
Mohammed Shami (Photo Source: Instagram)
एक साल से Mohammed Shami नेट्स और GYM में कड़ी मेहनत कर रहे हैं, साथ ही उन्होंने घरेलू क्रिकेट में भी वापसी कर ली है। इसी कड़ी में शमी ने एक ऐसी रील वीडियो शेयर की है, जिसका कैप्शन आपको काफी ज्यादा पसंद आएगा और इस कैप्शन के जरिए गेंदबाज ने अपने दिन की बात को शेयर किया है।
SMAT में कैसा चल रहा है Mohammed Shami का प्रदर्शन?
सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में इस समय टीम इंडिया के खिलाड़ी गजब का प्रदर्शन कर रहे हैं, साथ ही Mohammed Shami भी अपनी घरेलू टीम बंगाल से टूर्नामेंट खेल रहे हैं। इस दौरान वो अभी तक 5 मैच खेल चुके हैं, जिसमें उन्होंने 4 विकेट अपने नाम किए हैं और कई मैचों में शमी के खाते में एक भी विकेट नहीं आया है। दूसरी ओर बताया जा रहा है कि शमी की फिटनेस पर खास नजर रही जा रही है और वो टीम इंडिया के साथ ऑस्ट्रेलिया में जुड़ सकते हैं।
क्रिकेट को लेकर भावुक हो गए Mohammed Shami
*Mohammed Shami ने एक बार फिर से नई रील वीडियो पोस्ट की है।
*रील में ये खिलाड़ी नेट्स में बल्लेबाजी और गेंदबाजी अभ्यास करता हुआ दिखा।
*वहीं रील वीडियो से ज्यादा अब उनका कैप्शन बटोर रहा है काफी ज्यादा सुर्खियां।
*लिखा-गेंदबाजी मेरी HeartBeat है क्रिकेट मेरी Soul, इनके बिना लाइफ का मतलब नहीं।
Mohammed Shami ने गजब की रील वीडियो शेयर की है
A post shared by 𝕸𝖔𝖍𝖆𝖒𝖒𝖆𝖉 𝖘𝖍𝖆𝖒𝖎 (@mdshami.11)
एक नजर डालते हैं शमी की इन तस्वीरों पर भी
A post shared by 𝕸𝖔𝖍𝖆𝖒𝖒𝖆𝖉 𝖘𝖍𝖆𝖒𝖎 (@mdshami.11)
सभी प्रारूप में वापसी करना मुश्किल है अब शमी का
टीम इंडिया में अब ज्यादा से ज्यादा युवा खिलाड़ियों को मौका दिया जा रहा है, हर प्रारूप में अब युवा खिलाड़ी ही चमक रहे हैं। जिसे देखते हुए शमी की शायद ही भारतीय टीम के हर प्रारूप में वापसी हो, टेस्ट क्रिकेट खेलना तो उनका पक्का है। वहीं वनडे इंटरनेशनल के लिए भी उन्हें लेकर विचार किया जा सकता है, लेकिन अब शमी का टीम इंडिया से टी20 क्रिकेट खेलना काफी ज्यादा ही मुश्किल लग रहा है अब। साथ ही देखना होगा की टेस्ट क्रिकेट में उनका प्रदर्शन कैसा रहता है।
“यह शर्मनाक है…” – इंग्लैंड दौरे के बीच खिलाड़ियों व कोचों की वापसी पर PCB पर बरसे वसीम अकरम
SM Trends: 11 सितंबर के शानदार Tweet और Video के बारे में यहां जाने, जो काफी तेजी से हो रहे हैं वायरल
काउंटी क्रिकेट में Kuldeep Yadav ने चटकाए 10 विकेट, कोच गौतम गंभीर को दिया कड़ा संदेश!
Duleep Trophy 2026: टूर्नामेंट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले टॉप-3 गेंदबाज

