Skip to main content

ताजा खबर

आईपीएल इतिहास में सबसे ज्यादा कैच लेने टाॅप 3 खिलाड़ियों के बारे में यहां जानें 

आईपीएल इतिहास में सबसे ज्यादा कैच लेने टाॅप 3 खिलाड़ियों के बारे में यहां जानें 

Suresh Raina (Image Credit- Twitter X)

आईपीएल के आगामी सीजन का क्रिकेट फैंस बड़ी ही बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। भारत में क्रिकेट की दीवानगी देखते ही बनती है, तो वहीं आईपीएल किसी त्यौहार से कम नहीं हैं। साल 2008 में जब यह टूर्नामेंट शुरू हुआ था, तो किसी ने सोचा नहीं था कि एक दिन यह दुनिया की सबसे बड़ी व अमीर टी20 क्रिकेट लीग बन जाएगी।

इस बार आईपीएल का 19वां सीजन 28 मार्च से खेले जाने के लिए तैयार है। पहला मैच गत चैंपियन राॅयल चैलेंजर्स बेंगलुरू और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच, एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेला जाएगा।

हर बार की तरह इस बार भी आईपीएल में नई रिकाॅर्ड बल्ले और गेंद से बनते व टूटते हुए नजर आएंगे। खैर, इस खबर हम आपको आईपीएल इतिहास में सबसे ज्यादा कैच लेने वाले टाॅप 3 खिलाड़ियों के बारे में बताने जा रहे हैं:

3. रवींद्र जडेजा

हमारी सूची में तीसरे नंबर पर अनुभवी भारतीय ऑलराउंडर खिलाड़ी रवींद्र जडेजा मौजूद हैं। आईपीएल में वह सीएसके दिग्गज खिलाड़ी के रूप में प्रख्यात हैं। हालांकि, आईपीएल 2026 में वह एक बार की चैंपियन राजस्थान राॅयल्स के लिए खेलते हुए नजर आएंगे। खैर, आईपीएल में जडेजा ने खबर लिखे जाने तक 253 पारियों में कुल 109 कैच लपके हैं।

2. सुरेश रैना

हमारी इस सूची में एक और सीएसके लीजेंड व पूर्व भारतीय दिग्गज ऑलराउंडर सुरेश रैना दूसरे नंबर पर मौजूद हैं। बता दें कि रैना आईपीएल में सबसे तेज 5 हजार रन और लगातार 10 सीजन 300+ रन बनाने वाले एकमात्र खिलाड़ी हैं। रैना ने भी जडेजा के बराबरी ही 109 कैच लपके हैं, लेकिन उन्होंने इसके लिए केवल 204 पारियों का इस्तेमाल किया।

1. विराट कोहली

आईपीएल इतिहास में सबसे ज्यादा विकेट लेने के मामले में पहले नंबर पर पूर्व भारतीय व राॅयल चैलेंजर्स बेंगलुरू कप्तान विराट कोहली मौजूद हैं। किंग कोहली आगामी सीजन में भी आरसीबी के लिए खेलते हुए नजर आएंगे। यह आरसीबी के साथ किंग कोहली का रिकाॅर्ड 19वां सीजन होगा। इससे पहले किसी भी खिलाड़ी ने इतने सीजन एक आईपीएल टीम के लिए नहीं खेले हैं। विराट ने 265 पारियों के दौरान कुल 117 कैच लपके हैं।

আরো ताजा खबर

India Tour of Ireland 2026: जानें कब, कहां और कैसे देखें मैच, लाइव स्ट्रीमिंग की पूरी जानकारी

Ireland vs India 2026 (Image credit Twitter – X) भारतीय क्रिकेट टीम जून 2026 में आयरलैंड दौरे पर दो मैचों की टी20 सीरीज खेलेगी। इस छोटी लेकिन रोमांचक सीरीज का...

भीषण गर्मी से बचने के लिए BCCI का बड़ा कदम, 2027 से जल्दी शुरू हो सकता है IPL

BCCI mulling to start IPL 2027 early, hold Final by May 15 (image via X) भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड 2027 सीजन से इंडियन प्रीमियर लीग के शेड्यूल में बड़े बदलाव...

‘टीम को एक लीडर के तौर पर उनकी जरूरत है’ – माइकल वॉन चाहते हैं कि बेन स्टोक्स कप्तान के तौर पर वापसी करें

Michael Vaughan wants Ben Stokes to return as England captain (image via getty) इंग्लैंड के पूर्व कप्तान माइकल वॉन ने बेन स्टोक्स को इंग्लैंड का कप्तान बने रहने का समर्थन...

हरमनप्रीत कौर के बाद भारतीय महिला टीम की कप्तानी संभाल सकती हैं ये 3 खिलाड़ी

3 players who can lead India Women after Harmanpreet Kaur (image via getty) हरमनप्रीत कौर ने अपनी निडर बल्लेबाजी और ऐतिहासिक कप्तानी से भारतीय महिला क्रिकेट की तस्वीर बदलने में...