Skip to main content

ताजा खबर

अभिषेक शर्मा के लिए साउथ अफ्रीका सीरीज होगी करो या मरो वाली, पूर्व क्रिकेटर ने दिया चौंकाने वाला बयान

ABHISHEK SHARMA (Image Credit- Twitter X)

आईपीएल 2024 में शानदार प्रदर्शन करने के बाद अभिषेक शर्मा के लिए भारतीय टीम का दरवाजा खुला और उन्होंने जिम्बाब्वे सीरीज में अपना डेब्यू किया। इसके बाद अभिषेक ने पीछे मुड़कर नहीं देखा। अब तक इस युवा खिलाड़ी ने 8 T20I मैच खेले हैं और 159 रन बनाए। हाल ही में समाप्त हुई इमर्जिंग एशिया कप में उन्होंने कुछ अच्छी पारियां खेलीं, लेकिन ऐसी नहीं थी, जिससे वह सुर्खियों में नहीं आ सके।

गौरतलब है कि बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी के कारण शुभमन गिल और यशस्वी जायसवाल दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ टी20 सीरीज में नहीं खेल पाएंगे। इसलिए उनकी गैरमौजूदगी में अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन के साथ पारी की शुरुआत करेंगे। इस बीच टीम कॉम्बिनेशन पर बात करते हुए आकाश चोपड़ा ने कहा कि अभिषेक शर्मा को अभी भी इंटरनेशनल क्रिकेट में अपनी पहचान बनानी बाकी है।

उनका ये भी कहना है कि दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ आगामी सीरीज अभिषेक शर्मा के लिए “करो या मरो” वाली साबित हो सकती है, क्योंकि जायसवाल और गिल इंग्लैंड के खिलाफ अगली टी20 सीरीज के लिए उपलब्ध रहेंगे। ऐसे में अगर वह साउथ अफ्रीका के खिलाफ नाकाम रहते हैं, तो टीम से बाहर हो जाएंगे।

अभिषेक शर्मा के लिए यह करो या मरो का समय है- आकाश चोपड़ा

आकाश चोपड़ा ने अपने यूट्यूब चैनल पर कहा, मुझे लगता है कि भारत के पास दो या तीन बड़े सवाल हैं। अभिषेक शर्मा पर दबाव होगा और थोड़ा संजू सैमसन पर भी रहेगा। हालांकि, संजू ने पिछले मैच में शतक लगाया था। इसलिए मैं यह नहीं कहूंगा कि संजू पर कोई दबाव है।

उन्होंने आगे कहा कि, हालांकि, यशस्वी जायसवाल और शुबमन गिल वापस आएंगे, इसलिए जब भी आपको ओपनिंग करने का मौका मिले तो आपको बहुत सारे रन बनाने चाहिए। इसलिए यह उनके लिए महत्वपूर्ण है। अभिषेक शर्मा के लिए यह करो या मरो का समय है, क्योंकि इसके बाद जब इंग्लैंड टी20 सीरीज घरेलू मैदान पर खेलेगी तो अगर आप यहां रन नहीं बनाओगे तो निश्चित तौर पर आपको ड्रॉप कर दिया जाएगा।

आपको बता दें कि अभिषेक शर्मा ने साल की शुरुआत में जिम्बाब्वे के खिलाफ शतक बनाया था, लेकिन उसके बाद से वह बल्ले से संघर्ष कर रहे हैं। पिछले चार मैचों में उन्होंने केवल 49 रन बनाए हैं।

আরো ताजा खबर

ENG vs IND: भारत के खिलाफ पहले वनडे के लिए इंग्लैंड ने प्लेइंग इलेवन की घोषणा, देखें किन खिलाड़ियों को मिली जगह

Jos Buttler (Image credit Twitter – X) भारत और इंग्लैंड के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज का पहला मुकाबला 14 जुलाई को एजबेस्टन में खेला जाएगा। इस मैच से...

ENG vs IND: पहले वनडे में इन 3 गेंदबाजों पर रहेंगी सभी की नजर, मैच का रुख बदलने का रखते हैं दम

भारत और इंग्लैंड के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज का पहला मुकाबला 14 जुलाई को एजबेस्टन, बर्मिंघम में खेला जाएगा। टी20 सीरीज में इंग्लैंड ने भारत को 4-0 से...

‘अभी बेस्ट आना बाकी है’ लाॅर्ड्स में ऐतिहासिक सेंचुरी लगाने के बाद बोलीं यास्तिका भाटिया 

Yastika Bhatia (Image Credit- Twitter X) इंग्लैंड और भारत के बीच लाॅर्ड्स क्रिकेट ग्राउंड में खेले गए ऐतिहासिक टेस्ट मैच में शतक जड़ने वाली, भारतीय विकेटकीपर बल्लेबाज यास्तिका भाटिया (Yastika...

हनुमा विहारी का टीम इंडिया पर बड़ा हमला, इंग्लैंड से 4-0 से टी20 सीरीज हार के बाद उठाए कई सवाल

Hamuna Vihari (Image credit Twitter – X) इंग्लैंड के खिलाफ टी20 सीरीज में 4-0 की हार के बाद, पूर्व भारतीय बल्लेबाज हनुमा विहारी ने टीम इंडिया के प्रदर्शन पर कड़ी...