Skip to main content

ताजा खबर

‘अभी भी आशा की किरण बाकी है, मैं प्रयास करता रहूंगा’ ऑस्ट्रेलिया के लिए टेस्ट क्रिकेट खेलने को लेकर ग्लेन मैक्सवेल

Glenn Maxwell (Image Credit- Twitter X)

अनुभवी ऑलराउंडर ग्लेन मैक्सवेल (Glenn Maxwell) ने अभी भी ऑस्ट्रेलिया के लिए टेस्ट क्रिकेट खेलने की उम्मीद नहीं छोड़ी है। खेल के सबसे बड़े फाॅर्मेट में मैक्सेवल ऑस्ट्रेलिया के लिए ऐतिहासिक बैगी ग्रीन साल 2013 में हासिल करने में कामयाब रहे थे।

हालांकि, इसके बाद अगले चार साल में उन्हें ऑस्ट्रेलिया के लिए सिर्फ 7 टेस्ट मैच खेलने को मिले। साथ 2017 में मैक्सवेल आखिरी बार ऑस्ट्रेलिया के लिए रेड बाॅल क्रिकेट में खेलते हुए नजर आए थे।

लेकिन अब इसी पर बोलते हुए मैक्सवेल ने कहा कि अभी भी उम्मीद की किरण बाकी है और वह इसके पीछे जाना चाहते हैं। साथ ही बता दें कि ऑलराउंडर कैमरन ग्रीन के बाॅर्डर-गावस्कर ट्राॅफी से बाहर होने के बाद भी, क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया (CA) मैक्सवेल की ओर नहीं देख रहा है। हालांकि, मैक्सवेल को उम्मीद है कि इसमें जल्द से जल्द बदलाव आएगा।

Glenn Maxwell ने दिया बड़ा बयान

ऑस्ट्रेलिया के लिए टेस्ट क्रिकेट खेलने को लेकर मैक्सवेल ने ईएसपीएन क्रिकइंफो के हवाले से कहा- मुझे लगता है कि अगर मैंने अब उस टेस्ट खेलने के सपने को छोड़ दिया, तो मुझे नहीं लगता कि मैं उस युवा ग्लेन मैक्सवेल के साथ न्याय कर पाऊंगा, जो बचपन में बैगी ग्रीन पहनने के लिए मर रहा था। मुझे लगता है कि जब तक आशा की किरण बाकी है, मैं इसके लिए प्रयास करता रहूंगा।

मैक्सवेल ने आगे कहा- मुझे लगता है कि टेस्ट क्रिकेट के साथ सबसे कठिन बात यह है कि जब मैं बड़ा हुआ, तो मैं बस यही करना चाहता था। मुझे निश्चित रूप से टेस्ट क्रिकेट में समय से पहले मौका मिला। जब मुझे डेब्यू करने का मौका मिला, तो यह सब बहुत तेजी से हुआ। मैं क्या कर रहा था मुझे कुछ पता नहीं था। शायद मुझे फर्स्ट क्लास क्रिकेट का वो अनुभव नहीं मिल पाया, जो मुझे पसंद आता।

আরো ताजा खबर

संन्यास के बाद फिर मैदान पर लौटेंगे बेन स्टोक्स, इंटरनेशनल क्रिकेट छोड़ अब घरेलू क्रिकेट पर फोकस

Ben Stokes (Image credit Twitter – X) इंग्लैंड के पूर्व कप्तान और स्टार ऑलराउंडर बेन स्टोक्स ने हाल ही में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास लेकर सभी को चौंका दिया था।...

15 जुलाई, Evening News Headlines: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

evening cricket news headlines (image via getty) 1. ICC ने 2027 ODI वर्ल्ड कप में ‘सुपर सीरीज’ और ‘सुपर सेवन’ का नया फॉर्मेट जोड़ा है इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल ने 2027...

SM Trends: 15 जुलाई के शानदार Tweet और Video के बारे में यहां जाने, जो काफी तेजी से हो रहे हैं वायरल

social media trends (image via X) आईसीसी ने अगले साल होने वाले पुरुषों के वनडे वर्ल्ड कप के फॉर्मेट में बड़े बदलावों का ऐलान किया है। यह 14 टीमों का...

ENG vs IND: कार्डिफ में कैसा है टीम इंडिया का वनडे रिकॉर्ड? यहां देखें सभी आंकड़े

Cardiff in ODIs (Image credit Twitter – X) भारत और इंग्लैंड के बीच वनडे सीरीज का दूसरा मुकाबला 16 जुलाई को वेल्स की राजधानी कार्डिफ के प्रसिद्ध सोफिया गार्डन्स मैदान...