Skip to main content

ताजा खबर

आईपीएल 2025 के सस्पेंशन के बीच रांची रवाना हुए MS Dhoni, देखें वायरल वीडियो

आईपीएल 2025 के सस्पेंशन के बीच रांची रवाना हुए MS Dhoni देखें वायरल वीडियो

MS Dhoni (Image Credit- Twitter X)

भारतीय टीम के दिग्गज खिलाड़ी और चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी को, हाल ही में अपने घर रांची के लिए फ्लाइट बोर्ड करते हुए देखा गया। बता दें कि, हाल ही में भारत-पाकिस्तान तनाव की वजह से भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने इंडियन प्रीमियर लीग 2025 को एक हफ्ते के लिए सस्पेंड कर दिया है।

सभी खिलाड़ी अपने-अपने घर वापस लौट चुके हैं। इसी बीच महेंद्र सिंह धोनी को भी रांची के लिए फ्लाइट लेते हुए देखा गया जिसकी वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही है। वीडियो में यह भी देखा जा सकता है कि फैंस धोनी की एक झलक को पाने के लिए अपने मोबाइल से उनकी तस्वीर और वीडियो ले रहे हैं।

यह रही वीडियो

खैर, आईपीएल 2025 में महेंद्र सिंह धोनी का प्रदर्शन काफी खराब रहा है। यही नहीं चेन्नई सुपर किंग्स ने भी इस सीजन का निराशाजनक प्रदर्शन किया है। टीम ने 12 मैच में सिर्फ तीन में जीत दर्ज की है और वह प्लेऑफ की दौड़ से पूरी तरह से बाहर हो चुके हैं। ऋतुराज गायकवाड़ के चोटिल होने के बाद, बीच सीजन में ही महेंद्र सिंह धोनी को कप्तानी की जिम्मेदारी सौंप दी थी।

चेन्नई सुपर किंग्स ने आईपीएल 2025 में अपने अभियान की शुरुआत काफी खराब की थी और उन्होंने पहले पांच मैच में चार में हार दर्ज की थी। इसके बाद वह वापसी नहीं कर पाए। महेंद्र सिंह धोनी की बात की जाए तो उन्होंने 12 पारी में इस सीजन में 25.71 के औसत और 140 के ऊपर के स्ट्राइक रेट से सिर्फ 180 रन ही बनाए हैं।

आक्रामक खिलाड़ी ने दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ 30 रन की नाबाद पारी खेली थी, जबकि कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ ईडन गार्डन में उन्होंने 17* रन बनाए थे और अपनी टीम को जीत दिलाई थी। अगर आईपीएल 2025 की शुरुआत फिर से होती है, तो बचे हुए दो मैच में महेंद्र सिंह धोनी अपनी छाप जरूर छोड़ना चाहेंगे।

আরো ताजा खबर

AUS vs SA 2025: ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वनडे डेब्यू कर सकते हैं डेवाल्ड ब्रेविस, कप्तान बावुमा ने दिए संकेत

Dewald Brevis And Temba Bavuma (Image Credit Twitter X)साउथ अफ्रीका बनाम ऑस्ट्रेलिया के बीच 3 मैच की टी20 सीरीज खत्म हो चुकी है और अब 19 अगस्त से दोनों टीमों...

एशिया कप से पहले जानें संजू सैमसन और शुभमन गिल के टी20आई स्टैट्स 

Sanju Samson vs Shubman Gill (Image Credit- Twitter X)एशिया कप 2025 के शुरू होने से पहले इस बात की चर्चा काफी तेज है कि टीम इंडिया की ओर से ओपनिंग...

मैं गारंटी दे सकता हूं कि भारत बनाम पाकिस्तान एशिया कप मैच नहीं होगा: केदार जाधव 

Kedar Jadhav (Image Credit Twitter X)एशिया कप 2025 की शुरुआत से पहले भारत के पूर्व दिग्गज क्रिकेटर और भाजपा नेता केदार जाधव ने भारत पाकिस्तान मुकाबले पर अपनी टिप्पणी दी।...

एशिया कप में कौन है सेंचुरी शहंशाह, जानें टूर्नामेंट में सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले टाॅप 5 खिलाड़ियों के बारे में

Sachin Tendulkar (Image Credit- Twitter X)एशिया कप 2025 की शुरुआत होने जा रही है, जो कि 9 सितम्बर से शुरू होकर 28 सितम्बर तक चलेगा। इस टूर्नामेंट में सारी एशियाई...