Skip to main content

ताजा खबर

अर्शदीप सिंह के ‘अंधेरे’ वाले कमेंट पर छिड़ा था विवाद, PBKS के टीममेट ने बताया वायरल वीडियो का सच

PBKS Teammate Breaks Silence On Arshdeep Singh's Controversial Remark To Tilak Varma (image via X)
PBKS Teammate Breaks Silence On Arshdeep Singh’s Controversial Remark To Tilak Varma (image via X)

पंजाब किंग्स के ओपनर प्रभसिमरन सिंह ने अर्शदीप सिंह का बचाव किया है। अर्शदीप ने आईपीएल के दौरान भारत के अपने साथी खिलाड़ी तिलक वर्मा पर रेसिस्म मजाक किया था। प्रभसिमरन का कहना है कि दोनों क्रिकेटर ‘अच्छे दोस्त’ हैं और उन्हें इस मामले को खुद सुलझाने के लिए छोड़ देना चाहिए। आईपीएल 2026 के दौरान सोशल मीडिया पर वायरल हुए एक वीडियो में अर्शदीप को तिलक से यह कहते हुए सुना गया था, “ओए अंधेरे, सनस्क्रीन लगाया?”

इंटरनेट पर कई यूजर्स ने अर्शदीप की भाषा की आलोचना की और इसे रेसिस्म करार दिया था। उस घटना के बाद, ऐसी खबरें आईं कि अर्शदीप को भारतीय क्रिकेट बोर्ड ने व्लॉगिंग बंद करने के लिए कहा था। हालांकि, इस संबंध में कोई आधिकारिक सूचना नहीं थी।

वे बहुत अच्छे दोस्त हैं: प्रभसिमरन

इनसाइडस्पोर्ट से बातचीत में प्रभसिमरन ने कहा, “वे बहुत अच्छे दोस्त हैं। वे आपस में कुछ भी कर सकते हैं। यह हम पर भी निर्भर करता है कि हम निजी बातों को कैसे लेते हैं। दोनों ने साथ में बहुत क्रिकेट खेला है, इसलिए लोगों को यह मामला उन पर ही छोड़ देना चाहिए।”

प्रभसिमरन से यह भी पूछा गया कि क्या इस घटना का असर अर्शदीप के क्रिकेट पर पड़ा है, खासकर आईपीएल 2025 में उनके थोड़े कमजोर प्रदर्शन को देखते हुए।

प्रभसिमरन ने कहा, “उनका स्वभाव ऐसा ही है वे अच्छे और बुरे, दोनों ही समय में एक जैसे रहते हैं। यह उनकी बहुत अच्छी बात है। हर कोई जानता है कि वे कितने मेहनती हैं। अब अगर आप उनकी जिंदगी की घटनाओं के आधार पर उनके क्रिकेट प्रदर्शन को आंकेंगे, तो यह गलत होगा।”

भारतीय तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से लगभग 200 पोस्ट और रील्स डिलीट करके सोशल मीडिया पर हलचल मचा दी थी। अब उनके प्रोफाइल पर सिर्फ 44 पोस्ट बचे हैं, जिनमें से ज्यादातर विज्ञापन और पेड पार्टनरशिप वाले पोस्ट हैं।

আরো ताजा खबर

SA vs AUS: स्टार्क के 6 विकेटों के दम पर ऑस्ट्रेलिया की वापसी, उतार-चढ़ाव भरा रहा तीसरे टेस्ट का पहला दिन

SA vs AUS: Mitchell Starc Six-Wicket Haul Triggers South Africa Collapse on Day 1 (image via getty) मंगलवार, 27 अक्टूबर को केप टाउन में दक्षिण अफ्रीका और ऑस्ट्रेलिया के बीच...

ICC Rankings: स्मृति मंधाना से छिना नंबर-1 वनडे बल्लेबाज का ताज, हरमनप्रीत कौर और दीप्ति शर्मा ने लगाई लंबी छलांग

Laura Wolvaardt Reclaims No. 1 Women’s ODI Batting Spot as Smriti Mandhana Slips (image via getty) वड़ोदरा में जिम्बाब्वे के खिलाफ घरेलू सीरीज की धीमी शुरुआत के बाद, भारत की...

28 अक्टूबर, Morning News Headlines: आज सुबह तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

morning cricket news headlines (image via getty) 1. SA vs AUS: उतार-चढ़ाव भरे पहले दिन स्टार्क के 6 विकेट रहे हैडलाइन केप टाउन में पहले दिन का खेल काफी रोमांचक...

जोश हेजलवुड ने टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा विकेट लेने के मामले में जहीर खान और ईशांत शर्मा को छोड़ा पीछे, देखें लिस्ट 

Josh Hazlewood (Image Credit- Twitter X) साउथ अफ्रीका और ऑस्ट्रेलिया के बीच जारी टेस्ट सीरीज का तीसरा व आखिरी मैच 27 अक्टूबर, मंगलवार से न्यूलैंड्स केपटाउन में शुरू हो चुका...