Skip to main content

ताजा खबर

अभिषेक शर्मा के प्रदर्शन से होती है गिल को जलन, गिल ने अपने जवाब से जीत लिया सभी का दिल

Shubman Gill (Photo Source: X)

टॉप ऑर्डर में यशस्वी जायसवाल और अभिषेक शर्मा के लगातार अच्छे प्रदर्शन से शुभमन गिल को चुनौती मिल रही है लेकिन 25 साल के इस बल्लेबाज का मानना है कि उन तीनों में किसी तरह की जलन नहीं है। गिल ने कहा है कि, अभिषेक और यशस्वी के साथ उनका रिश्ता हमेशा एक जैसा रहा है और सब यही उम्मीद करते हैं कि सामने वाला अच्छा प्रदर्शन करें, क्योंकि अंत में सब देश के लिए ही खेल रहे हैं।

अभिषेक और यशस्वी के साथ अपनी दोस्ती को लेकर क्या बोल गए Shubman Gill

भारतीय उपकप्तान शुभमन गिल ने कहा, ‘‘अभिषेक मेरे बचपन का दोस्त है। जायसवाल भी अच्छा दोस्त है। मुझे नहीं लगता कि हम तीनों में किसी तरह की नकारात्मक प्रतिस्पर्धा है। जाहिर तौर पर अगर आप देश के लिए खेल रहे हैं तो आप हर मैच में अच्छा प्रदर्शन करना चाहते हैं। आप इस तरह की सोच नहीं रख सकते कि काश यह खिलाड़ी अच्छा प्रदर्शन ना करे।’’

अभिषेक इंग्लैंड के खिलाफ हाल ही में समाप्त हुई टी20 सीरीज में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज थे। उन्होंने आखिरी मैच में 54 गेंदों में 135 रनों की धमाकेदार पारी खेली। अभिषेक ने पांच मैचों में 219 के स्ट्राइक रेट से 279 रन बनाए। इस पूरी सीरीज के दौरान वो अच्छी लय में दिखे।

आपको बता दें कि, इंग्लैंड के खिलाफ तीन मैचों की यह सीरीज 19 फरवरी से शुरू होने वाली चैंपियंस ट्रॉफी से पहले टीम के लिए आखिरी सीरीज होगी। भारतीय टीम ने अपनी पिछली वनडे सीरीज श्रीलंका के खिलाफ खेली थी। पिछले साल इस सीरीज में टीम इंडिया को 0-2 से हार का सामना करना पड़ा था।

इंग्लैंड के खिलाफ आगामी सीरीज को लेकर गिल ने कहा कि, ‘‘हम एक अच्छी टीम के खिलाफ खेल रहे हैं। हम इन तीन वनडे मैचों को चैंपियंस ट्रॉफी के अभ्यास के रूप में नहीं ले रहे हैं क्योंकि यह हमारे लिए एक बहुत ही महत्वपूर्ण सीरीज है। हम किसी भी अन्य सीरीज की तरह इस सीरीज पर हावी होने और जीतने की कोशिश कर रहे हैं।’’

আরো ताजा खबर

3 नवंबर, Morning News Headlines: आज सुबह तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

morning cricket news headlines (image via getty) 1. ग्लेन मैक्सवेल ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास लिया ऑस्ट्रेलिया के विस्फोटक ऑलराउंडर ग्लेन मैक्सवेल ने 38 साल की उम्र में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट...

IPL 2027: BCCI ने बढ़ाई रिटेंशन की तारीख, अब 17 नवंबर तक फ्रेंचाइजियों को मिलेगा मौका

IPL mini-auction (Image credit Twitter – X) भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने आईपीएल 2027 से पहले खिलाड़ियों को रिटेन करने की आखिरी तारीख में बदलाव किया है। पहले सभी...

Ranji Trophy: 53 रन देकर झटके 9 विकेट! 59 साल पुराना रिकॉर्ड ध्वस्त कर हर्ष दुबे ने रचा इतिहास

Ranji Trophy: Vidarbha’s Harsh Dubey Claims Historic 9/53 Against Madhya Pradesh, Shatters 59-Year-Old Record (image via X) सोमवार, 2 नवंबर को नागपुर के विदर्भ क्रिकेट एसोसिएशन (वीसीए) स्टेडियम में मध्य...

न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले मैच से पहले जानें विराट कोहली के ऑकलैंड में वनडे स्टैट्स

Virat Kohli (Image Credit- Twitter X) भारत और न्यूजीलैंड के बीच पांच मैचों की वनडे सीरीज का पहला मुकाबला 4 नवंबर को ऑकलैंड के ईडन पार्क में खेला जाएगा। इस...