Skip to main content

ताजा खबर

अश्विन ने 14 साल के इंटरनेशनल करियर में इन बड़ी उपलब्धियों को किया है अपने नाम, देखें पूरी लिस्ट-

अश्विन ने 14 साल के इंटरनेशनल करियर में इन बड़ी उपलब्धियों को किया है अपने नाम, देखें पूरी लिस्ट-

R Ashwin (Photo Source: Getty Images)

भारतीय दिग्गज खिलाड़ी रविचंद्रन अश्विन ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ जारी टेस्ट सीरीज के तीसरे मैच के बाद इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास का ऐलान कर दिया है। एडिलेड में खेला गया पिंक-बॉल टेस्ट मैच उनके करियर का आखिरी मैच था, जिसमें उन्होंने एक विकेट और 29 रन बनाए थे।

अश्विन (522) भारत के लिए टेस्ट में सर्वाधिक विकेट लेने वाले दूसरे गेंदबाज है। वह एक ही टेस्ट मैच में चार अलग-अलग मौकों पर शतक बनाने और पांच विकेट लेने वाले एकमात्र भारतीय क्रिकेटर है। इस फॉर्मेट में टीम इंडिया गेंदबाज को काफी ज्यादा मिस करने वाली है।

अश्विन के संन्यास के बाद इंटरनेशनल क्रिकेट में उनकी बड़ी उपलब्धियों के बारे में आइए आपको बताते हैं-

यह भी पढ़े:- अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से रविचंद्रन अश्विन ने लिया संन्यास, जाने धाकड़ खिलाड़ी के महत्वपूर्ण आंकड़ों के बारे में यहां

इंटरनेशनल क्रिकेट में रविचंद्रन अश्विन की उपलब्धियां-

पोली उमरीगर अवॉर्ड: – 2012-13
अर्जुन अवॉर्ड: – 2015
ICC मेन्स क्रिकेटर ऑफ द ईयर: – 2016
ICC मेन्स टेस्ट क्रिकेटर ऑफ द ईयर: – 2016
ICC मेन्स टेस्ट टीम ऑफ द ईयर: – 2013, 2015, 2016, 2017, 2021
CEAT इंटरनेशनल क्रिकेटर ऑफ द ईयर: – 2016-17
ICC मेन्स टेस्ट टीम ऑफ द डिकेड: – 2011-20
ICC मेन्स प्लेयर ऑफ द मंथ: – फरवरी, 2021

दिग्गज ने बीसीसीआई और साथी खिलाड़ियों का किया शुक्रियादा

आर अश्विन ने संन्यास की घोषणा करते हुए प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा, “ऐसे बहुत से लोग हैं जिनको मैं शुक्रिया कहना चाहता हूं खासतौर पर बीसीसीआई और अपने टीम के साथी लोगों को। टीम इंडिया के लिए खेलना हमेशा ही शानदार रहा है और मैं खुद अपने आप को सम्मानित महसूस करता हूं कि मैंने अंतरराष्ट्रीय टीम की ओर से धमाकेदार प्रदर्शन किया है। मैं अपने कप्तान रोहित शर्मा को भी शुक्रिया कहना चाहूंगा, जिन्होंने मेरा काफी सपोर्ट किया। मेरा परिवार भी मेरे साथ हमेशा खड़ा रहा। सभी को शुक्रिया।”

इंटरनेशनल करियर में ऐसा रहा है अश्विन का प्रदर्शन

अश्विन ने भारत के लिए 106 टेस्ट, 116 वनडे और 65 टी20 मैच खेले हैं।

टेस्ट में 25.76 के औसत से 3503 रन, 6 शतक और 2.84 की इकॉनमी से 537 विकेट, 37 पांच विकेट-हॉल, 10 दस विकेट हॉल
वनडे में 16.44 की औसत से 707 रन और 4.93 की इकॉनमी से 156 विकेट
टी20 में 26.29 के औसत से 184 रन और 6.91 की इकॉनमी से 72 विकेट

আরো ताजा खबर

जोश हेजलवुड ने टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा विकेट लेने के मामले में जहीर खान और ईशांत शर्मा को छोड़ा पीछे, देखें लिस्ट 

Josh Hazlewood (Image Credit- Twitter X) साउथ अफ्रीका और ऑस्ट्रेलिया के बीच जारी टेस्ट सीरीज का तीसरा व आखिरी मैच 27 अक्टूबर, मंगलवार से न्यूलैंड्स केपटाउन में शुरू हो चुका...

WPL 2027 Auction: डब्ल्यूपीएल ऑक्शन को भारत में कैसे और कहां देखें लाइव? स्ट्रीमिंग डिटेल्स के बारे में जानें 

WPL 2027 Auction (Image Credit- Twitter X) महिला प्रीमियर लीग (WPL) के आगामी सीजन के लिए प्लेयर ऑक्शन शुरू होने में अब सिर्फ एक दिन का समय बचा है। गौरतलब...

“तुम इस अवार्ड के पूरी तरह हकदार हो”: हैरी केन के बैलन डी’ओर जीतने पर विराट कोहली ने दी बधाई

Virat Kohli Congratulates Harry Kane on Ballon d’Or Honor (image via X) मंगलवार, 27 अक्टूबर को भारतीय क्रिकेट आइकन विराट कोहली ने पेरिस में 2026 मेन्स बैलोन डी’ओर जीतने पर...

अभिषेक शर्मा ने 35 गेंदों में शतक जड़कर तोड़े कई वर्ल्ड रिकॉर्ड, क्रिकेट इतिहास में पहली बार हुआ ऐसा कारनामा 

Abhishek Sharma (Image Credit- Twitter X) भारतीय क्रिकेट टीम के सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा (Abhishek Sharma) ने 38 गेंदों में 113 रनों की, टी20 क्रिकेट इतिहास की एक बेहतरीन पारी...