदाबाद में होने वाले टी20 वर्ल्ड कप फाइनल से एक दिन पहले, आईसीसी की ओर से सभी बोर्डों को औपचारिक सूचना भेजी गई थी।

नया स्थान और तारीख अप्रैल में तय होने की संभावना

यह बैठक आईसीसी के नियमित प्रशासनिक कार्यक्रम का हिस्सा होती है। इसमें आईसीसी बोर्ड के निदेशक, विभिन्न देशों के क्रिकेट बोर्ड के मुख्य कार्यकारी अधिकारी, समिति के सदस्य और संगठन के कई वरिष्ठ अधिकारी शामिल होते हैं।

इस दौरान अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से जुड़े कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा की जाती है और भविष्य की योजनाओं पर भी विचार किया जाता है। आईसीसी अब इस बैठक के लिए किसी अन्य सुरक्षित स्थान की तलाश भी कर रहा है, ताकि सभी सदस्य बिना किसी परेशानी के इसमें भाग ले सके।

इससे पहले 22 फरवरी को आईसीसी ने अपने बयान में कहा था कि दोहा को बैठक के लिए इसलिए चुना गया था क्योंकि कतर में क्रिकेट तेजी से आगे बढ़ रहा है। आईसीसी का कतर क्रिकेट एसोसिएशन और कतर ओलंपिक समिति के साथ सहयोग भी लगातार बढ़ रहा है, जिससे वहां खेल को बढ़ावा मिला है।

इस बीच कई आईसीसी अधिकारी अहमदाबाद में मौजूद रहेंगे, जहां टी20 वर्ल्ड कप का फाइनल मुकाबला खेला जाना है। यह शहर आईसीसी चेयरमैन जय शाह का भी होमसिटी भी है। जानकारी के अनुसार कई क्रिकेट बोर्ड के प्रतिनिधि भी इस बड़े मुकाबले को देखने के लिए अहमदाबाद पहुंच सकते हैं।

আরো ताजा खबर

“खोल यार, क्या कर रहे हो?” – कार का ट्रंक न खुलने पर ड्राइवर पर भड़के रोहित शर्मा, देखें वायरल वीडियो!

Rohit Sharma gets angry over driver after car trunk fails to open (image via X) भारतीय टीम के पूर्व कप्तान रोहित शर्मा इंडियन प्रीमियर लीग 2026 से पहले मुंबई इंडियंस...

IPL 2026: CSK को बड़ा झटका! इंजरी के चलते शुरूआती 2 हफ्तों के लिए बाहर हुए ‘थाला’

MS Dhoni (image via X) एक बड़ी खबर के अनुसार, भारतीय दिग्गज खिलाड़ी एमएस धोनी आगामी इंडियन प्रीमियर लीग 2026 के शुरुआती कुछ हफ्तों के लिए चेन्नई सुपर किंग्स के...

28 मार्च, Morning News Headlines: आज सुबह तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

morning news headlines (image via getty) 1. IPL 2026: 19वां सीजन आज (28 मार्च) से RCB बनाम SRH मैच के साथ शुरू हो रहा है आईपीएल 2026 की शुरुआत 28...

IPL: आरसीबी के वे तीन रिकॉर्ड जो शायद कभी न टूटे

IPL 3 RCB (Image credit Twitter – X) आईपीएल के इतिहास में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (RCB) एक ऐसी टीम रही है, जिसने सिर्फ अपने स्टार खिलाड़ियों के दम पर ही नहीं,...