Skip to main content

ताजा खबर

आईपीएल 2025 मेगा ऑक्शन में इन 3 टीमों को करना चाहिए मोहम्मद शमी पर टारगेट

Mohammad Shami (Pic Source-Twitter)

मोहम्मद शमी (Mohammad Shami) चोट के लगभग एक साल बाद क्रिकेट के मैदान पर वापसी कर रहे हैं। उन्होंने रणजी ट्रॉफी में बंगाली की ओर से खेलते हुए मध्य प्रदेश के खिलाफ दूसरे दिन चार विकेट हासिल किए। उनकी इस शानदार वापसी के बाद आईपीएल मेगा ऑक्शन में उन पर कई फ्रेंचाइजी की निगाहें होंगी।

बता दें कि आईपीएल 2024 का पूरा सीजन मिस करने के कारण गुजरात टाइटंस ने स्टार गेंदबाज को रिलीज कर दिया है। उन्होंने गुजरात के लिए 33 मैचों में 48 विकेट चटकाए हैं, जिसमें वह 2023 में 28 विकेट के साथ पर्पल कैप भी हासिल कर चुके हैं। अब शमी आईपीएल 2025 मेगा ऑक्शन में 2 करोड़ रुपये की बेस प्राइस के साथ जा कर रहे हैं।

मेगा ऑक्शन में कुछ फ्रेंचाइजी तेज गेंदबाज में दिलचस्पी दिखा सकती है। इस आर्टिकल में हम उन फ्रेंचाइजी के बारे में चर्चा कर रहे हैं, जिन्हें मोहम्मद शमी को अपनी टीम में शामिल करना चाहिए।

1. चेन्नई सुपर किंग्स (Chennai Super Kings)-

पांच बार की चैंपियन टीम ने रुतुराज गायकवाड़, मथीशा पथिराना, शिवम दुबे, रवींद्र जडेजा और महेंद्र सिंह धोनी को रिटेन किया है। सीएसके ऑक्शन में कुछ क्वालिटी गेंदबाजों पर दांव लगाएगी और शमी उनके लिए बिल्कुल फिट हो सकते हैं। शमी नए और पुराने गेंद से काफी कारगार साबित होते हैं। मथीशा पथिराना के साथ मोहम्मद शमी के आने से सीएसके की बॉलिंग लाईनअप काफी मजबूत नजर आएगी।

2. कोलकाता नाइट राइडर्स (Kolkata Knight Riders) –

आईपीएल 2024 की चैंपियन कोलकाता नाइट राइडर्स ने छह खिलाड़ियों- रिंकू सिंह, वरुण चक्रवर्ती, सुनील नारायण, आंद्रे रसेल, हर्षित राणा और रमनदीप सिंह को रिटेन किया है। उन्होंने मिचेल स्टार्क जैसे अनुभवी गेंदबाज को रिलीज कर दिया है। ऐसे में शमी उनकी जगह ले सकते हैं। उनके पास विकेट लेने की काबिलियत है। बंगाल के लिए घरेलू क्रिकेट खेलते हुए शमी के पास ईडन गॉर्डन का काफी अनुभव है, जो केकेआर के लिए काफी उपयोगी साबित हो सकता है।

3. दिल्ली कैपिटल्स (Delhi Capitals) –

दिल्ली कैपिटल्स ने मेगा ऑक्शन से पहले अक्षर पटेल, कुलदीप यादव, ट्रिस्टन स्टब्स और अभिषेक पोरेल को रिटेन किया है। इसमें से कोई भी तेज गेंदबाज नहीं है, ऐसे में उन्हें ऐसे गेंदबाज की जरूरत होगी, जो पावरप्ले में अच्छी गेंदबाजी के साथ लीड कर सके। चूंकि मोहम्मद शमी पहले दिल्ली फ्रेंचाइजी के लिए खेल चुके हैं। इसलिए दिल्ली कैपिटल्स उनमें दिलचस्पी दिखा सकती है।

दिल्ली कैपिटल्स 73 करोड़ रुपये के पर्स के साथ ऑक्शन में उतरेगी। मोहम्मद शमी को टीम में शामिल कर फ्रेंचाइजी उनके इर्द-गिर्द पेस अटैक को तैयार कर सकता है।

আরো ताजा खबर

वनडे टीम से जुड़ने से पहले तीसरा अनऑफिशियल टेस्ट खेलेंगे तिलक वर्मा: रिपोर्ट्स

Tilak Varma (Image credit Twitter – X) भारतीय टीम के युवा बल्लेबाज तिलक वर्मा जल्द ही इंडिया ए की तरफ से मैदान पर नजर आ सकते हैं। न्यूजीलैंड के खिलाफ...

NZ vs IND 2026: भारत-न्यूजीलैंड टी20 सीरीज में इन 3 बल्लेबाजों ने बनाए सबसे ज्यादा रन

  NZ vs IND T20I Series 2026 (Image credit Twitter – X) भारत और न्यूजीलैंड के बीच पांच मैचों की टी20 सीरीज 1 नवंबर 2026 को समाप्त हुई। भारत ने...

NZ vs IND 2026: न्यूजीलैंड बनाम भारत टी20 सीरीज में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले टाॅप-3 गेंदबाज 

Mitchell Santner (Image Credit- Twitter X) भारतीय क्रिकेट टीम इस समय ऑल फाॅर्मेट सीरीज के लिए न्यूजीलैंड दौरे पर है। 1 नवंबर, 2026 रविवार को दोनों टीमों के बीच पांच...

भारत के खिलाफ गरजा ग्लेन फिलिप्स का बल्ला! T20I सीरीज में 341 रन जड़कर बना दिया नया विश्व रिकॉर्ड

NZ vs IND: Glenn Phillips Shatters World Record for Most Runs in a Bilateral T20I Series (image via getty) रविवार, 1 नवंबर को न्यूजीलैंड के आक्रामक बल्लेबाज ग्लेन फिलिप्स ने...