
Amitoze Singh on Arshdeep Singh (Source X)
आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप 2011 की भारतीय टीम की जीत में बाएं हाथ के पूर्व तेज गेंदबाज जहीर खान ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी। जहीर खान का प्रदर्शन अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में हमेशा ही बेहतरीन रहा और उन्होंने विरोधी टीम के बल्लेबाजों के खिलाफ अपनी छाप छोड़ी थी।
जहीर खान ने अपनी रिवर्स स्विंग से विरोधी टीम के खिलाड़ियों के ऊपर हमेशा ही दबाव बनाए रखा था। लेकिन जहीर खान के जाने के बाद टीम इंडिया को बाएं हाथ के तेज गेंदबाज की काफी कमी खलती रहती है। जसप्रीत बुमराह पेस अटैक की अच्छे से अगुवाई कर रहे हैं लेकिन बाएं हाथ के तेज गेंदबाज होने का फायदा टीम के साथ-साथ गेंदबाज को भी मिलता है।
अमितोज सिंह ने अर्शदीप सिंह के करियर को लेकर दिया बड़ा बयान
गौरतलब है कि, पंजाब से आने वाले अर्शदीप सिंह फिलहाल टीम इंडिया के व्हाइट बॉल क्रिकेट में अपनी जगह लगभग पक्की कर चुके हैं और उन्हें टीम इंडिया के अगले जहीर खान के तौर पर देखा जा रहा है। टी20 वर्ल्ड कप 2024 में टीम इंडिया के विजयी अभियान में अर्शदीप सिंह की भी भूमिका रही है। हालांकि, वह अभी रेड बॉल क्रिकेट से दूर हैं और कई एक्स्पर्ट्स का मानना है कि अर्शदीप जहीर खान की उस खाली जगह को भरने के काबिल हैं।
भारत के 35 साल के घरेलू क्रिकेटर अमितोज सिंह फिलहाल लीजेंड्स लीग क्रिकेट 2024 टूर्नामेंट में मणिपाल टाइगर्स के साथ खेल रहे हैं। वह पंजाब के जाने-माने क्रिकेटरों में से आते हैं। क्रिकट्रैकर को दिए Exclusive इंटरव्यू में उन्होंने टीम इंडिया में बाएं हाथ के तेज गेदबाज के स्पॉट को लेकर अपने विचार साझा किए हैं।
सवाल: टीम इंडिया में जहीर खान के जाने के बाद से भारत को लेफ्ट हैंडर गेंदबाजों की कमी है, आप अर्शदीप सिंह को कैसे देखते हैं?
Amitoze Singh का जवाब: “मेरे ख्याल से अर्शदीप सिंह जितना वाइट बॉल में अच्छा कर रहा है वो उतना रेड बॉल में भी अच्छा कर सकता है। उसको थोड़ा सा और कंसिस्टेंसी चाहिए और थोड़ा और अच्छा रणजी ट्रॉफी में भी परफॉर्मेंस चाहिए जिसके वजह से उसे रेड बॉल क्रिकेट में ब्रेक थ्रू मिल जाए।”
“जैसा वो व्हाइट बॉल के साथ भी स्विंग कराता है तो आई थिंक की वो इंग्लैंड और बाहर की जितनी भी कंडीशन होगी वहाँ पर बहुत एक लेफ्ट आर्म फास्ट गेंदबाज के तौर पर काफी ज्यादा फायदेमंद और घातक होगा।”
यह भी पढ़ें: अभिषेक शर्मा एक बड़े प्लेयर बनेंगे: अमितोज सिंह
8 नवंबर, Evening News Headlines: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से
NZ vs IND 2026, 3rd ODI: तीसरा वनडे मैच प्रीव्यू, हेड टू हेड, पिच रिपोर्ट और वो सब जो आपको पता होना चाहिए
SM Trends: 8 नवंबर के शानदार Tweet और Video के बारे में यहां जानें, जो काफी तेजी से हो रहे हैं वायरल
ACC राइजिंग स्टार्स एशिया कप के लिए भारत ए टीम में हुआ बड़ा बदलाव, रजत पाटीदार की जगह आयुष बडोनी हुए शामिल 

