Skip to main content

ताजा खबर

अभिषेक शर्मा के पहले अंतरराष्ट्रीय टी20 शतक को उनके घर वालों ने भी शानदार तरीके से किया सेलिब्रेट, आप भी देखें वीडियो

अभिषेक शर्मा के पहले अंतरराष्ट्रीय टी20 शतक को उनके घर वालों ने भी शानदार तरीके से किया सेलिब्रेट, आप भी देखें वीडियो

Abhishek Sharma (Pic Source-X)

हरारे में खेले गए दूसरे टी20 मुकाबले में भारत ने जिंबाब्वे को 100 रनों से हराया। बता दें, इस मैच में भारतीय टीम की ओर से युवा सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा ने आक्रामक बल्लेबाजी करते हुए 47 गेंदों में 7 चौके और 8 छक्कों की मदद से 100 रनों की मैच विनिंग पारी खेली। अभिषेक शर्मा ने जिंबाब्वे के किसी भी गेंदबाज को नहीं छोड़ा और सभी के खिलाफ कड़ा प्रहार किया।

तमाम क्रिकेट फैंस अभिषेक की इस पारी के फैन हो गए और उन्होंने इसकी जमकर प्रशंसा भी की। यही नहीं अभिषेक शर्मा के माता-पिता और बहन ने अपने घर में बैठकर इस शतक का जमकर लुफ्त उठाया। अभिषेक शर्मा की बहन कोमल ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक वीडियो साझा की है जिसमें उन्हें और उनके माता-पिता को युवा बल्लेबाज के शतक को सेलिब्रेट करते हुए देखा जा सकता है।

कोमल शर्मा ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर यह वीडियो साझा की और इसके कैप्शन पर लिखा कि, ‘सपने से सच्चाई तक। भारत के लिए अभिषेक शर्मा का पहला शतक का सेलिब्रेशन। यह हमारे लिए सम्मान की बात है।’

यह रही वीडियो:

बता दें, इन दोनों टीमों के बीच खेले गए पहले मैच में अभिषेक शर्मा बिना खाता खोले आउट हो गए थे। हालांकि उन्होंने दूसरे टी20 में बेहतरीन वापसी की और अपनी टीम के लिए महत्वपूर्ण शतक जड़ा। शतक जड़ने के बाद इस युवा खिलाड़ी को पूर्व भारतीय खिलाड़ी और उनके मेंटर युवराज सिंह से वीडियो कॉल पर बातचीत करते हुए देखा गया। युवराज सिंह भी अभिषेक शर्मा के शतक से काफी खुश थे।

मुकाबले की बात की जाए तो भारत ने अभिषेक शर्मा के शतक की बदौलत पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में दो विकेट खोकर 234 रन बनाए। अभिषेक शर्मा के अलावा ऋतुराज गायकवाड़ ने 77* रनों की पारी खेली जबकि रिंकू सिंह ने 48 रनों का योगदान दिया। जवाब में मेजबान 134 रन पर ऑलआउट हो गई।

भारत की ओर से गेंदबाजी में आवेश खान ने तीन ओवर में 15 रन देकर तीन विकेट झटके जबकि रवि बिश्नोई ने चार ओवर में 11 रन देकर दो विकेट अपने नाम किए। मुकेश कुमार ने भी तीन विकेट हासिल किए।

আরো ताजा खबर

जेमिमा रोड्रिग्स हैमस्ट्रिंग चोट के कारण ‘द हंड्रेड’ से बाहर, एशिया कप में खेलने पर भी मंडराया खतरा

Jemimah Rodrigues (Image credit Twitter – X) भारतीय महिला क्रिकेट टीम की स्टार बल्लेबाज जेमिमा रोड्रिग्स को हैमस्ट्रिंग चोट के कारण बड़ा झटका लगा है। चोट की वजह से वह...

क्रिकेट फैंस के लिए खुशखबरी! कोच्चि में नए इंटरनेशनल स्टेडियम निर्माण को केरल सरकार से मिली मंजूरी

Kochi International cricket stadium (Image Credit- Twitter X) कोच्चि में एक नए इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम के निर्माण को केरल सरकार ने आज 8 अगस्त, शनिवार 2026 को मंजूरी दे दी...

SL vs IND: श्रीलंका के खिलाफ देवदत्त पडिक्कल का धमाका, प्रैक्टिस मैच में जड़ा शानदार शतक

Devdutt Padikkal (Image credit Twitter – X) भारत और श्रीलंका क्रिकेट XI के बीच कोलंबो में खेले जा रहे तीन दिवसीय अभ्यास मैच के दूसरे दिन देवदत्त पडिक्कल ने शानदार...

“समझ नहीं आता क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया चुप क्यों है?” – पूर्व पत्नी ने एशले गार्डनर विवाद पर CA से कार्रवाई करने को कहा

Ashleigh Gardner’s Ex-Wife Monica Wright Demands Cricket Australia Action Amid Controversy (image via X) ऑस्ट्रेलियाई महिला क्रिकेट उप-कप्तान एशले गार्डनर की अलग हो चुकी पत्नी मोनिका राइट ने स्टार ऑलराउंडर...