Skip to main content

ताजा खबर

अमित मिश्रा के बाद अब नवीन उल हक ने विराट के साथ हुए विवाद को लेकर रखी अपनी बात, कहा- वो सब हीट ऑफ द मोमेंट…

अमित मिश्रा के बाद अब नवीन उल हक ने विराट के साथ हुए विवाद को लेकर रखी अपनी बात कहा- वो सब हीट ऑफ द मोमेंट

Virat Kohli & Naveen Ul Haq (Photo Source: twitter)

हाल ही में टीम इंडिया के लेग स्पिनर अमित मिश्रा ने आईपीएल 2023 में विराट कोहली-नवीन उल हक और गौतम गंभीर के बीच हुए विवाद को लेकर इनसाइड स्टोरी साझा की। मिश्रा ने एक इंटरव्यू में विराट कोहली पर तरह-तरह के आरोप लगाए हैं। अमित मिश्रा ने बताया कि किस तरह से विराट ने लखनऊ सुपर जायन्ट्स के खिलाड़ियों को गाली दी थी, जिसके चलते उनके और नवीन उल हक के बीच 2023 आईपीएल के दौरान झड़प हो गई थी।

2023 आईपीएल में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) और लखनऊ सुपर जायन्ट्स के बीच मैच के दौरान विराट कोहली और नवीन उल हक के बीच मैदान पर काफी गहमा-गहमी देखने को मिली थी। मैच खत्म होने के बाद लखनऊ सुपर जायन्ट्स के तब के मेंटॉर रहे गौतम गंभीर की भी विराट से तूतूमैंमैं हुई थी।

हालांकि, ODI वर्ल्ड कप 2023 के दौरान भारत बनाम अफगानिस्तान के बीच खेले गए मैच में नवीन उल हक और विराट कोहली ने गले मिलकर सुलह कर लिया था। वहीं गौतम गंभीर और विराट के बीच भी 2024 के बीच याराना देखने को मिला था। इन सबके बावजूद अमित मिश्रा ने जब विराट पर आरोप लगाए, तो उसके बाद एक बार फिर नवीन उल हक ने उस लड़ाई को लेकर खुलकर अपनी बात रखी।

विराट कोहली के साथ हुए विवाद को लेकर नवीन उल हक ने दिया बड़ा बयान

इसी बीच नवीन उल हक का एक वीडियो टेक्सास सुपरकिंग्स ने शेयर किया है, जिसमें उनसे पूछा गया कि विराट के साथ लड़ाई को लेकर उनसे कितनी बार सवाल किया गया है, इस पर नवीन उल हक ने हंसते हुए कहा, ‘मैंने गिना नहीं है, लेकिन कई बार.. कई बार मुझसे इस बारे में सवाल किया गया है। मैं यह साफ भी कर चुका हूं कि वो हीट ऑफ ए मूमेंट था, वो अपनी फ्रेंचाइजी टीम के लिए खेल रहा था, मैं अपनी फ्रेंचाइजी टीम के लिए खेल रहा था।

जब बात मेरी देश की टीम की होती है, या फिर मेरी फ्रेंचाइजी टीम की होती है, तो मैं अपना सबकुछ झोंक देता हूं। अंत में हम सभी खिलाड़ी हैं।’ नवीन ने आगे कहा, ‘यह कुछ भी निजी नहीं था और सब खत्म भी हो गया था। लेकिन आजकल सोशल मीडिया ऐसा है कि ये तब तक चलता रहता है, जब तक आपको इसमें से कुछ मसाला ना मिल जाए। वनडे वर्ल्ड कप में यह सब खत्म हो गया था।’

আরো ताजा खबर

NZ vs IND 2026: न्यूजीलैंड बनाम भारत टी20 सीरीज में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले टाॅप-3 गेंदबाज 

Mitchell Santner (Image Credit- Twitter X) भारतीय क्रिकेट टीम इस समय ऑल फाॅर्मेट सीरीज के लिए न्यूजीलैंड दौरे पर है। 1 नवंबर, 2026 रविवार को दोनों टीमों के बीच पांच...

भारत के खिलाफ गरजा ग्लेन फिलिप्स का बल्ला! T20I सीरीज में 341 रन जड़कर बना दिया नया विश्व रिकॉर्ड

NZ vs IND: Glenn Phillips Shatters World Record for Most Runs in a Bilateral T20I Series (image via getty) रविवार, 1 नवंबर को न्यूजीलैंड के आक्रामक बल्लेबाज ग्लेन फिलिप्स ने...

NZ vs IND: टीम इंडिया ने टी20 में किया कमाल, साल 2026 में 400 छक्के लगाने वाली बनी पहली टीम

Ishan Kishan (Image Credit- Twitter X) भारत और न्यूजीलैंड के बीच जारी पांच मैचों की टी20 इंटरनेशनल सीरीज का आखिरी मुकाबला हैमिल्टन के सेडन पार्क मैदान पर खेला गया। मुकाबले...

NZ vs IND: टीम इंडिया ने रचा इतिहास, न्यूजीलैंड के खिलाफ ठोक दिए रिकाॅर्ड छक्के

Indian Team (Image credit Twitter – X) भारतीय क्रिकेट टीम ने टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में एक नया इतिहास रच दिया है। टीम इंडिया एक कैलेंडर वर्ष में 400 छक्के लगाने...