Skip to main content

ताजा खबर

आईपीएल में मुंबई इंडियंस के खिलाफ यह तीन कप्तान रहे है सबसे ज्यादा सफल

Mumbai Indians (Photo Source: BCCI/IPL)

इंडियन प्रीमियर लीग में मुंबई इंडियंस सबसे सफल टीमों में से एक है। इस टीम ने सभी टीमों के खिलाफ काफी अच्छा प्रदर्शन किया है और अपनी छाप छोड़ी है। बता दें, मुंबई इंडियंस ने आईपीएल ट्रॉफी को पांच बार अपने नाम किया है।

हालांकि तीन ऐसे भी कप्तान है जिनका रिकॉर्ड मुंबई इंडियंस के खिलाफ काफी अच्छा रहा है। उन्होंने सिर्फ कप्तानी से ही नहीं बल्कि बल्लेबाजी से भी मुंबई इंडियंस के खिलाफ काफी अच्छा प्रदर्शन किया है। आज हम आपको ऐसे ही तीन सफल कप्तानों के बारे में बताते हैं जिन्होंने मुंबई इंडियंस के खिलाफ काफी अच्छी कप्तानी की और अपनी टीम की जीत में अहम भूमिका निभाई।

3- स्टीव स्मिथ

Steve Smith RR. (Photo Source: Twitter)

ऑस्ट्रेलिया के अनुभवी बल्लेबाज स्टीव स्मिथ इंडियन प्रीमियर लीग 2015 के दूसरे हाफ में राजस्थान रॉयल्स के कप्तान नियुक्त किए गए थे। यही नहीं इंडियन प्रीमियर लीग में स्टीव स्मिथ ने राजस्थान रॉयल्स के अलावा राइजिंग पुणे सुपरजायंट्स की भी कप्तानी की हुई है।

स्टीव स्मिथ का मुंबई के खिलाफ कप्तानी में सफल प्रतिशत 75% है। उन्होंने 8 मैच में 6 में मुंबई इंडियंस के खिलाफ कप्तान के रूप में जीत दर्ज की है। राजस्थान रॉयल्स की ओर से स्टीव स्मिथ ने मुंबई इंडियंस के खिलाफ तीन मैच में जीत दर्ज की है जबकि तीन उन्होंने राइजिंग पुणे सुपरजायंट्स टीम की कप्तानी के दौरान जीत दर्ज की है।

2- विराट कोहली

Virat Kohli. (Photo: Kuntal Chakrabarty/IANS)

भारतीय टीम के शानदार बल्लेबाज विराट कोहली ने रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर की कप्तानी 2013 से 2021 तक की थी। इन 8 सालों में उन्होंने मुंबई इंडियंस के खिलाफ 16 मैच में कप्तानी की जिसमें से 7 बार टीम ने जीत दर्ज की।

2018 में मुंबई इंडियंस के खिलाफ वानखेड़े स्टेडियम में विराट कोहली ने 62 गेंद में 92 रनों की नाबाद पारी खेली थी। उनकी इस पारी की तमाम लोगों ने जमकर प्रशंसा की थी।

1- महेंद्र सिंह धोनी

MS Dhoni (Pic Source-Twitter)

चेन्नई सुपर किंग्स ने मुंबई इंडियंस के खिलाफ 16 मैच में जीत दर्ज की है और यह सभी जीत महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी में ही दर्ज की गई है। 2012 के एलिमिनेटर में एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम में धोनी ने जबरदस्त बल्लेबाजी की थी।

महेंद्र सिंह धोनी ने 20 गेंदों में 51* रनों की विस्फोटक पारी खेली थी जिसकी वजह से चेन्नई ने मुंबई को 39 रनों से हराया था। महेंद्र सिंह धोनी की इस पारी की वजह से उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच अवार्ड से भी नवाजा गया था।

আরো ताजा खबर

जीत के बाद मैदान पर ऐसे दौड़ पड़े RCB टीम के खिलाड़ी, जैसे IPL का खिताब ही जीत लिया हो

(Image Credit- Instagram)आपकी मेहनत कैसे किस्मत पलट सकती है, ये RCB टीम ने करके दिखाया है। जहां फाफ की टीम एक समय अंक तालिका पर 10वें स्थान पर चली गई...

विराट कोहली ने टी20 वर्ल्ड कप के लिए नहीं की है कोई भी स्पेशल प्लानिंग, कोच राजकुमार शर्मा ने किया बड़ा खुलासा

Rajkumar Sharma and Virat Kohli (Image Credit- Twitter X)पूर्व भारतीय कप्तान और दिग्गज बल्लेबाज विराट कोहली (Virat Kohli) के बचपन के कोच राजकुमार शर्मा (Rajkumar Sharma) ने बड़ा बयान देते...

RCB ने रचा इतिहास, ऐसा करने वाली पहली टीम बनी, किया टूर्नामेंट के इतिहास सबसे शानदार कमबैक

RCB (Pic Source-X)IPL 2024 का जब पहला स्टेज खत्म हुआ था तब शायद ही किसी ने सोचा होगा कि, रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की टीम प्लेऑफ में अपनी जगह पक्की कर...

RCB टीम के खिलाड़ी हुए आउट ऑफ कंट्रोल, CSK के ड्रेसिंग रूम तक गया था ये शोर

(Image Credit- Instagram)RCB टीम ने IPL 2024 में वो कर दिखाया है, जो शायद ही कोई और टीम कर पाए। एक समय पर ये टीम सारी उम्मीदें खो चुकी थी,...