Skip to main content

ताजा खबर

अर्शदीप सिंह ने प्रेस के सामने गलती से लीक की सेमीफाइनल में इंग्लैंड के खिलाफ रोहित शर्मा की ये प्लानिंग

अर्शदीप सिंह ने प्रेस के सामने गलती से लीक की सेमीफाइनल में इंग्लैंड के खिलाफ रोहित शर्मा की ये प्लानिंग

Arshdeep Singh. (Image Source: BCCI)

रोहित शर्मा की बल्लेबाजी और टीम के ऑलराउंड प्रदर्शन के दम पर भारत ने ऑस्ट्रेलिया को 24 रनों से हरा दिया। इस जीत के साथ ही भारतीय टीम टी20 वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल में पहुंच गई है। वहीं टीम इंडिया के लिए ये जीत बेहद खास है। इस मैच को जीतकर टीम इंडिया ने वर्ल्ड रिकॉर्ड भी बना लिया है।

रोहित शर्मा की 92 रनों की धमाकेदार पारी भारतीय टीम के लिए निर्णायक साबित हुई। दरअसल, पहले बल्लेबाजी करते हुए रोहित शर्मा, शिवम दुबे और हार्दिक पांडया  के दम पर भारत ने 20 ओवर में 205 रन बनाए थे। जिसके जवाब में ऑस्ट्रेलियाई टीम 181 रन ही बना सकी।

अर्शदीप सिंह ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ लिए थे 3 अहम विकेट

अर्शदीप सिंह ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ मैच में तीन अहम विकेट भी लिए। उन्होंने अपने स्पेल में टिम डेविड, डेविड वॉर्नर और मैथ्यू वेड के विकेट लिए और टीम की जीत में अहम भूमिका निभाई। मैच के बाद प्रेस Conference में अर्शदीप सिंह ने पूछा गया कि रोहित शर्मा जब बल्लेबाजी कर रहे थे तो डग आउट में कैसा माहौल था। आइए जानें उन्होंने क्या कहा-

“हम सभी ने रोहित शर्मा की कप्तानी पारी को काफी इन्जॉय किया। जब भी वह खेलते हैं तो effortlesly शॉट्स खेलते हैं। उन्होंने काफी लंबे-लंबे छक्के मारे। ऐसा लगता ही नहीं है कि रोहित शर्मा बॉल को जोर से हिट कर रहे हैं। जब वह लंबे-लंबे शॉट्स लगाते हैं तो ऐसा लगता है कि वह गेंद को सहला रहे हैं। वह कोशिश करेंगे की अगले 2 इनिंग्स में भी ऐसे ही मारे।”

रोहित शर्मा इंग्लैंड के गेंदबाजों का भूत बनाने वाले हैं!

अर्शदीप सिंह ने अपने इस बयान से बाकी टीमों को ये वार्निंग तो दे दी है कि रोहित शर्मा अगले मैच में गेंदबाजों पर कहर बनकर टूटने वाले हैं। आपको बता दें कि, टीम इंडिया का अगला मुकाबला 27 जून को रात 8 बजे से इंग्लैंड के खिलाफ खेला जाएगा।

আরো ताजा खबर

11 नवंबर, Evening News Headlines: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

evening cricket news headlines (image via X) 1. हार्दिक-अर्शदीप ट्रेड की ऑफिशियल पुष्टि; मुंबई इंडियंस और पंजाब किंग्स ने अदला-बदली पूरी की मुंबई इंडियंस और पंजाब किंग्स ने 2027 सीजन...

SM Trends: 11 नवंबर के शानदार Tweet और Video के बारे में यहां जानें, जो काफी तेजी से हो रहे हैं वायरल

social media trends cricket (image via X) आईपीएल 2027 सीजन से पहले, मुंबई इंडियंस ने अपने स्टार ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या को पंजाब किंग्स के साथ एक सीधे स्वैप डील में...

10 लाख से 18 करोड़ तक का सफर! हार्दिक पांड्या ने IPL से अब तक कमाए अरबों रुपये

Hardik Pandya IPL Salary (image via X) हार्दिक पांड्या (Hardik Pandya) का आईपीएल करियर टूर्नामेंट के इतिहास में सबसे शानदार फाइनेंशियल जर्नी में से एक रहा है; वे एक अनकैप्ड...

“अगर खुद से ईमानदार नहीं रहेंगे तो खुश नहीं रह सकते”: वर्ल्ड कप जीतने के बाद के दौर पर बोले सूर्या

Suryakumar Yadav (Image credit Twitter – X) भारतीय बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव (Suryakumar Yadav) ने टी20 वर्ल्ड कप जीतने की खुशी के बाद अपने सामने आई इमोशनल और प्रोफेशनल चुनौतियों के...