Skip to main content

ताजा खबर

अर्शदीप सिंह नहीं, बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी के लिए बाएं हाथ के इस धांसू तेज गेंदबाज को मिलने वाला है मौका!

अर्शदीप सिंह नहीं, बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी के लिए बाएं हाथ के इस धांसू तेज गेंदबाज को मिलने वाला है मौका!

Khaleel_Ahmad (Twitter)

ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान रिकी पोंटिंग (Ricky Ponting) ने भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच आगामी बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी के विभिन्न पहलुओं पर खुलकर बात की है। 1991-92 सीजन के बाद पहली बार, दोनों टीमें इस साल नवंबर-दिसंबर में पांच मैचों की टेस्ट सीरीज में आमने-सामने होंगी। रिकी पोंटिंग का मानना ​​है कि पैट कमिंस और ऑस्ट्रेलियाई टीम इस बार रोहित शर्मा की टीम को सीरीज में 3-1 से हरा देगी।

खलील अहमद को टीम में शामिल करने का सुझाव 

इसके अलावा, पोंटिंग ने इस साल के अंत में ऑस्ट्रेलिया जाने वाली भारतीय टीम पर भी अपने सुझाव दिए हैं। उनके अनुसार, दिल्ली कैपिटल्स के तेज गेंदबाज खलील अहमद (Khaleel Ahmed) ऑस्ट्रेलिया दौरे के लिए भारत की टीम में जगह बना सकते हैं।

रिकी पोंटिंग ने क्यों लिया खलील अहमद का नाम?

बाएं हाथ के इस तेज गेंदबाज Khaleel Ahmed ने इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के 2024 संस्करण में 17 विकेट चटकाए थे। गौरतलब है कि पोंटिंग ने पिछले कुछ सालों में खलील को करीब से देखा है क्योंकि वह 2018 से आईपीएल में दिल्ली फ्रेंचाइजी के हेड कोच हैं।

रिकी पोंटिंग ने संजना गणेशन के साथ आईसीसी रिव्यू में बात करते हुए कहा-

“मुझे लगता है कि खलील अहमद जैसा कोई खिलाड़ी टेस्ट दौरे के लिए टीम में चुना जा सकता है। मुझे पता है कि वह हाल ही में जिम्बाब्वे गया था और वहां (टी20आई) सीरीज खेली थी, लेकिन ऑस्ट्रेलिया दौरे के लिए बाएं हाथ के गेंदबाज का टीम में होना बेहतर होगा।”

बता दें कि खलील अहमद जिम्बाब्वे और श्रीलंका दौरे के लिए भारतीय टीम का हिस्सा थे और उन्होंने 5 टी20 मैचों में से चार मैच खेले थे। उन्होंने कुल तीन विकेट लिए और अच्छी फॉर्म में दिखे। इसके अलावा, ऐसी खबरें हैं कि ऑस्ट्रेलिया दौरे के लिए बाएं हाथ के तेज गेंदबाज के तौर पर अर्शदीप सिंह को मौका दिया जा सकता है।

ऑस्ट्रेलिया दौरे पर जाने से पहले भारतीय टीम को बांग्लादेश के खिलाफ दो टेस्ट और न्यूजीलैंड के खिलाफ तीन टेस्ट मैच खेलने हैं। चयनकर्ता अगर आगामी सीरीज के लिए योजना बनाते हैं तो अर्शदीप और खलील दोनों को आजमा सकते हैं।

আরো ताजा खबर

SM Trends: 31 जुलाई के शानदार Tweet और Video के बारे में यहां जाने, जो काफी तेजी से हो रहे हैं वायरल

SM Trends (Image Credit- Twitter X) आईसीसी ने हाल में ही अगले साल होने वाले क्रिकेट वर्ल्ड कप 2027 के दौरान होने वाले मैचों के लिए वेन्यू की घोषणा कर...

‘मैंने उनके बारे में अच्छा सुना है’ टीम के नए कोच स्टीफन फ्लेमिंग को लेकर किस इंग्लिश प्लेयर ने दिया ऐसा बयान?

Stephen Fleming (Image Credit- Twitter X) इंग्लैंड के तेज गेंदबाज ओली रॉबिन्सन ने टेस्ट टीम के नए हेड कोच स्टीफन फ्लेमिंग का स्वागत करते हुए कहा कि उनके आने से...

वर्ल्ड कप 2027 के लिए अश्विन ने चुनी भारतीय टीम, वैभव सूर्यवंशी और संजू सैमसन को किया बाहर

R Ashwin Vaibhav Sooryavanshi (Image credit Twitter – X) पूर्व भारतीय स्पिनर रविचंद्रन अश्विन ने 2027 वनडे वर्ल्ड कप के लिए अपनी पसंदीदा भारतीय टीम का चयन किया है। उनकी...

Duleep Trophy में इस वजह से मिली 15 वर्षीय वैभव सूर्यवंशी को उपकप्तानी की जिम्मेदारी, ईस्ट जोन के सेलेक्टर ने किया खुलासा

Vaibhav Sooryavanshi Breaks Silence on Being Benched (image via BCCI/X) हाल में ही भारतीय क्रिकेट टीम के वंडर बाॅय व 15 वर्षीय विस्फोटक सलामी बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी का चयन, आगामी...