Skip to main content

ताजा खबर

अर्जुन तेंदुलकर ने गेंद से बरपाया कहर, लोकल टूर्नामेंट के मैच में झटके 9 विकेट

अर्जुन तेंदुलकर ने गेंद से बरपाया कहर, लोकल टूर्नामेंट के मैच में झटके 9 विकेट

Arjun Tendulkar (Image Credit- Twitter X)

भारत के पूर्व महान बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर के बेटे अर्जुन तेंदुलकर भी क्रिकेट में अपना करियर बनाने में जुटे हुए हैं। अर्जुन अब तक आईपीएल समेत कई घरेलू टूर्नामेंट वे खेल चुके हैं, लेकिन वहां वो अब तक प्रभाव नहीं छोड़ पाए हैं। हालांकि, कुछ-कुछ टूर्नामेंट में उनका प्रदर्शन ठीक-ठाक रहा है। इसी बीच अर्जुन तेंदुलकर ने अपनी गेंदबाजी से सभी का दिल जीत लिया है।

अर्जुन तेंदुलकर ने केएससीए टूर्नामेंट में नौ विकेट लेकर मैच विनिंग प्रदर्शन किया है। उनके इसी प्रदर्शन की वजह से गोवा ने राज्य टीमों के लिए इस प्री-सीजन इवेंट में कर्नाटक पर पारी और 189 रनों की शानदार जीत हासिल की। अर्जुन की इस बेहतरीन गेंदबाजी को देखने के बाद हर कोई उनकी तारीफ कर रहा है।

केएससीए इलेवन टूर्नामेंट में अर्जुन तेंदुलकर ने गेंद से बरपाया कहर

केएससीए इलेवन टूर्नामेंट में ज्यादातर अंडर-19 और अंडर-23 खिलाड़ी शामिल थे। अर्जुन तेंदुलकर ने इस मैच की दोनों पारियों में 87 रन देकर 9 विकेट चटकाए। पहली पारी में, उन्होंने 41 रन देकर 5 विकेट लिए, जिससे कर्नाटक की टीम 36.5 ओवर में 103 रन पर आउट हो गई। इसके बाद गोवा ने अभिनव तेजराना (109) के शतक और मंथन खुटकर के 69 रनों की बदौलत 413 रनों का मजबूत स्कोर खड़ा किया।

दूसरी पारी में, मामूली सुधार के बावजूद KSCA XI 30.4 ओवर में 121 रन पर आउट हो गई, जिसमें तेंदुलकर ने 46 रन देकर 4 विकेट लिए। अर्जुन तेंदुलकर ने सीनियर लेवल पर अभी तक सभी प्रारूपों में 49 प्रतिस्पर्धी मैच खेले हैं, जिसमें उनके नाम 68 विकेट हैं। इसमें उन्होंने 13 फर्स्ट क्लास मैचों में 21 विकेट लिए हैं।

घरेलू स्तर पर अपना स्किल दिखाने के अलावा, बाएं हाथ के इस तेज गेंदबाज को इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) में भी मौका मिला है। पिछले साल, इस युवा खिलाड़ी ने पांच बार के चैंपियन मुंबई इंडियंस (MI) के लिए डेब्यू किया था। उन्होंने अपना पहला मैच कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) के खिलाफ खेला, लेकिन वहां उन्हें कोई विकेट नहीं मिला। उन्होंने भुवनेश्वर कुमार को आउट कर अपना पहला विकेट लिया, जब MI ने सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) के साथ मुकाबला खेला।

আরো ताजा खबर

कुछ ऐसी थी केएल राहुल के साथ एक्टर सुनील शेट्टी की पहली मुलाकात, बाॅलीवुड कलाकार ने खुद बताई मजेदार कहानी 

Suniel Shetty and KL Rahul (Image Credit- Twitter X) बाॅलीवुड अभिनेता सुनील शेट्टी हाल में ही भारतीय क्रिकेट टीम के अनुभवी विकेटकीपर बल्लेबाज केएल राहुल की तारीफ करते हुए नजर...

IPL 2026 में संघर्ष कर रहे संजू को धोनी की सलाह ने दिया था आत्मविश्वास, फिर सैमसन ने ठोका शतक, पढ़ें दिलचस्प कहानी

Sanju Samson MS Dhoni (Image credit Twitter – X) भारतीय विकेटकीपर बल्लेबाज संजू सैमसन ने खुलासा किया है कि आईपीएल 2026 की शुरुआत उनके लिए बिल्कुल आसान नहीं रही थी।...

वेस्टइंडीज के इस खिलाड़ी ने पाकिस्तान के खिलाफ टेस्ट सीरीज खेलने से किया मना, कोच डैरेन सैमी ने किया बड़ा खुलासा

Alzarri Joseph (Image credit Twitter – X) पाकिस्तान के खिलाफ दो मैचों की टेस्ट सीरीज शुरू होने से ठीक पहले वेस्टइंडीज टीम को बड़ा झटका लगा है। तेज गेंदबाज अल्जारी...

IND vs ZIM: 7.30 बजे नहीं बल्कि इतने बजे शुरू होगा भारत बनाम जिम्बाब्वे के बीच होने वाले दूसरा टी20 मैच

IND vs ZIM (Image credit Twitter – X) जिम्बाब्वे के खिलाफ पहला टी20 मुकाबला शानदार अंदाज में जीतने के बाद, अब भारतीय टीम की नजर दूसरे मैच पर है। तीन...