Skip to main content

ताजा खबर

अय्यर का बयान आते ही Prithvi Shaw हुए मुंबई टीम से Drop, बल्लेबाज ने इंस्टा के जरिए की बगावत

अय्यर का बयान आते ही Prithvi Shaw हुए मुंबई टीम से Drop बल्लेबाज ने इंस्टा के जरिए की बगावत

(Image Credit- Instagram)

काफी लंबे समय से 22 गज पर Prithvi Shaw अपने नाम के मुताबिक प्रदर्शन नहीं कर पा रहे हैं, इस बीच बल्लेबाज को एक और बड़ा झटका लगा है। दरअसल, शॉ को ये झटका घरेलू टीम की तरफ से लगा है और उसके बाद इस बल्लेबाज ने अपनी इंस्टा स्टोरी से सनसनी मचा दी है।

इंस्टा स्टोरी के जरिए Prithvi Shaw ने मचा दिया बवाल

Vijay Hazare Trophy के लिए मुंबई टीम का ऐलान हो गया है, लेकिन इस टीम में Prithvi Shaw को जगह नहीं मिली है। बस उसी के बाद शॉ ने चयन ना होने का गुस्सा इंंस्टा स्टोरी के जरिए निकाला है और LIST A के आंकड़े शेयर कर काफी कुछ लिखा है। शॉ ने लिखा-मुझे बताओ भगवान मुझे और क्या देखना है, क्या 65 पारियों में 55.7 की औसत और 126 की स्ट्राइक रेट के साथ 3399 रन बनाने के बाद भी मैं उतना अच्छा नहीं हूं। लेकिन मैं आप पर अपना विश्वास बनाए रखूंगा और उम्मीद है लोग अब भी मुझ पर विश्वास करते हैं, क्योंकि मैं निश्चित रूप से वापस आऊंगा..OM SAI RAM।

Prithvi Shaw की इंस्टा स्टोरी पर डालते हैं एक नजर 

अय्यर का बयान आते ही Prithvi Shaw हुए मुंबई टीम से Drop, बल्लेबाज ने इंस्टा के जरिए की बगावत

(Image Credit- Instagram)

श्रेयस अय्यर ने भी Prithvi Shaw को लेकर बयान दिया था

श्रेयस अय्यर ने एक बयान दिया था, जो पृथ्वी शॉ से जुड़ा था। अय्यर ने कहा था कि-मुझे लगता है कि पृथ्वी शॉ गॉड गिफ्टेड प्लेयर हैं,  एक खिलाड़ी के तौर पर उनके पास जितनी प्रतिभा है उतनी किसी शायद किसी और के पास नहीं है। आगे अय्यर बोले थे कि- बस शॉ को अपने वर्क एथिक्स में सुधार करने की जरूरत है। अगर वह ऐसा करते हैं, तो आप जानते हैं कि उनके लिए आसमान की कोई सीमा नहीं है। सभी ने उन्हें इनपुट दिए हैं, लेकिन आखिर में यह उनका काम है कि क्या करना है। श्रेयस अय्यर ने आगे कहा- हम किसी की babysit नहीं कर सकते,  इस स्तर पर खेलने वाले हर प्रोफेशनल प्लेयर को यह पता होना चाहिए कि उन्हें क्या करना चाहिए और उसने अतीत में भी ऐसा किया है। शॉ को बस अपना ध्यान केंद्रित करना होगा।

Prithvi Shaw के साथ कुछ भी सही नहीं चल रहा

*Prithvi Shaw इस वक्त सबसे ज्यादा खराब दौर से गुजर रहे हैं करियर में।
*जहां SMAT टूर्नामेंट में ये खिलाड़ी अपने बल्ले से रहा था सुपर फ्लॉप।
*उससे पहले उनको IPL मेगा ऑक्शन में भी किसी ने नहीं खरीदा था।
*वहीं टीम इंडिया से उन्होंने अपना आखिरी मैच साल 2021 में खेला था।

बल्लेबाज ने कुछ दिनों पहले ही ये तस्वीर शेयर की थी

View this post on Instagram

A post shared by Surya Kumar Yadav (SKY) (@surya_14kumar)

विजय हजारे ट्रॉफी के लिए मुंबई की टीम

श्रेयस अय्यर (कप्तान), आयुष म्हात्रे, अंगकृष रघुवंशी, जय बिस्टा, सूर्यकुमार यादव, शिवम दुबे, सूर्यांश शेड्गे, सिद्धेश लाड, हार्दिक तामोरे, प्रसाद पवार, अथर्व अंकोलेकर, तनुष कोटियान, शार्दुल ठाकुर, रॉयस्टन डियास, जुनैद खान, हर्ष तन्ना और विनायक भोईर।

আরো ताजा खबर

भारत-जापान ऐतिहासिक टी20 मैच से जापान में क्रिकेट को बढ़ावा मिलने की उम्मीद

India vs Japan T20I (Image Credit- Twitter X) भारत और जापान के बीच 22 सितंबर को होने वाला टी20 इंटरनेशनल मुकाबला जापानी क्रिकेट के लिए बेहद खास है। यह दोनों...

WI vs IND 2026: वेस्टइंडीज के खिलाफ ये भारत की मुख्य टीम नहीं है – इरफान पठान

Irfan Pathan and indian team (Image credit Twitter – X) वेस्टइंडीज के खिलाफ 27 सितंबर से शुरू होने वाली तीन मैचों की वनडे सीरीज के लिए, बीसीसीआई ने इस हफ्ते...

वेस्टइंडीज के खिलाफ वनडे में सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले टाॅप-5 बल्लेबाज, नंबर 1 पर किंग कोहली मौजूद 

IND vs WI (Image Credit- Twitter X) Top 5 Players With Most ODI Centuries Against West Indies: हाल में ही वेस्टइंडीज ने भारतीय दौरे के लिए व्हाइट बाॅल टीमों का...

Asian Games 2026 में अलग जर्सी क्यों पहन रही है भारतीय क्रिकेट टीम? जान लीजिए वजह

Indian cricket team (Image credit Twitter – X) एशियन गेम्स 2026 में भारतीय पुरुष और महिला क्रिकेट टीम के खिलाड़ी अपनी नियमित टीम इंडिया वाली जर्सी में नजर नहीं आ...