
Sarfaraz Khan (Image Credit- Instagram)
काफी समय से Sarfaraz Khan क्रिकेट के मैदान पर एक्टिव नजर नहीं आए हैं, लेकिन उसके बाद भी ये बल्लेबाज सोशल मीडिया के जरिए खबरों में बना हुआ है। जहां हाल ही में सरफराज ने एक इंस्टा स्टोरी शेयर की है, जो काफी ज्यादा ही प्यारी है और उनके फैन्स के बीच इंस्टा स्टोरी की ये तस्वीर सुपर वायरल हो गई है।
खुद पर लगे आरोपों पर कोई बयान नहीं दिया है Sarfaraz Khan ने
कुछ दिनों पहले एक खबर काफी वायरल हुई थी, जिसमें दावा किया गया था कि BCCI की बैठक में कोच गौतम गंभीर ने बड़ा बयान दिया था। इन खबरों की माने तो गंभीर ने Sarfaraz Khan पर ड्रेसिंग रूम की बातें लीक करने का आरोप लगाया था, वहीं इन आरोपों पर सरफराज खान ने किसी तरह की कोई सफाई नहीं दी है। लेकिन वो इंस्टाग्राम पर खुद के खेल से जुड़े वीडियो और स्टोरी शेयर करने में लगे हैं।
क्या क्यूट तस्वीर शेयर की है Sarfaraz Khan ने
*Sarfaraz Khan ने इंस्टा स्टोरी पर काफी प्यारी तस्वीर शेयर की है।
*इस तस्वीर में सरफराज खान नजर आ रहे हैं अपने क्यूट बेटे के साथ।
*जहां सरफराज का बेटा उनके पेट पर लेटा हुआ दिखाई दे रहा है।
*साथ ही बल्लेबाज के बेटे के गाल हैं काफी मोटे-मोटे, वायरल हुई तस्वीर।
बल्लेबाज ने ये वीडियो भी शेयर किया था
View this post on Instagram
A post shared by SARFARAZ KHAN (@sarfarazkhan97)
ऑस्ट्रेलिया में एक भी मैच खेलने का मौका नहीं मिला
सभी को उम्मीद थी की बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी में सरफराज खान को मौका मिलेगा, लेकिन उनके फैन्स को सिर्फ निराशा ही हाथ लगी। जहां BGT में कुल 5 टेस्ट मैच खेले गए थे, लेकिन सरफराज को एक भी मैच खेलने का मौका नहीं मिला और फिर उनपर बातों को लीक करने का आरोप भी लगा। दूसरी ओर सरफराज इस समय रणजी ट्रॉफी के मैच भी नहीं खेल रहे हैं, बताया जा रहा है कि ये बल्लेबाज चोट के कारण क्रिकेट से दूर है। साथ ही इस बार IPL मेगा ऑक्शन में भी इस खिलाड़ी को निराशा हाथ लगी थी, जहां सरफराज खान को किसी भी टीम ने अपने नाम नहीं किया था।
6 मई, Evening News Headlines: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से
IPL 2026: SRH vs PBKS, Match 49: हैदराबाद बनाम पंजाब मैच में बन सकते हैं ये रिकाॅर्ड व स्टैट्स
IPL 2026 Playoffs Schedule: बेंगलुरू नहीं अब अहमदाबाद में होगा फाइनल मैच, नए प्लेऑफ शेड्यूल की हुई घोषणा
IPL 2026, Match 50: एलएसजी बनाम आरसीबी मैच प्रीव्यू, हेड टू हेड, पिच रिपोर्ट और वो सब जो आपको पता होना चाहिए

