Skip to main content

ताजा खबर

अल्ट्राटेक सीमेंट द्वारा कॉर्पोरेट अधिग्रहण के बाद CSK इंडिया सीमेंट्स से अलग हुई, यहां जाने क्या है पूरा मामला 

अल्ट्राटेक सीमेंट द्वारा कॉर्पोरेट अधिग्रहण के बाद CSK इंडिया सीमेंट्स से अलग हुई, यहां जाने क्या है पूरा मामला 

CSK (Image Credit- Twitter X)

चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) आईपीएल की सफलतम टीमों में से एक है। सीएसके ने कुल पांच बार आईपीएल ट्राॅफी को अपने नाम किया है। तो वहीं टीम का ब्रांड नेम सुपर किंग्स भारत के साथ अब विदेशों में भी छाने लगा है।

सुपर किंग्स नाम से मेजर लीग क्रिकेट में टेक्सास सुपर किंग्स और एसए टी20 लीग में जोबार्ग सुपर किंग्स जैसी टीमें भाग लेती है। तो वहीं अब तक सुपर किंग्स फ्रेंचाइजी को इंडिया सीमेंट्स लिमिटेड द्वारा ऑपरेट किया जाता है।

हालांकि, खबर आ रही है कि अल्ट्राटेक सीमेंट द्वारा कॉर्पोरेट अधिग्रहण के बाद CSK इंडिया सीमेंट्स से अलग हो गया है। रिपोर्ट्स के अनुसार अब फ्रेंचाइजी पर इंडिया सीमेंट्स का कंट्रोल नहीं रहा है, और फ्रेंचाइजी नए नाम से ऑपरेट कर रही है।

चेन्नई सुपर किंग्स फ्रेंचाइजी के सीईओ का बड़ा बयान आया सामने

दूसरी ओर, इस मसले को लेकर चेन्नई सुपर किंग्स टीम के सीईओ काशी विश्वनाथन ने क्रिकबज के हवाले से कहा- चेन्नई सुपर किंग्स और इंडिया सीमेंट्स अलग-अलग संस्थाएं हैं। इंडिया सीमेंट्स का अब CSK टीम पर नियंत्रण नहीं है। टीम का संचालन चेन्नई सुपर किंग्स क्रिकेट लिमिटेड (CSKCL) नामक कंपनी द्वारा किया जा रहा है।

तो वहीं आईपीएल 2024 में चेन्नई सुपर किंग्स के प्रदर्शन के बारे में आपको बताएं, तो पांच बार की चैंपियन टीम प्लेऑफ के लिए क्वालिफाई करने में असफल साबित हुई थी। टीमे ने पिछले सीजन खेले गए 14 मैचों में से 7 में जीत हासिल की थी, तो इतने ही मैचों में उन्हें हार का सामना करना पड़ा था।

हालांकि, अब अगले सीजन से पहले IPL का मेगा ऑक्शन होने वाला है। देखने लायक बात होगी कि सीएसके मैनेजमेंट किन-किन खिलाड़ियों को रिटेन करने वाला है। लेकिन अगर कुछ मीडिया रिपोर्ट्स की माने तो चेन्नई सुपर किंग्स एमएस धोनी को रिटेन कर सकती है और वह आईपीएल के आगामी सीजन में खेलते हुए नजर आ सकते हैं।

আরো ताजा खबर

SA20 में प्रिटोरिया कैपिटल्स की सफलता का क्रेडिट केशव महाराज ने सौरव गांगुली को दिया

Keshav Maharaj Sourav Ganguly (Image credit Twitter – X) प्रिटोरिया कैपिटल्स के कप्तान केशव महाराज ने SA20 के 2025-26 सीजन में टीम के शानदार प्रदर्शन का श्रेय मुख्य कोच सौरव...

‘यह एक बेहतरीन मौका हो सकता है’ आकाश चोपड़ा ने श्रीलंका दौरे पर आकिब नबी के इंटरनेशनल डेब्यू का समर्थन किया

Auqib Nabi (Image credit Twitter – X) पूर्व भारतीय क्रिकेटर आकाश चोपड़ा का मानना है कि तेज गेंदबाज आकिब नबी के लिए श्रीलंका दौरा करियर बदलने वाला साबित हो सकता...

समरीन कौर के प्यार में लाॅक हुए अर्शदीप सिंह! रूमर्ड गर्लफ्रेंड की पोस्ट पर क्रिकेटर ने किया प्यारा कमेंट 

Arshdeep Singh with Samreen Kaur (Image Credit- Twitter X) भारतीय क्रिकेट टीम के तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह और पंजाबी माॅडल-एक्ट्रेस समरीन कौर की एक साथ घूमने की वीडियो, अक्सर सोशल...

बड़ी खबर! श्रीलंका दौरे के बाद शेर-ए-पंजाब टी20 लीग में खेलेंगे शुभमन गिल

Shubman Gill Sher-e-Punjab T20 League Sri Lanka Test series (Image credit Twitter – X) भारतीय टेस्ट और वनडे कप्तान शुभमन गिल अगले कुछ हफ्तों तक लगातार क्रिकेट खेलते नजर आएंगे।...