Skip to main content

ताजा खबर

अभ्यास सत्र के दौरान Superman बने Sanju Samson, कोच कराते दिखे उनको स्पेशल प्रैक्टिस भी

अभ्यास सत्र के दौरान Superman बने Sanju Samson, कोच कराते दिखे उनको स्पेशल प्रैक्टिस भी

Sanju Samson (Image Credit- Instagram)

भले ही टी20 वर्ल्ड कप 2024 में Sanju Samson को एक भी मैच खेलने का मौका नहीं मिला था, लेकिन उसके बाद भी ये खिलाड़ी निराश नजर नहीं आया। ऐसे में संजू का फोकस अपने गेम पर रहता है, ऐसा कुछ नजारा श्रीलंका दौरे पर देखने को मिल रहा है, जहां इस खिलाड़ी ने पहले टी20 मैच को लेकर जमकर पसीना बहाया है मैदान पर।

 मुश्किल है Sanju Samson का पहला टी20 मैच खेलना

जब से टीम इंडिया में पंत की वापसी हुई है, तब से Sanju Samson को ज्यादा मौके नहीं मिल रहे हैं। पहले टी20 वर्ल्ड कप में संजू बाहर बैठे रहे, वहीं अब श्रीलंका के खिलाफ पहले टी20 मैच में पंत का खेलना पक्का है। ऐसे में संजू की टीम में जगह बनती हुई नहीं दिख रही है बतौर विकेटकीपर, साथ ही मध्यक्रम में पहले से बल्लेबाजों की जगह फिक्स है।

अभ्यास के दौरान Sanju Samson की तेजी देखने लायक होती है

*Sanju Samson का अभ्यास सत्र से एक वीडियो आया इंस्टा पर सामने।
*वीडियो में  Fielding कोच T Dilip ने कराई संजू को स्पेशल कैच प्रैक्टिस।
*इस दौरान संजू की तेजी देखने लायक थी, एक के बाद एक पकड़े मुश्किल कैच।
*साथ ही कुछ कैच पकड़ने के लिए संजू ने लगाई मैदान पर लंबी-लंबी छलांग भी।

Sanju Samson का ये वीडियो आया है अभ्यास सत्र से

View this post on Instagram

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Rajasthan Royals (@rajasthanroyals)

A post shared by Rajasthan Royals (@rajasthanroyals)

एक नजर डालते हैं विकेटकीपर की इस तस्वीर पर भी

वनडे टीम में नहीं हुआ चयन

श्रीलंका के खिलाफ टीम इंडिया टी20 सीरीज के बाद वनडे सीरीज भी खेलेगी, इस वनडे सीरीज में भी कुल 3 मैच होंगे और टीम की कप्तानी रोहित शर्मा करेंगे। लेकिन इस वनडे सीरीज के लिए संजू का चयन टीम इंडिया में नहीं हुआ है, दूसरी ओर वनडे सीरीज में टीम के पास विकेटकीपर के तौर पर पंत के अलावा केएल राहुल भी एक विकल्प है। वैसे संजू ने अपना आखिरी वनडे मैच साउथ अफ्रीका के खिलाफ खेला था, जिसमें संजू ने शानदार शतक अपने नाम किया था। ऐसे में आगे देखना होगा की संजू को कितने मौके मिलते हैं, वैसे ये खिलाड़ी घरेलू क्रिकेट भी लगातार खेलता है।

আরো ताजा खबर

‘ईशान किशन को नंबर 3 पर करना होगा इंतजार, कोहली की जगह अटूट’ इंग्लैंड दौरे के लिए मोहम्मद कैफ ने चुना भारतीय लाइनअप

IND vs AFG, 2nd ODI (image via getty) भारतीय टीम अगले महीने इंग्लैंड दौरे पर पांच टी20 और तीन वनडे मैचों की सीरीज खेलने वाली है। इस दौरे से पहले...

हार्दिक पांड्या इंग्लैंड दौरे से बाहर, विराट कोहली को फिटनेस क्लीयरेंस लेने को कहा गया: रिपोर्ट्स 

ताजा मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या जुलाई 2026 में इंग्लैंड के खिलाफ होने वाली भारत की व्हाइट-बॉल सीरीज से बाहर हो गए हैं। दूसरी ओर, पूर्व कप्तान...

ENG vs IND 2026: विराट कोहली के फिटनेस टेस्ट के बाद होगा वनडे सीरीज के लिए भारतीय टीम का चयन, हार्दिक लगभग बाहर

Virat Kohli (Image Credit- Twitter X) भारत के स्टार ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या के इंग्लैंड दौरे से बाहर होने की खबरें सामने आ रही हैं। वहीं अनुभवी बल्लेबाज विराट कोहली को...

IPL 2027 में अक्षर पटेल को बतौर कप्तान रिप्लेस कर सकते हैं केएल राहुल: रिपोर्ट्स 

Axar Patel and KL Rahul (Image Credit- Twitter X) ताजा मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो आईपीएल 2027 में दिल्ली कैपिटल्स फ्रेंचाइजी में केएल राहुल (KL Rahul) बतौर कप्तान खेलते हुए...