Skip to main content

ताजा खबर

आंद्रे रसेल मेरे रोल मॉडल है, मैं उन्हीं की तरह अपनी टीम के लिए इंपैक्ट खिलाड़ी बनना चाहता हूं: रमनदीप सिंह

आंद्रे रसेल मेरे रोल मॉडल है मैं उन्हीं की तरह अपनी टीम के लिए इंपैक्ट खिलाड़ी बनना चाहता हूं रमनदीप सिंह

Ramandeep Singh (Photo Source: X/Twitter)

कोलकाता नाइट राइडर्स के युवा ऑलराउंडर रमनदीप सिंह ने इंडियन प्रीमियर लीग 2024 में काफी अच्छा प्रदर्शन किया था और तमाम फैंस का दिल जीत लिया था। रमनदीप सिंह ने घरेलू क्रिकेट में भी काफी अच्छी बल्लेबाजी और गेंदबाजी की है और यही वजह है कि युवा खिलाड़ी को दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ आगामी टी20 सीरीज की टीम इंडिया में पहली बार शामिल किया गया है।

बता दें कि, टीम इंडिया को न्यूजीलैंड के खिलाफ अंतिम टेस्ट मैच के बाद दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ अगले महीने चार मैच की टी20 सीरीज खेलनी है। हाल ही में रमनदीप सिंह ने अपने कोलकाता नाइट राइडर्स के साथी आंद्रे रसेल को लेकर बड़ा बयान दिया है। रमनदीप सिंह के मुताबिक आंद्रे रसेल उनके रोल मॉडल है और वो उन्हीं की तरह टीम में अपना इंपैक्ट छोड़ना चाहते हैं।

इंडिया टुडे के मुताबिक युवा खिलाड़ी ने कहा कि, ‘मैं खुद एक ऑलराउंडर हूं और मेरे रोल मॉडल आंद्रे रसेल है। मैं उन्हीं की तरह अपनी छाप छोड़ना चाहता हूं। जब मैं क्रीज पर बालेबाजी करने आऊं तो विरोधी टीम के ऊपर यह दबाव हो कि मैं यह मैच उनसे दूर ले जा सकता हूं। ऐसा ही इंपैक्ट मैं टीम इंडिया के लिए भी छोड़ना चाहता हूं।’

गौतम गंभीर को लेकर रमनदीप सिंह ने रखा अपना पक्ष

गौतम गंभीर को लेकर रमनदीप सिंह ने खुलासा किया थी, ‘गौतम सर ने 30 मिनट का सेशन रखा था जिसमें रसेल मेरे साथ थे। उन्होंने कई महत्वपूर्ण चीजों के बारे में मुझे बताया जिसकी वजह से मैं आईपीएल में धुआंधार प्रदर्शन कर पाया। वो काफी मजबूत खिलाड़ी हैं और उन्हें अपने ऊपर भरोसा है। जिस ताकत के साथ दिग्गज खिलाड़ी शॉट खेलते हैं उसे देखकर मैं भी बहुत खुश होता हूं। उन्हें इस चीज पर भरोसा है कि अगर गेंद उनके बल्ले से लगी तो वो सीधा स्टेडियम के बाहर जाएगी।’

गौतम गंभीर को लेकर रमनदीप सिंह ने कहा कि, ‘गौतम सर ने मुझे कहा था की टीम में मैं उनका पसंदीदा खिलाड़ी हूं और मैं पूरे टूर्नामेंट में तुम्हें सपोर्ट करुंगा। उन्होंने मुझसे कहा था कि मुझे कभी भी डर के साथ नहीं खेलना चाहिए और साथ ही उन्होंने मुझे मेरी भूमिका के बारे में भी पहले ही बता दिया था। काफी खुश हूं कि मैं अपनी टीम की जीत में अहम भूमिका निभा पाया।’

আরো ताजा खबर

वर्ल्ड कप में विराट कोहली के करियर की वो 3 यादगार पारियां, जिन्होंने पूरी दुनिया को कर दिया हैरान

Virat Kohli (Image credit Twitter – X) भारतीय क्रिकेट टीम के दिग्गज बल्लेबाज विराट कोहली दुनिया के सबसे सफल बल्लेबाजों में गिने जाते हैं। उन्होंने अपने करियर में कई ऐसे...

Ranji Trophy 2026-27: संदीप सरकार के करिश्माई प्रदर्शन के चलते त्रिपुरा ने सौराष्ट्र को 133 रनों से दी शिकस्त

Tripura stun Saurashtra (Image credit Twitter – X) रणजी ट्रॉफी 2026-27 में त्रिपुरा की टीम ने एक बड़ा उलटफेर करते हुए सौराष्ट्र को करारी शिकस्त दी। अगरतला के महाराजा बीर...

विराट कोहली को बद्रीनाथ ने नहीं माना टॉप-5 वनडे खिलाड़ी, जानें किन खिलाड़ियों को दी जगह

Virat Kohli (Image credit Twitter – X) पूर्व भारतीय क्रिकेटर और चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) के पूर्व बल्लेबाज सुब्रमण्यम बद्रीनाथ ने वनडे क्रिकेट के इतिहास के अपने पांच सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ियों...

5 नवंबर, Evening News Headlines: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

Evening News Headlines (Image Credit- Twitter X) 1. विराट कोहली को बद्रीनाथ ने नहीं माना टॉप-5 वनडे खिलाड़ी, जानें किन खिलाड़ियों को दी जगह पूर्व भारतीय क्रिकेटर और चेन्नई सुपर...